गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सलमान खान पर लगे गंभीर आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफनाक कबूलनामा, सलमान खान और दाऊद गैंग का भी नाम आया सामने

by Mayank Yadav
अक्टूबर 13, 2024
in Breaking, क्राइम, राष्ट्रीय
Baba Siddiqui
Share on FacebookShare on Twitter

Baba Siddiqui Murder: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इस पोस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और दाऊद इब्राहिम के गैंग का भी जिक्र किया गया है, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है।

कबूलनामे में क्या लिखा है?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है, “सलमान खान, हम यह जंग नहीं चाहते थे, लेकिन तुमने हमारे भाई को नुकसान पहुंचाया। Baba Siddiqui की हत्या का कारण उनका दाऊद और अनुज थापन से जुड़े मामले थे। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग का समर्थन करेगा, उसे अपनी जान की कीमत चुकानी पड़ेगी।”

RELATED NEWS

Salman Khan Movie: नयनतारा संग ‘मॉन्स्टर’ में दिखेगा भाईजान का जबरदस्त एक्शन, जाने कब है रिलीज की तैयारी

Salman Khan Movie: नयनतारा संग ‘मॉन्स्टर’ में दिखेगा भाईजान का जबरदस्त एक्शन, जाने कब है रिलीज की तैयारी

अगस्त 20, 2026
Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

अगस्त 6, 2026

Baba Siddiqui

मुंबई पुलिस ने की जांच शुरू

मुंबई पुलिस इस वायरल पोस्ट की सच्चाई की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा ना डाली गई हो और यह जांच को भटकाने की एक साजिश हो। पुलिस ने यह भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्य अनमोल बिश्नोई या गोल्डी बरार ही आमतौर पर इस तरह की जिम्मेदारियों का ऐलान करते हैं, जिससे संदेह बढ़ गया है।

हत्या का सिलसिला

शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन अज्ञात हमलावरों ने Baba Siddiqui की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना तब हुई जब वह अपने बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर थे। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Baba Siddique Death : बॉलीवुड में शोक की लहर, कई बड़े सितारे पहुंचे अस्पताल

सलमान खान और दाऊद गैंग का नाम क्यों?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में सलमान खान और दाऊद गैंग के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहले भी सलमान खान को धमकियां दी हैं। हालांकि, इस बार दाऊद गैंग का भी जिक्र किया गया है, जो इस हत्याकांड को और भी जटिल बना देता है। Baba Siddiqui का नाम कई बार प्रॉपर्टी डीलिंग और राजनीतिक विवादों से भी जुड़ा रहा है, जिससे इस हत्या के पीछे के असल कारणों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

क्या हो सकती है जांच को भटकाने की चाल?

कुछ जानकारों का मानना है कि यह पोस्ट सिर्फ पुलिस को भटकाने की साजिश भी हो सकती है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जो पैटर्न रहा है, वह इस बार पोस्ट डालने के तरीके से मेल नहीं खा रहा है। पुलिस को शक है कि शायद इस पोस्ट के पीछे किसी और का हाथ हो, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल करके असली हत्यारों को छुपाने की कोशिश कर रहा हो।

सत्यता की जांच जारी

फिलहाल, मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है। एबीपी न्यूज इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता, लेकिन यह बात तय है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मच गई है।

Tags: Baba SiddiquiLawrence BishnoiSalman Khan
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Salman Khan Movie: नयनतारा संग ‘मॉन्स्टर’ में दिखेगा भाईजान का जबरदस्त एक्शन, जाने कब है रिलीज की तैयारी

Salman Khan Movie: नयनतारा संग ‘मॉन्स्टर’ में दिखेगा भाईजान का जबरदस्त एक्शन, जाने कब है रिलीज की तैयारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 20, 2026

Salman Khan Movie: सलमान खान की जिस फिल्म को अब तक SVC63 के नाम से जाना जा रहा था, उसका...

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Being Human Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला...

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सलमान खान,शुरू किया राहत अभियान

Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सलमान खान,शुरू किया राहत अभियान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

Assam Floods: असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड अभिनेता सलमान...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Salman Khan Matrubhoomi Release: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा...

Next Post
Yeti Narsinghanand Hate Speech : यति नरसिंहानंद के समर्थन में महापंचायत

Yeti Narsinghanand Hate Speech : यति नरसिंहानंद के समर्थन में महापंचायत

UP Weather Update

UP Weather Update : दशहरा के बाद ठंड की दस्तक, प्रदेश मे सर्दियों की तैयारी शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist