गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi Metro की गाइडलाइंस, 20 अक्टूबर को सुबह सवा तीन बजे से चलेगी मेट्रो, जानें क्या है कारण?

रविवार, 20 अक्टूबर को दिल्ली में 'वेदांत दिल्ली हाफ मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

by Gulshan
अक्टूबर 18, 2024
in Latest News, दिल्ली
Delhi Metro
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Metro : रविवार, 20 अक्टूबर को दिल्ली में ‘वेदांत दिल्ली हाफ मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो के परिचालन समय में बदलाव किया है। मेट्रो सेवाएं सामान्य से काफी पहले, यानी सुबह सवा तीन बजे से ही शुरू हो जाएंगी।

डीएमआरसी की एडवाइजरी

डीएमआरसी ने इस बारे में एक एडवाइजरी भी जारी की है, ताकि लोगों को इस दिन के लिए निर्धारित मेट्रो समय के बारे में जानकारी मिल सके। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक, अनुज दयाल ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और ग्रे लाइन (ढांसा बस स्टैंड से द्वारका) को छोड़कर बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं तड़के सवा तीन बजे से शुरू होंगी।

RELATED NEWS

Delhi Metro का नया कॉरिडोर देगा बड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद से नई दिल्ली पहुंचना होगा आसान

Delhi Metro का नया कॉरिडोर देगा बड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद से नई दिल्ली पहुंचना होगा आसान

जुलाई 9, 2026
Delhi Metro

दिल्ली वालों की लॉटरी! मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब इन रास्तों पर सरपट दौड़ेगी मेट्रो!

दिसम्बर 24, 2025

मेट्रो सेवाओं की टाइमिंग

अनुज दयाल ने बताया कि सवा तीन बजे से लेकर सुबह चार बजे तक मेट्रो हर 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। इसके बाद सुबह 4 बजे से 6 बजे तक मेट्रो 20 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। सुबह 6 बजे से लेकर राजस्व सेवा समाप्त होने तक, मेट्रो की सेवाएं रविवार की नियमित समय-सारिणी के अनुसार सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

प्रतिभागियों के लिए फ्री मेट्रो यात्रा

दिल्ली हाफ मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आयोजकों ने मेट्रो की यात्रा पूरी तरह मुफ्त कर दी है। इसके लिए डीएमआरसी ने आयोजकों को आवश्यक क्यूआर टिकट उपलब्ध कराए हैं। मैराथन में भाग लेने वाले लोग इन टिकटों के जरिए अपनी यात्रा कर सकेंगे, जिसका खर्च आयोजक द्वारा उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें ; बिजली विभाग की टीम ने बकायेदारों के कनेक्शन काटे, सात लाख रुपये की वसूली

प्रतिभागियों की सुविधा के लिए जेएलएन स्टेडियम, जोर बाग, जनपथ, जंगपुरा और राजीव चौक जैसे महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों पर आयोजकों द्वारा वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे। ये वॉलंटियर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगे और उनकी सहायता करेंगे।मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आयोजकों द्वारा दिए गए बिब्स के साथ विशेष क्यूआर कोड वाले कलाई बैंड लाने की सलाह दी गई है, ताकि वे मेट्रो में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकें। दिल्ली मेट्रो की यह सुविधा मैराथन के प्रतिभागियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, ताकि वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकें।

Tags: delhi metro
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Delhi Metro का नया कॉरिडोर देगा बड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद से नई दिल्ली पहुंचना होगा आसान

Delhi Metro का नया कॉरिडोर देगा बड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद से नई दिल्ली पहुंचना होगा आसान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Delhi Metro के चौथे चरण के तहत बनने वाला इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर राजधानी और एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी...

Delhi Metro

दिल्ली वालों की लॉटरी! मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब इन रास्तों पर सरपट दौड़ेगी मेट्रो!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

Delhi Metro Phase 5A: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के बहुप्रतीक्षित फेज...

दिल्ली मेट्रो पर प्रदूषण नियम उल्लंघन का जुर्माना: MCD ने लगाया ₹3.8 लाख का दंड

Delhi Metro पर प्रदूषण नियम उल्लंघन का जुर्माना: MCD ने लगाया ₹3.8 लाख का दंड

by Kanan Verma
नवम्बर 22, 2025

Delhi Metro Rail Corporation : दिल्ली नगर निगम (MCD) ने DMRC (दिल्ली मेट्रो) पर प्रदूषण‑नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

Delhi Metro

Delhi Metro : दिल्ली मैट्रो ने बदला अपना सुबह का समय, अब 6 नहीं इतने बजे से चलेगी मैट्रो…

by Gulshan
अक्टूबर 30, 2025

Delhi Metro : छठ पर्व के बाद दिल्ली लौट रहे यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक...

Delhi Metro

Delhi Metro: मेट्रो में रील और डांस वीडियो शूटिंग करने वालों पर नकेल, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

by Gulshan
सितम्बर 24, 2025

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक...

Next Post
Bahraich Violence

बहराइच हिंसा पर पुलिस का एक्शन, पांचो आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Bahraich

23 घर, 3 दिन का अल्टीमेटम और फिर बुलडोजर कार्रवाई, सरकार ने सुनाया फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist