करनाल, हरियाणा : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हरियाणा में आप सरकार बनने पर राज्य के विकास को एक नई दिशा देने का वादा किया है। करनाल में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा, “हरियाणा के एक सिरे पर दिल्ली और दूसरे सिरे पर पंजाब है, दोनों ही जगह आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं। अगर हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो यह तिहरा इंजन (Triple Engine) अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा तेजी से प्रगति करेगा।”
दिल्ली और पंजाब से प्रेरणा लेते हुए हरियाणा के लिए नया मॉडल
Raghav chadda ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की आप सरकारों ने इन राज्यों में विकास का एक नया मॉडल पेश किया है। दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिजली जैसे क्षेत्रों में बड़े सुधार किए गए हैं, जो कि देश भर में एक मिसाल बन चुके हैं। इसी तरह, पंजाब में भी भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसानों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “हरियाणा को भी इस तिहरे इंजन की जरूरत है। दिल्ली और पंजाब की तरह ही यहां भी भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा, और विकास के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।”
हरियाणा में आप सरकार से विकास की उम्मीद
राघव चड्ढा ने हरियाणा के लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में बड़े बदलाव लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भी ऐसी योजनाएं लाई जाएंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और उन्हें आधुनिक तकनीक के जरिए खेती में सहयोग मिले।
उन्होंने कहा, “हमारा मकसद है कि हरियाणा के लोग भी दिल्ली और पंजाब के विकास का हिस्सा बनें। जब तीनों राज्यों में एक जैसी नीतियां होंगी, तो विकास की गति तेज होगी। यह तिहरा इंजन न केवल हरियाणा को बल्कि पूरे देश को आगे ले जाएगा।”
यह भी पढ़े : Burj Azizi क्या आप जानते है दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत के….
चुनाव में आम आदमी पार्टी की रणनीति
आम आदमी पार्टी हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तैयारी कर रही है। Raghav chadda के इस बयान को पार्टी की चुनावी रणनीति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग अब पारंपरिक दलों से तंग आ चुके हैं और बदलाव की जरूरत महसूस कर रहे हैं। “लोग अब नई सोच, नई दिशा चाहते हैं, और आम आदमी पार्टी वह विकल्प है जो उन्हें चाहिए,” चड्ढा ने कहा।
उनका मानना है कि हरियाणा में आप सरकार बनने पर राज्य के लोगों को बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार मिलेगा।
(यह खबर सूफिया ताहिर इन्टर्न द्वारा की गई है)






















