शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP By Election मिल्कीपुर पर शुरु हुआ सियासी संग्राम, अखिलेश यादव के ट्वीट से मचा बवाल

बाबा गोरखनाथ ने याचिका वापस लेकर मिल्कीपुर के उपचुनाव का रास्ता तो साफ कर दिया लेकिन उसके बाद भी बयानबाजी नहीं थमीं। सवाल उठता है कि एक कानूनी पेंच को सियासी हार जीत से जोड़कर क्या अखिलेश मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

by Mayank Yadav
अक्टूबर 16, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
Share on FacebookShare on Twitter

UP By Election: यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। लेकिन चुनाव आयोग ने यूपी की 9 सीटों पर भी शेड्यूल का ऐलान किया, जबकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनावी तारीखों की घोषणा नहीं की। इसके पीछे वजह बनी पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ की एक याचिका जो हाईकोर्ट में लम्बित थी। लेकिन मिल्कीपुर सीट पर UP By Election  चुनावी तारीख का ऐलान ना होने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक पोस्ट ने सियासत गरमा दी। अखिलेश ने पोस्ट में बीजेपी पर इशारों में तंज कसा जिसके बाद वार पलटवार शुरु हो गया।

राजनीति में परसेप्शन बहुत काम आता है, एक बार अगर किसी के खिलाफ संदेश चला गया तो यकीन मानिए उसके लिए मुश्किलें बढ़नी तय हैं। अखिलेश ने इसी रणनीति के तहत मौके पर चौका मारा, जब चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर सीट पर चुनावी तारीख का ऐलान नहीं किया। चुनाव आयोग ने यूं तो एक याचिका के चक्कर में यहां चुनाव की घोषणा नहीं की लेकिन अखिलेश ने इसे बीजेपी पर हमले का हथियार बना लिया। और एक्स पर पोस्ट करके लिखा, ‘जिसने जंग टाली है, समझो उसने जंग हारी है’।

RELATED NEWS

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बीजेपी को मिल गई 2027 की जीत वाली ‘चाबी’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बीजेपी को मिल गई 2027 की जीत वाली ‘चाबी’

नवम्बर 30, 2024
न जानें कहां गुम हो गई  Mayawati के ‘हाथी’ की ‘दहाड़’, सीसामऊ में BSP कैंडीडेट को मिले सिर्फ 1410 वोट

न जानें कहां गुम हो गई  Mayawati के ‘हाथी’ की ‘दहाड़’, सीसामऊ में BSP कैंडीडेट को मिले सिर्फ 1410 वोट

नवम्बर 24, 2024

यह एक लाइन ही बीजेपी को बेचैन करने के लिए काफी थी क्योंकि अखिलेश ने इशारों इशारों में ही सही, मिल्कीपुर सीट पर चुनावी तारीख ना घोषित होने को बीजेपी के डर से जोड़ दिया। वैसे इसका असर भी हुआ, जिस बाबा गोरखनाथ ने हाईकोर्ट में याचिका डाली थी, पहली फुर्सत में लखनऊ पहुंचे और याचिका वापस ले ली। वैसे भी इस याचिका का कोई मतलब रह नहीं गया था क्योंकि ये मिल्कीपुर से पूर्व विधायक और अब अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के निर्वाचन के खिलाफ थी, जो पहले ही विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

SCO Summit 2024: जयशंकर ने पाकिस्तान को उसके घर में ही किया जलील, आतंकवाद पर शहबाज की ली क्लास

मिल्कीपुर सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है तो वहीं सपा के लिए प्रदर्शन दोहराने की चुनौती जैसी है। ऐसे में सपा ने जब चुनावी तारीख के ऐलान ना होने को सियासी रंग दिया तो सहयोगी कांग्रेस ने भी सुर में सुर मिलाया है। मिल्कीपुर को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच एनडीए के नेताओं ने भी पलटवार किया।

कुल मिलाकर मिल्कीपुर की सीट इस UP By Election  में सबसे हॉट सीट बनी हुई है जिस पर काबिज होना सपा और बीजेपी दोनों के लिए ही साख का सवाल बन गया है। सपा के लिए इसलिए क्योंकि उसे ये साबित करना है कि अयोध्या की जनता ने बीजेपी को नकार दिया है। तो वहीं बीजेपी के लिए इसलिए क्योंकि उसे ये साबित करना है कि सपा की अयोध्या में लोकसभा सीट पर जीत एक तुक्का भर थी। यही वजह है कि मिल्कीपुर सीट की कमान खुद सीएम योगी ने संभाल रखी है। सवाल बड़ा ये कि एक कानूनी मसले को राजनीतिक रंग देकर समाजवादी पार्टी दूसरे को डरा हुआ साबित करना चाहती है या फिर खुद ही डरी हुई है।

Tags: Milkipur seatUP By-election
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बीजेपी को मिल गई 2027 की जीत वाली ‘चाबी’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बीजेपी को मिल गई 2027 की जीत वाली ‘चाबी’

by Vinod
नवम्बर 30, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली। 7 सीटों पर...

न जानें कहां गुम हो गई  Mayawati के ‘हाथी’ की ‘दहाड़’, सीसामऊ में BSP कैंडीडेट को मिले सिर्फ 1410 वोट

न जानें कहां गुम हो गई  Mayawati के ‘हाथी’ की ‘दहाड़’, सीसामऊ में BSP कैंडीडेट को मिले सिर्फ 1410 वोट

by Vinod
नवम्बर 24, 2024

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आ गए। जिसमें बीजेपी को सात...

कौन हैं हॉजी, जिनके ‘BMD’ चक्रव्यूह को नहीं भेद पाई BJP, इरफान के बाद अब  Naseem Solanki ने Sisamau में दौड़ाई साइकिल

कौन हैं हॉजी, जिनके ‘BMD’ चक्रव्यूह को नहीं भेद पाई BJP, इरफान के बाद अब  Naseem Solanki ने Sisamau में दौड़ाई साइकिल

by Vinod
नवम्बर 24, 2024

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने सीसामऊ सीट पर...

मिलिए CM  योगी आदित्यनाथ के ‘स्पेशल 7’ से, जिन्होंने SP के गढ़ में खिला दिया ‘कमल’ का ‘फूल’

मिलिए CM  योगी आदित्यनाथ के ‘स्पेशल 7’ से, जिन्होंने SP के गढ़ में खिला दिया ‘कमल’ का ‘फूल’

by Vinod
नवम्बर 24, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के उपचुनाव की तारीखों का शंखनाद हुआ। समाजवादी...

UP By Election

UP By Election : योगी के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ फॉर्मूले विपक्ष को चटाई धूल, महाराष्ट्र और यूपी में खिला कमल, अखिलेश का PDA फॉर्मूला हुआ फेल

by Gulshan
नवम्बर 24, 2024

UP By Election : उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में अखिलेश यादव का पीडीए फॉर्मूला योगी आदित्यनाथ के नए नारे 'बांटोगे...

Next Post
Varanasi

बनारस में अब तक का सबसे बड़ा रेल रोड ब्रिज बनकर होगा तैयार...कैबिनेट ने दी मंजूरी

SP MP Rajiv Rai

नेतागिरी यहां नहीं, बाहर करो… सपा सांसद के साथ डॉक्टर की बदसलूकी, विडियो वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist