Monday, June 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Haryana में कांग्रेस और भाजपा में विरोध और बगावत का दौर, जानें क्या है मामला

Haryana में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बगावत रुकने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में पहली सूची जारी होने के बाद से कई नेताओं ने पार्टी छोड़ने और विरोध जताने का सिलसिला शुरू कर दिया है.

by Kirtika Tyagi
September 9, 2024
in Breaking, Latest News
Haryana
Share on FacebookShare on Twitter

Haryana में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बगावत रुकने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में पहली सूची जारी होने के बाद से कई नेताओं ने पार्टी छोड़ने और विरोध जताने का सिलसिला शुरू कर दिया है. इसमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत आठ प्रमुख नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. कुछ नेताओं ने भाजपा छोड़ने का ऐलान किया है और इसके लिए अपने समर्थकों की बैठक भी बुलाई है.

कांग्रेस में भी बगावत का दौर

कांग्रेस की 32 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही बगावत के स्वर उठने लगे हैं. बरोदा से इंदुराज नरवाल को टिकट मिलने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने इस्तीफा दे दिया. उनका आरोप है कि हुड्डा परिवार ने उनकी राजनीतिक हत्या की है.

RELATED NEWS

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

June 28, 2026
: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

June 28, 2026

भाजपा में बढ़ते इस्तीफे

भाजपा में इस्तीफों की लंबी कतार बन गई है. पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य और कैलाशचंद पाली ने नाराजगी जाहिर करते हुए क्रमश: सफीदों और महेंद्रगढ़ से नामांकन भर दिया है. अन्य नाराज नेताओं में पूर्व विधायक बलकौर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम खोखर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अहलावत, पूर्व उम्मीदवार दाताराम और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान शामिल हैं. मीना चौहान ने नीलोखेड़ी से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने स्थिति को संभालने के लिए पार्टी नेताओं से बातचीत की है. भाजपा के सह-प्रभारी बिप्लब देव ने पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज से मुलाकात की और उन्हें हाईकमान के सामने बात रखने का आश्वासन दिया. साथ ही, शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्याशियों को निर्देश दिए हैं कि वे बागी नेताओं से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुलझाएं.

बातचीत के लिए तैयार रक्षा मंत्री Rajnath Singh, पाक को दिया बड़ा संदेश… (news1india.in)

कांग्रेस के आंतरिक विवाद

कांग्रेस में भी अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है. साढौरा से विधायक रेनू बाला को टिकट मिलने से नाराज उनके समर्थक बृजपाल छप्पर और उनकी पत्नी पिंकी ने बसपा का दामन थाम लिया. इस पर बसपा के स्थानीय नेताओं ने भी इस्तीफा देना शुरू कर दिया है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल धनतोड़ी ने कहा कि वे “नोटा” का बटन दबाएंगे, लेकिन रामचरण काला को वोट नहीं देंगे.

Haryana में राजनीतिक बगावत और आंतरिक संघर्ष ने दोनों प्रमुख दलों, भाजपा और कांग्रेस, को कठिन स्थिति में डाल दिया है. चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और आगामी रणनीतियां इन बागी नेताओं के निर्णयों पर निर्भर करती हैं.

Tags: BJPCongressHaryanaNews1Indianews1india news Haryanatoday news
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post
Tamil Nadu

विजय की तमिलागा वेट्री काझगम अब बनी पंजीकृत राजनीतिक पार्टी, तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय

UP Politics

मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में मायावती का बयान, सपा को याद दिलाया उनकी सरकार का माफिया राज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist