Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक विवादित बयान देकर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए उनके मानसिक संतुलन पर सवाल उठाए हैं। उनका यह बयान सपा और उसके नेताओं पर सीएम योगी की कथित गलत टिप्पणियों के जवाब में आया है।
सुनील सिंह साजन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “गुनहगारों के साथ खड़े, खुद पर से मुकदमे हटवाने वाले गुनाहों के देवता यदि अपने अंदर झांक लेते तो उस भस्मासुर से रूबरू हो जाते जिसने भाजपा को यूपी में 71 से 33 सीट पर समेटने का काम किया।”
https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1836665300462293005
इस बयान से सुनील सिंह ने स्पष्ट रूप से इशारा किया कि भाजपा और आरएसएस के भीतर भी योगी आदित्यनाथ को लेकर असंतोष है। उन्होंने कहा, “लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की भाजपा और आरएसएस उनसे बच के चलती है।”
यह टिप्पणी आगामी चुनावों के बीच (Lucknow) प्रदेश में राजनीतिक ध्रुवीकरण को और तेज कर सकती है। सपा के प्रवक्ता का यह बयान भाजपा पर एक नए हमले के रूप में देखा जा रहा है, जहां योगी आदित्यनाथ लगातार विपक्षी पार्टियों पर हमले बोल रहे हैं।
नोएडा में नए एक्सप्रेसवे की योजना: जाम से राहत की उम्मीद, किसे मिलेगा फ़ायदा
अब देखना होगा कि भाजपा और खुद मुख्यमंत्री योगी इस विवादित टिप्पणी पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।




 





