Saturday, June 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Russian woman in Gokarna:एकांत साधना या कानून से बचने की कोशिश? गुफा में छिपे परिवार की हैरान कर देने वाली है कहानी

गोकर्ण की एक गुफा में छिपकर रह रही रूसी महिला और उसकी दो बेटियां अब प्रशासन की निगरानी में हैं। मामला आध्यात्मिकता और वीजा उल्लंघन के बीच फंसा है।जिसकी जांच हो रही है।

by SYED BUSHRA
July 13, 2025
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Russian woman and daughters found living in Gokarna cave: कर्नाटक के गोकर्ण से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रूसी महिला और उसकी दो मासूम बेटियां एक खतरनाक पहाड़ी गुफा में रह रही थीं। इस रहस्यमयी केस ने न सिर्फ पुलिस को चौंका दिया, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

गश्त के दौरान मिला सुराग

9 जुलाई की शाम करीब 5 बजे गोकर्ण पुलिस के इंस्पेक्टर श्रीधर एस.आर. अपनी टीम के साथ टूरिस्ट इलाकों में सुरक्षा जांच के लिए निकले थे। जब वे रामतीर्थ पहाड़ी के पास पहुंचे, तो उन्हें एक गुफा के पास हलचल महसूस हुई। पास जाकर देखा तो अंदर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। ये महिला रूस की 40 वर्षीय नीना कुटीना थी, और उसके साथ उसकी 6 साल की बेटी प्रेमा और 4 साल की एमा भी थीं।

RELATED NEWS

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

May 30, 2026
Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

July 20, 2025

आत्मिक शांति की तलाश या बहाना?

नीना ने पूछताछ में बताया कि वह गोवा से गोकर्ण आई थी ताकि शहर के शोर-शराबे से दूर रहकर ध्यान और साधना कर सके। उसने दावा किया कि वह आत्मिक शांति चाहती थी और इसी कारण इस गुफा को अपना ठिकाना बना लिया। लेकिन पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता थी, क्योंकि यह इलाका भूस्खलन-प्रवण और जंगली जानवरों से भरा हुआ है।

दस्तावेजों पर चुप्पी

नीना से जब पासपोर्ट और वीजा के बारे में पूछा गया, तो वह जवाब देने से बचती रही। बाद में पुलिस और वेलफेयर टीम की काउंसलिंग के बाद उसने बताया कि उसके डॉक्युमेंट्स गुफा में ही कहीं खो गए हैं। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और दस्तावेज बरामद किए गए।

कब और कैसे आई भारत?

जांच में सामने आया कि नीना 17 अप्रैल 2017 को भारत आई थी। उसे गोवा एफआरआरओ ने 2018 में एक्ज़िट परमिट भी जारी किया था। हालांकि, वह नेपाल गई और फिर 8 सितंबर 2018 को दोबारा भारत लौट आई। उसके बाद से वह भारत में ही रह रही है, लेकिन वीजा की समयसीमा पूरी हो चुकी है।

फिलहाल कहां है महिला और बच्चे?

वीजा उल्लंघन के चलते महिला और उसकी बेटियों को कारवार स्थित महिला स्वागत केंद्र में सुरक्षात्मक हिरासत में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक, उत्तर कन्नड़ ने अब बेंगलुरु स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के साथ संपर्क कर, उन्हें वापस रूस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Tags: Human InterestInternational News
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

by Kirtika Tyagi
May 30, 2026

India Cyprus Defence Partnership: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत ने हाल के वर्षों में अपने रणनीतिक संबंधों को लगातार मजबूत किया...

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

by SYED BUSHRA
July 20, 2025

Nimisha Priya's case update: केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया यमन की राजधानी सना की जेल में बंद...

Nina Kutina Gokarna Cave Story

Nina kutina Gokarna cave story : प्रकृति के साथ जीने वाली नीना की कहानी बग़ैर वीज़ा भारत में क्यों रह रहीं थी, खोले राज़

by SYED BUSHRA
July 17, 2025

Nina's Life with Nature and Struggles:कर्नाटक के गोकर्ण में एक गुफा में रह रही रूसी महिला नीना कुटीना की कहानी...

Nimisha Priya execution postponed amid blood money negotiations in Yemen

Execution Postponed: निमिषा प्रिया की फांसी टली मौत का खतरा नहीं,क्या ग्रैंड मुफ्ती की कोशिशों से मिली राहत

by SYED BUSHRA
July 16, 2025

Execution Postponed: यमन की सना जेल में बंद केरल की निवासी निमिषा प्रिया को राहत मिली है। जेल प्रशासन ने...

International news :अब सिर्फ 4 दिन काम, बाकी दिन आराम जानिए किन देशों ने अपनाया नया वर्क वीक सिस्टम

International news :अब सिर्फ 4 दिन काम, बाकी दिन आराम जानिए किन देशों ने अपनाया नया वर्क वीक सिस्टम

by SYED BUSHRA
April 21, 2025

Japan 4 Day Workweek Model: अब तक हम यही मानते आए हैं कि ज़्यादा काम करने से ही ज़्यादा नतीजे...

Next Post
Shahdara

दिल्ली के Shahdara kanwar route मार्ग पर बिखरे कांच के टुकड़े, साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सिर्फ 3 दिन में 15,300 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें 10 ग्राम की ताज़ा कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist