Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Scorecard: पुणे टेस्ट में 156 पर सिमटी टीम इंडिया, सैंटनर ने तोड़ी कमर

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Scorecard: पुणे टेस्ट में भारत की पहली पारी 156 रनों पर खत्म हो गई, जिससे न्यूजीलैंड को पहली पारी पर 103 रनों की बढ़त मिली..

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
December 7, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
credit: twitter

credit: twitter

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Scorecard : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। पुणे टेस्ट में भारत की पहली पारी 156 रनों पर खत्म हो गई, जिससे न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 103 रनों की बढ़त मिली। भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी स्पिनरों के खिलाफ आसानी से हार मान ली, खासकर मिचेल सैंटनर की गेंदों का उनके पास कोई जवाब नहीं था। सैंटनर ने भारत के 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

Virat Kohli ने बनाया बस 1 रन

भारत ने दूसरे दिन 1 विकेट पर 16 रन से खेलना शुरू किया। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल आसानी से रन बटोर रहे थे, लेकिन शुभमन गिल के आउट होते ही विकेटों का गिरना शुरू हो गया। गिल 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल भी 30 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर आउट हुए। (IND vs NZ) विराट कोहली 1 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हुए, जबकि ऋषभ पंत 18 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स का शिकार बने।

RELATED POSTS

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

December 25, 2025
प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

December 16, 2025

सरफराज खान केवल 11 रन बनाकर मिचेल सैंटनर के हाथों आउट हुए। हालांकि, रवींद्र जडेजा ने 38 रन का योगदान दिया, लेकिन वे भी मिचेल सैंटनर की गेंद पर पवेलियन लौट गए। रविचंद्रन अश्विन ने 4 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

IND vs NZ टेस्ट के पहले दिन का हाल 

बता दें, कि पुणे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रनों पर ऑलआउट हो गई।  न्यूजीलैंड के लिए ओपनर ड्वेन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए, जबकि बैंगलुरु टेस्ट के हीरो रचिन रवींद्र ने 65 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने कीवी टीम के 7 बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें : पत्नी ने मुश्किल वक्त में दिया साथ… पॉडकास्ट के दौरान Kapil Sharma ने खुद किया खुलासा, बताया कैसे हुए थे Bankrupt

Tags: ind vs nzMaharashtra Cricket Association StadiumVIRAT KOHLI
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
December 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
December 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
December 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

Next Post
Lucknow

Lucknow: 'सत्ताईस के खेवनहार' लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के सामने संजय निषाद की पार्टी ने लगवाए होर्डिंग

KK Tribute

केके की आवाज़ को गूगल का सलाम: डूडल में गूंजी 'पल' के गायक की यादें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist