गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ग्रेटर नोएडा में भू-माफिया का आतंक, आखिर चुप क्यों है प्राधिकरण के अधिकारी

प्राधिकरण की लापरवाही और भू-माफिया के बढ़ते हौसलों ने शहर में जमीनों की अवैध बंदरबांट का खेल तेज कर दिया है। अधिसूचित जमीनों पर अवैध रूप से कॉलोनियों की कटाई धड़ल्ले से हो रही है, और प्राधिकरण के अधिकारी इस गंभीर मामले में आंख बंद करके बैठे हुए हैं।

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 28, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Greater Noida

Greater Noida

Share on FacebookShare on Twitter

Greater Noida: प्राधिकरण की लापरवाही और भू-माफिया के बढ़ते हौसलों ने शहर में जमीनों की अवैध बंदरबांट का खेल तेज कर दिया है। अधिसूचित जमीनों पर अवैध रूप से कॉलोनियों की कटाई धड़ल्ले से हो रही है, और प्राधिकरण के अधिकारी इस गंभीर मामले में आंख बंद करके बैठे हुए हैं। सैकड़ों बीघे जमीन पर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जिनमें मासूम बायर्स को सस्ते आशियाने का लालच देकर ठगा जा रहा है।

बायर्स के लिए ‘महंगा खेल’

ग्रेटर नोएडा में घर का सपना देखने वाले लोगों के साथ बड़ा धोखा हो रहा है। भू-माफिया अधिसूचित जमीनों पर कॉलोनियां काटकर उन्हें बेच रहे हैं, लेकिन बाद में जब प्राधिकरण कार्रवाई करता है, तो बायर्स को कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में छपरौला माजरा खेड़ा धर्मपुर इलाके में सैकड़ों बीघे जमीन पर अवैध कॉलोनियों की कटाई की जा रही है, जिसमें बायर्स के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा है।

RELATED NEWS

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

अगस्त 4, 2026
Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

अगस्त 3, 2026

विधायक की शिकायत, लेकिन कार्रवाई नदारद

बीते साल 19 नवंबर को दादरी (Greater Noida) विधायक तेजपाल नागर ने इस मामले की शिकायत की थी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी को लिखित में पत्र भेजा था। पत्र में बताया गया था कि बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला गांव में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इसके बाद न्यूज़ वन इंडिया ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़े: उज्जैन में बड़ा हादसा: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से दो की मौत, 10 घायल

अवैध कॉलोनियों पर सरकारी जमीनें भी कब्जे में

समतल एन्क्लेव के नाम से 336 बीघे जमीन पर कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जिसमें ग्रामसभा की कुछ सरकारी जमीनों पर भी अवैध रूप से कब्जा किया गया है। जमीन के खसरा नंबर 1215, 1210, 1217, 1216, 1219, 1220, 1221, 1223, 1233, और 1235 पर कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो भोले-भाले लोगों को यह जमीनें बेची जा रही हैं, जो भविष्य में बड़े कानूनी विवादों का सामना करेंगे।

प्राधिकरण की चुप्पी पर उठते सवाल

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस मामले पर खामोशी से सवाल उठ रहे हैं कि क्या भू-माफिया का यह सिंडिकेट इतना ताकतवर हो चुका है कि प्राधिकरण भी उनके आगे नतमस्तक हो गया है? या फिर प्राधिकरण के कुछ लोग भी इस खेल में शामिल हैं? फिलहाल, प्राधिकरण की निष्क्रियता और अवैध कॉलोनियों की कटाई से आने वाले दिनों में सैकड़ों बायर्स के लिए यह बड़ा धोखा साबित हो सकता है।

 (निशांत शर्मा की रिपोर्ट)

Tags: Greater noida
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी ILGIM में सोमवार देर रात अचानक...

Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Village Roads: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।...

Greater Noida

“योगी जी बचा लो! STF से ठुकवा देंगे…” ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दी कैफे मालिक को एनकाउंटर की धमकी!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Greater Noida news: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के बुलंद हौसलों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

Greater Noida Farmers Mahapanchayat

अन्नदाता ने भरी हुंकार, सुधर जाए सरकार; वरना ट्रैक्टरों से जाम होगा लखनऊ का दरबार!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

Greater Noida Farmers Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर सोमवार को छह जिलों...

Greater Noida groundwater

ज़िंदा लाश बना रहा है ग्रेटर नोएडा का पानी: हड्डियां गलेंगी, अंग सड़ेंगे—खौफनाक रिसर्च में बड़ा खुलासा!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 19, 2025

Greater Noida groundwater: ग्रेटर नोएडा के नीचे छिपा जलभंडार अब जीवनदायिनी नहीं, बल्कि साक्षात मृत्युपाश बन चुका है। गलगोटिया और...

Next Post
Amethi

Amethi : ईयरफोन लगाकर गाना सुनने में थे मस्त...ट्रेन की चपेट मेंं आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Shocking Report on marriage

Shocking Report: 2100 तक खत्म हो जाएगा शादियों का चलन, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist