• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 10, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

आखिर कौन है ये जगमीत सिंह? जिसने Canada के पीएम Justin Trudeau की बढ़ा दी हैं मुश्किलें

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के लिए मुश्किलें बढ़ते हुए नज़र आ रही हैं। ट्रूडो को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी यानी NDP

by Neel Mani
September 6, 2024
in Latest News, विदेश
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के लिए मुश्किलें बढ़ते हुए नज़र आ रही हैं। ट्रूडो को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी यानी NDP के नेता और खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह ने जस्टिन ट्रूडो को अपना समर्थन देने से इनकार कर दिया है।

इस बात के बारे में खुद जानकारी देते हुए 4 सितंबर 2024 को जगमीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री (Justin Trudeau) को अपने निर्णय के बारे में बता दिया है। सिंह ने लिबरल पार्टी के सदस्यों पर कमजोर और स्वार्थी होने का आरोप लगाया, जिसके कारण देश की राजनीति में संकट गर्मा गया है।

Related posts

अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से ‘GEN Z’ ने ‘ओली’ को कुर्सी से किया बेदखल

अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से ‘GEN Z’ ने ‘ओली’ को कुर्सी से किया बेदखल

September 10, 2025
Gold Price Update

Gold Rate Today : आसमान छू रहा सोने का भाव, जानें क्या हैं आज के ताजा रेट

September 10, 2025

सिंह का यह कदम ट्रूडो (Justin Trudeau) सरकार के लिए एक गंभीर चुनौती पैदा कर सकता है! ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इससे अल्पमत वाली सरकार और भी कमजोर हो सकती है! NDP के समर्थन के वापस लिये जाने के बाद ट्रूडो को अपनी सरकार को स्थिर करने के लिए दूसरे राजनीतिक दलों से समर्थन पाना होगा। इस स्थिति में ट्रूडो को अपने राजनीतिक सहयोगियों के साथ दोबारा बातचीत करनी पड़ेगी, जिससे उनकी सरकार का भविष्य अब अनिश्चित हो गया है।

आखिर कौन है ये जगमीत सिंह?

जगमीत सिंह एक प्रमुख कनाडाई (Justin Trudeau) राजनीतिज्ञ और NDP के नेता हैं। उनका जन्म 2 जनवरी 1979 को ब्रैम्पटन, ओंटारियो, कनाडा में हुआ था। जगमीत सिंह भारतीय मूल के हैं। सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूलों से ली और बाद में वाटरलू यूनिवर्सिटी, ओंटारियो से कानून की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई की और एक वकील के रूप में काम किया। सिंह ने साल 2011 में राजनीति में कदम रखा जब वे ओंटारियो विधानसभा के लिए चुने गए। वह साल 2017 में NDP के नेता बने और एक प्रमुख कनाडाई राजनीतिक पार्टी के पहले सिख नेता के रूप में उभरे।

बीते 4 सितंबर 2024 को सिंह ने एक वीडियो संदेश में घोषणा की कि उन्होंने साल 2022 में ट्रूडो (Justin Trudeau) सरकार के साथ किए गए समझौते को खत्म कर दिया है। सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रूडो सरकार कमजोर और स्वार्थी हो गई है और कॉर्पोरेट हितों के आगे झुक गई है।

ये भी पढ़ें :- थलपति विजय की GOAT पहले ही दिन, इन हिट फिल्मों पर पड़ी भारी, कमाई के मामले में अब तक सबसे आगे!

सिंह ने यह भी कहा कि NDP जरूरत पड़ने पर ट्रूडो की सरकार का विरोध भी जारी रखेगी और समझौते के परिणामों पर ध्यान देगी। उनका यह निर्णय उस समय आया है जब कनाडा में खालिस्तान समर्थक गतिविधियों को लेकर विवाद बढ़ रहा है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, सिंह का नाम इस विवाद में जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति और जटिल हो गई है।

Tags: CanadaInternational NewsJagmeet Singhjustin trudeauviral
Share198Tweet124Share50
Previous Post

Ujjain में शर्मसार हरकत..दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म.. लोग बनाते रहे वीडियो

Next Post

Ghazipur: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर ऑपरेशन के लिए पैसे मांगने का लगा आरोप

Neel Mani

Neel Mani

Next Post
Ghazipur

Ghazipur: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर ऑपरेशन के लिए पैसे मांगने का लगा आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Violence in Nepal: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच क्यों हुआ पशुपतिनाथ मंदिर पर हमला,बिहार के मंत्री ने जताई चिंता

Violence in Nepal: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच क्यों हुआ पशुपतिनाथ मंदिर पर हमला,बिहार के मंत्री ने जताई चिंता

September 10, 2025
Nepal News

नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए सीएम योगी ने बढ़ाया मदद का हाथ, इन नंबरों पर कॉल करने से मिलेगी तुरंत मदद

September 10, 2025
Election Dispute Leads to Firing

Gorakhpur News:चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली ,प्रधान पर लगा आरोप,ग्रामीणों में डर का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

September 10, 2025
रायबरेली में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बताया तानाशाह, कहा, ‘हमें वोट चोरी के मिले हैं ब्लैक एंड वाइट सबूत’

रायबरेली में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बताया तानाशाह, कहा, ‘हमें वोट चोरी के मिले हैं ब्लैक एंड वाइट सबूत’

September 10, 2025
Delhi ISIS Terrorist Arrest Case

Delhi में ISIS आतंकी गिरफ़्तार देशभर में छापेमारी, कई संदिग्धों की गिरफ्तारी,रांची से कौन पकड़ा गया

September 10, 2025
अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से ‘GEN Z’ ने ‘ओली’ को कुर्सी से किया बेदखल

अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से ‘GEN Z’ ने ‘ओली’ को कुर्सी से किया बेदखल

September 10, 2025
Bigg Boss 19

Kunicka के समर्थन में उतरी दूधवालों की कम्युनिटी, बेटे अयान Zeishan Quadri को दिया करारा जवाब!”

September 10, 2025
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi के रायबरेली दौरे पर गरमाई राजनीति: योगी के मंत्री ने किया जोरदार विरोध

September 10, 2025
IRCTC

खुशबू गुजरात की: IRCTC लखनऊ से लेकर आया हवाई टूर पैकेज, राजकोट, सोमनाथ, पोरबंदर, दीव और द्वारका का शानदार अनुभव

September 10, 2025
Gold Price Update

Gold Rate Today : आसमान छू रहा सोने का भाव, जानें क्या हैं आज के ताजा रेट

September 10, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version