गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Rohini : दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल के पास तेज धमाका, मचा हड़कंप, पुलिस जांच जारी

दिल्ली के सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं, और जल्द ही धमाके की असल वजह का पता लगाया जाएगा।

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 20, 2024
in Breaking, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi : दिल्ली के रोहिणी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है, कि आज सुबह सीआरपीएफ स्कूल के पास एक तेज धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। धमाके की आवाज सुनते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं। बता दें, कि घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग भयभीत हो गए। पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी है और बम निरोधक दस्ता भी तुरंत बुलाया गया।

स्थानीय लोगों में दहशत

धमाका सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ, जिससे लोग सहम गए। आसपास के निवासियों ने धमाके की आवाज सुनते ही पुलिस को सूचना दी। कुछ लोगों ने इसे बम धमाके की आशंका जताई, जिससे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया है।

RELATED NEWS

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026
Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026

पुलिस की कार्रवाई तेज

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया, जिसने इलाके को सुरक्षित घोषित करने से पहले पूरी तरह से जांच की। फिलहाल, पुलिस ने सीआरपीएफ स्कूल और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच की जा रही है।

बम ब्लास्ट की आशंका 

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कहा है कि अभी तक धमाके की सटीक वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बम ब्लास्ट की आशंका को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो घटना की तह तक जाने की कोशिश करेगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

हालांकि, इस धमाके में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही हैं। सीआरपीएफ स्कूल के आसपास का इलाका फिलहाल खाली करा लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Tags: CRPF schoolDelhi
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Next Post
IND vs NZ 1st Test Day 5

IND vs NZ 1st Test Day 5 : मुकाबले का 5वां दिन आज, भारत ने न्यूज़ीलैंड को दिया 107 रनों का टारगेट...

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ ने देश का नाम किया रोशन, इस मैगजीन के कवर पर आने वाले पहले भारतीय बने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist