बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bahraich Wolf: बहराइच में एक आदमखोर भेड़िया पकड़ में, दूसरे के लिए जाल तैयार

by Mayank Yadav
सितम्बर 10, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Bahraich Wolf
Share on FacebookShare on Twitter

Bahraich Wolf: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पिछले कुछ महीनों से (Bahraich Wolf) आदमखोर भेड़ियों का आतंक छाया हुआ था, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल था। मार्च महीने से इन भेड़ियों ने कई जानलेवा हमले किए, जिनमें कई मासूम बच्चों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हुए। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने कड़ी मेहनत और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर इन आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने का अभियान चलाया, जिससे धीरे-धीरे ग्रामीणों को राहत मिलनी शुरू हुई। मंगलवार को एक और भेड़िये के पकड़े जाने के बाद, ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है।

आदमखोर Bahraich Wolf पकड़ा गया, ली राहत की सांस

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आतंक का पर्याय बन चुका एक और आदमखोर भेड़िया मंगलवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। उसके पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत महसूस की। अब तक दो मादा और दो नर भेड़िए पकड़े जा चुके हैं।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

#WATCH | Uttar Pradesh: Amid a wolf terror in Bahraich, the fifth wolf has been captured by Forest Department this morning. One more wolf remains to be caught. pic.twitter.com/arjULYQqNU

— ANI (@ANI) September 10, 2024

अब तक 10 लोगों को बनाया शिकार

सूत्रों के अनुसार, पिछले मार्च महीने से बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के कई गांवों में भेड़ियों ने कई हमले किए। इनमें 8 मासूम बच्चों सहित 10 लोगों की जान गई और 37 से अधिक लोग घायल हुए। हमलों के बाद इलाके में 4 पिंजरे और 8 थर्मोसेंसर कैमरे लगाए गए। साथ ही, थर्मल ड्रोन से क्षेत्र में निगरानी भी शुरू की गई।

मशक्कत के बाद मादा Bahraich Wolf पिंजरे में

हाल के दिनों में (Bahraich Wolf) चार भेड़ियों को पहले ही पकड़ लिया गया था, लेकिन कुछ अन्य भेड़िए भागने में कामयाब हो गए। वन विभाग ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आखिरकार मंगलवार सुबह एक मादा भेड़िया सिसैया चूरामणि के हरिबक्स पुरवा के पास पिंजरे में कैद हो गई। वन विभाग के कर्मचारी उसे रेंज कार्यालय ले गए। प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक पांच भेड़िए पकड़े जा चुके हैं, और बाकी भेड़ियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यहां पढ़ें: ठंड की आहाट! मानसून की बारिश से तबाही, आज चार राज्यों के लिए IMD का अपडेट देखें

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

इससे पहले, लोगों को भेड़ियों से बचाने के लिए पुलिस और शूटरों की टीमें गांवों में तैनात की गई थीं। साथ ही, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें रात में पेट्रोलिंग कर रही हैं। ग्रामीणों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखें और रात में घरों के दरवाजे बंद करके ही सोएं।

Tags: BahraichMan-eating wolfUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Aparna Yadav

भाजपा से नाराजगी के बीच पति के साथ की CM योगी से मिलने पहुंची, मुलायम सिंह यादव की बहू Aparna Yadav

Darth Vader

Darth Vader की आवाज खामोश: Hollywood Legend James Earl Jones का 93 की उम्र में निधन!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In