बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन थे मोहित जिनकी कस्टडी में हुई मौत ने काटा बवाल, पुलिस के पास नहीं है जवाब

उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। 32 वर्षीय मोहित पांडे की संदिग्ध मौत ने बवाल खड़ा कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एक नेता के कहने पर मोहित की पिटाई की, जिससे उसकी जान चली गई।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 26, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026
Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर पुलिस कस्टडी में मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पुलिस ने 32 वर्षीय मोहित पांडे और उनके भाई शोभाराम को शांति भंग के मामले में हिरासत में लिया था। मोहित के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एक लोकल नेता के कहने पर मोहित के साथ बर्बरता की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मोहित की तबीयत हिरासत में बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, मोहित के चाचा ने पुलिस पर हिरासत में पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना ने उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में हो रही मौतों के मामलों को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

कौन थे मोहित पांडे, और क्या है पूरा मामला?

मोहित पांडे चिनहट के देवा रोड स्थित अपट्रान इलाके के जैनाबाद गांव के निवासी थे। शुक्रवार को बच्चों के विवाद के बाद मोहित और उनके भाई शोभाराम को पुलिस हिरासत में ले गई थी। Lucknow पुलिस ने दावा किया कि दोनों पक्षों में विवाद था और शांति भंग की आशंका में दोनों भाइयों को हिरासत में लिया गया था। शनिवार को अदालत में पेश करने के लिए ले जाते समय मोहित की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। Lucknow पुलिस का कहना है कि मोहित की मौत इलाज के दौरान हुई, लेकिन उसके परिजनों ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं।

 ‘पुलिस ने पीट-पीट कर मार डाला’

मोहित के चाचा रामयश पांडे का कहना है कि पुलिस ने मोहित को हिरासत में बुरी तरह पीटा था। उन्होंने आरोप लगाया कि “पुलिस ने रात भर मोहित को हिरासत में रखा और सुबह उसकी हालत खराब हो गई। एक भाई को इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया, लेकिन मोहित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।” उनका यह भी आरोप है कि एक नेता के कहने पर मोहित की बर्बरता से पिटाई की गई, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने शोभाराम को अभी भी हिरासत में रखा हुआ है ताकि वह मोहित की मौत की असली वजह न बता सके।

एक गांव जिसका नाम है दीपावली, 5 दिन मनाया जाता है त्योहार, क्या है इसके अनोखे नाम के पीछे की कहानी

‘मौत के कारणों की जांच की जाएगी’

इस मामले में Lucknow एडिशनल एसपी पंकज सिंह ने कहा कि दोनों भाइयों को शांति भंग के संदेह में हिरासत में लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की कस्टडी में मोहित की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों के बारे में एडिशनल एसपी ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, वे सार्वजनिक किए जाएंगे।

यह घटना Lucknow पुलिस हिरासत में होने वाली मौतों और उनके पीछे की सच्चाई पर गंभीर सवाल उठाती है, जिससे पुलिस की कार्यशैली और उनके ऊपर लग रहे आरोपों की जांच की मांग और तेज हो गई है।

Tags: lucknowMohit Pandey
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

Next Post
Kanpur

कानपुर में बाइकर्स गैंग का तांडव रील बनाने के शौक में डाली खतरे में दूसरों की जान

Raviwar के दिन होंगे कई बदलाव, बदलेगी कई ग्रहों की दशा..जानें आपके लिए क्या लाया है Aaj Ka Rashifal

Raviwar के दिन होंगे कई बदलाव, बदलेगी कई ग्रहों की दशा..जानें आपके लिए क्या लाया है Aaj Ka Rashifal

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist