बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, बीजेपी ने किया तीखा प्रहार

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भाजपा ने उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों पर घेरा, जबकि AAP ने इसे बीजेपी के खिलाफ बड़ी जीत करार दिया।

by Mayank Yadav
सितम्बर 13, 2024
in Breaking, दिल्ली, विधानसभा चुनाव 2024, हरियाणा
Arvind Kejriwal
Share on FacebookShare on Twitter

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जमानत मिल गई है। कोर्ट का यह फैसला कई शर्तों के साथ आया, जिसके बाद बीजेपी ने तीखे शब्दों में केजरीवाल पर निशाना साधा। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी की तानाशाही पर करारा जवाब बताया और कोर्ट के फैसले को अपनी बड़ी जीत के रूप में पेश किया।

जेल वाला सीएम, बेल वाला सीएम

Arvind Kejriwal को जमानत मिलने के बाद भाजपा के नेता गौरव भाटिया ने उन्हें ‘जेल वाला सीएम’ और ‘बेल वाला सीएम’ कहा। भाटिया ने कहा कि केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal अपने कार्यालय नहीं जाते और राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। भाटिया ने तंज कसते हुए कहा कि जेल में छह महीने बिताने के बाद भी केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया, और अब बेल मिलने के बाद भी नैतिकता का पालन करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

RELATED NEWS

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

अगस्त 25, 2026
Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

अगस्त 22, 2026

BJP National Spokesperson Shri @gauravbhatiabjp addresses a press conference at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/Hs9MAP9eW0

— BJP (@BJP4India) September 13, 2024

शराब घोटाले का किंगपिन

भाजपा ने Arvind Kejriwal पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि वह कथित शराब नीति घोटाले के ‘किंगपिन’ हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री का चरित्र दागदार हो चुका है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने जनता के पैसे को लूटा है और अब जांच एजेंसियों को जनता का हर एक रुपया वसूल करना चाहिए। भाटिया ने कहा, “हमारी मांग है कि कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।”

कोर्ट का फैसला बीजेपी के मुंह पर तमाचा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर पलटवार किया। पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह फैसला बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। सिसोदिया ने कहा कि कोर्ट का फैसला बीजेपी के मुंह पर तमाचा है और अब उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल की जमानत से यह साफ हो गया है कि बीजेपी की भ्रष्टाचार के आरोपों पर राजनीति करने की कोशिश नाकाम हो गई है।

आखिरकार सत्य की विजय हुई | CM अरविंद केजरीवाल जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली Bail | Important Press Conference | LIVE https://t.co/wuQaYZJDHD

— AAP (@AamAadmiParty) September 13, 2024

भगवान राम केजरीवाल के साथ

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने आगे कहा, ‘यह संदेश साफ है कि तानाशाही के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट हर आम आदमी के साथ है। कोर्ट के फैसले से साफ है कि बीजेपी सीबीआई का इस्तेमाल तोता-मैना के लिए कर रही थी। बीजेपी की मंशा थी कि Arvind Kejriwal जेल के अंदर ही रहें। सीबीआई ने उन्हें तब गिरफ्तार किया जब वे ईडी केस में बाहर आने वाले थे। बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए। आज यह उजागर हो गया है कि एजेंसी का दुरुपयोग किया गया।’ सिसोदिया ने कहा कि भगवान राम केजरीवाल के साथ हैं, हनुमान की ढाल केजरीवाल के साथ है। वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप उन्हें सलाखों के पीछे रखकर उनका हौसला नहीं तोड़ सकते। हम उन्हें हरियाणा और दिल्ली के चुनाव में बुरी तरह हराएंगे। आज सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि सीबीआई बीजेपी का तोता है।

यहां पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत: 156 दिन बाद जेल से रिहाई, हरियाणा चुनावों पर बड़ा असर

Tags: Aam Aadmi PartyARVIND KEJRIWALBAILBJPLiquor ScamSupreme Court
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला...

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Supreme Court Relief: निचली अदालतों में सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे कानून छात्रों और युवा वकीलों के लिए...

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Court’s Stand: भारतीय तटरक्षक बल में लैंगिक समानता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला अधिकारी प्रियंका...

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

Property Rights: क्या अब वरिष्ठ नागरिक बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Supreme Court Senior Citizen Property Rights:सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत...

Next Post
Health tips

Health Tips : खाली पेट गलती से भी न खाएं ये फल, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने..

SIP

SIP Calculation: बनना है करोड़पति? हर महीने करें सिर्फ ₹10,000 रुपये निवेश और बनें करोड़पति!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist