बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अरविंद केजरीवाल की बड़ी चूक, सिर्फ 1 लाख 89 हजार वोटों से दिल्ली का चुनाव हार गई APP 

Delhi Assembly Election 2025 में APP को 41 लाख 34 हजार तो BJP को 43 लाख 23 हजार वोट मिले हैं। दोनों पार्टियों के वोटों में सिर्फ 1 लाख 89 हजार का फर्क है।

by Vinod
फ़रवरी 9, 2025
in Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आ गए। 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद बीजेपी की दिल्ली में वापसी हुई तो वहीं 22 सीटों पर सिमट कर आम आदमी पार्टी की सत्ता से रवानगी हुई। इनसब के बीच कुछ आंकड़े भी सामने आए हैं। आम आदमी पार्टी सिर्फ 1 लाख 89 हजार वोटों से दिल्ली का चुनाव हारी है। आप को 44 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी को 46 फीसदी से अधिक वोट मिले।

1 लाख 89 हजार से दिल्ली का चुनाव हारी APP

दिल्ली विधानसभा चुनाव का संग्राम थम गया। जीत-हार के दावों के बीच दिल्ली की जनता ने 5 फरवरी को 699 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया था। आठ फरवरी को नतीजे आ गए और दिल्ली में 48 सीट जीतकर बीजेपी की 27 साल के बाद सत्ता में वापसी हुई। जबकि आम आदमी पार्टी को 22 तो वहीं कांग्रेस को शून्य सीट मिलीं। बीजेपी को भले आम आदमी पार्टी से 26 सीटें ज्यादा मिली हों, लेकिन दोनों पार्टियों के वोटों की संख्या में ज्यादा का फर्क नहीं है। चुनाव आयोग के फाइनल आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 43 लाख 23 हजार तो आम आदमी पार्टी को 41 लाख 34 हजार वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी सिर्फ एक लाख 89 हजार से दिल्ली का चुनाव हारी है।

RELATED NEWS

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

अगस्त 2, 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

अक्टूबर 29, 2025

बीजेपी को 43 लाख 23 हजार 121 वोट मिले

चुनाव आयोग के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 41 लाख 33 हजार 898 वोट मिले हैं। बीजेपी को 43 लाख 23 हजार 121 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी को 6 लाख 100 वोट मिले हैं। जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को 73 हजार और मायावती की पार्टी को 55 हजार वोट मिले हैं। एनडीए के साथ चुनाव लड़ने वाली जेडीयू को 1 लाख तो लोजपा (आर) को 50 हजार वोट मिले हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक अन्य पार्टियों और निर्दलीय को 87 हजार तो नोटा को दिल्ली चुनाव में 53 हजार वोट मिले हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को 49 लाख वोट मिले थे। इस बार आप को 41 लाख वोट मिले हैं। यानी आप के वोटों में 8 लाख की कमी आई है।

इस चुनाव में बीजेपी को 8 लाख वोट बढ़े

भारतीय जनता पार्टी को 2020 के विधानसभा चुनाव में 35 लाख वोट मिले थे। जबकि 2025 के चुनाव में बीजेपी 43 लाख वोट मिले हैं। यानी दिल्ली के इस चुनाव में बीजेपी को 8 लाख वोट बढ़े हैं। जानकार बताते हैं कि बीजेपी ने इस चुनाव में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जीतोड़ मेहनत की। अरविंद केजरीवाल को उन्हीं के जाल में फंसाया। बीजेपी ने अपने हेडक्वाटर से बैठकर करीब 30 लाख लोगों से सीधे फोन के जरिए बात की। साथ ही आरएसएस की टुकड़ियां गलीयों में चौपाल के जरिए आप की पोल खोली। जानकार बताते हैं कि अगर आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता तो शाएद दिल्ली के नतीजे कुछ और होते। कांग्रेस ने आप के वोटबैंक में जबरदस्त सेंधमारी की है।

नेताओं के जेल जाने को बीजेपी ने तूल दिया

अरविंद केजरीवाल की छवि कट्टर ईमानदार से बेईमान नेता की थी। लेकिन शराब घोटाले में उन्हें जेल जाना पड़ा। भ्रष्टाचार के मामलों में तत्कालीन सीएम केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं के जेल जाने को बीजेपी ने तूल दिया। चुनाव में सरकारी बंगले के रिनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च करने, संपत्ति में 40 गुना बढ़ोतरी जैसे आरोपों का असर दिखा। केजरीवाल की आम आदमी वाली सकारात्मक छवि धुल गई। वहीं कांग्रेस से चुनाव पूर्व गठबंधन न करने से केजरीवाल की नई दिल्ली, सिसोदिया की जंगपुरा समेत 13 सीटों पर आप हारी। हार के अंतर से ज्यादा वोट कांग्रेस उम्मीदवारों को मिले।

घोषणा कर 67 फीसदी आबादी को साधा

बीजेपी ने केजरीवाल के मुकाबले प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा। इस दांव की काट केजरीवाल नहीं ढूंढ़ पाए और जाटों के प्रभाव वाली सभी दस सीटें बीजेपी जीत गई। केजरीवाल बीजेपी के कोर वोट बैंक मध्य वर्ग में सेंध नहीं लगा पाए। इसके उलट बीजेपी ने बजट में 12 लाख की आय कर से मुक्त करने की घोषणा कर 67 फीसदी आबादी को साधा। आप नौकरीपेशा वर्ग को अपने साथ जोड़ने में नाकाम रही। दूसरी ओर, आठवां वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर बीजेपी इस वर्ग की नाराजगी दूर करने में कामयाब रही।

मोदी की गारंटी का दांव भारी पड़ा

पूर्वांचली वोटर को साधने में नाकाम रहने की कीमत भी आप ने चुकाई। पूर्वांचली बहुल 27 सीटों पर बीजेपी ने बिहार, यूपी व दिल्ली के सौ से अधिक नेताओं को प्रचार में झोंक कर बढ़त ली। सत्तारूढ़ आप पहले से जारी मुफ्त बिजली-पानी व महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के अलावा कोई नई योजना नहीं लाई, जबकि उसकी इन योजनाओं पर मोदी की गारंटी का दांव भारी पड़ा। यमुना में जहर मिलाने का आरोप बुरा दांव साबित हुआ। हरियाणा के सीएम ने अपने यहां यमुना जल पीकर केजरीवाल को भी ऐसा ही करने की चुनौती दे उनके आरोपों की हवा निकाल दी।

 

Tags: Aam Aadmi PartyARVIND KEJRIWALDelhi Assembly Election 2025Delhi Election 2025Delhi Election Result
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

by Gulshan
अक्टूबर 29, 2025

Arvind Kejriwal : दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) की पहल...

Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

by Gulshan
अक्टूबर 8, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य...

Arvind Kejriwal

गोवा में AAP ने कांग्रेस से तोड़े रिश्ते, गठबंधन से इनकार कर लगाए गंभीर आरोप!

by Gulshan
अक्टूबर 5, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा की सियासत को लेकर एक अहम घोषणा करते हुए यह स्पष्ट...

Arvind Kejriwal

केजरीवाल की समन विरोधी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस, कैसे आया नया राजनीतिक मोड़

by Gulshan
जुलाई 9, 2025

Arvind Kejriwal : दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर...

Next Post
groom credit scores effects marriage

Maharashtra : जल्दी से अपना cibil score लो सुधार, हो जायेगा यह कांड, कैसे रह जाओगे कुंवारे,क्या है महाराष्ट्र की घटना

NDA government in 21 states

Political News :140 करोड़ की आबादी, कितने करोड़ पर एनडीए का राज, Delhi में जीत ,अब कौन कौन राज्यों में N D A सरकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist