बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow: ‘सत्ताईस के खेवनहार’ लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के सामने संजय निषाद की पार्टी ने लगवाए होर्डिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों के उपचुनावों के बीच 2027 के चुनाव को लेकर पोस्टर वार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय के बाहर "सत्ताईस का सत्ताधीश" लिखे पोस्टर लगाए गए।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 25, 2024
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों के उपचुनावों के बीच 2027 के चुनाव को लेकर पोस्टर वार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव के नाम पर पार्टी कार्यालय के बाहर “सत्ताईस का सत्ताधीश” लिखे पोस्टर लगाए गए। इसी बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता संजय निषाद को “सत्ताईस का खेवनहार” बताया है। ये पोस्टर लखनऊ (Lucknow) में यूपी बीजेपी मुख्यालय के बाहर लगाए गए हैं।

यूपी में अब होर्डिंग वार

ये होर्डिंग (Lucknow) चर्चा का विषय बना हुआ है। उपचुनाव में निषाद पार्टी दो सीटें मांग रही थी जिसमें मिर्जापुर जिले की मझवां और अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट शामिल हैं। 2022 के चुनाव में पार्टी ने इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन बीजेपी ने उन्हें कोई सीट नहीं दी। सपा की होर्डिंग के बाद अब निषाद पार्टी की होर्डिंग वार ने सियासी हलचल को और बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि ये होर्डिंग बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगाई गई है जिससे इस पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है।

RELATED NEWS

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026
Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026

भाजपा मुख्यालय के बाहर लगा होर्डिंग

निषाद पार्टी जो एनडीए में बीजेपी की सहयोगी है, की इस होर्डिंग में ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तस्वीरें शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की तस्वीरें भी लगी हैं। इसके अलावा, होर्डिंग पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। इस होर्डिंग को देखकर ऐसा लगता है कि इसे अजय सिंह या उनके किसी समर्थक ने लगवाया होगा।

यह भी पढ़े: Mahrajganj News : महराजगंज को 900 करोड़ की बड़ी सौगात…. CM योगी देंगे ये तोहफा

होर्डिंग में लिखा “जय निषाद राज” और “जय श्रीराम”

होर्डिंग में ऊपर “जय निषाद राज” और “जय श्रीराम” लिखा हुआ है। यह होर्डिंग ऐसे समय में लगाई गई है जब उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से दो सीटें ऐसी हैं जहां 2022 के चुनाव में निषाद पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन दोनों ही सीटों पर पार्टी हार गई थी। बीजेपी ने अपनी सहयोगी आरएलडी के लिए मीरापुर सीट छोड़ दी है, लेकिन संजय निषाद को दिल्ली में डेरा डालने के बावजूद लखनऊ खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बाद से बीजेपी और संजय निषाद की पार्टी के बीच अनबन की चर्चाएँ भी शुरू हो गई हैं।

दोनों दलों के बीच ‘ऑल इज वेल’

बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे इस होर्डिंग को दोनों दलों के बीच ‘ऑल इज वेल’ का संदेश देने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। मझवां और कटेहरी में निषाद पार्टी का आधार मजबूत माना जाता है, इसलिए नाराजगी की खबरों से किसी प्रकार का नुकसान न हो, इस आशंका को कम करने के लिए होर्डिंग लगाई गई है। इसे पार्टी की इस चिंता को दूर करने के प्रयास के रूप में समझा जा रहा है।

Tags: lucknowSanjay Nishad
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Next Post
KK Tribute

केके की आवाज़ को गूगल का सलाम: डूडल में गूंजी 'पल' के गायक की यादें

Gorakhpur

त्यौहारों में मिलावट की तो खैर नहीं, गोरखपुर प्रशासन की खास तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist