Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

गौतम गंभीर नहीं रहेंगे भारतीय हेड कोच ? इस दिग्गज के हाथों में होगी टीम की कमान…अगली सीरीज़ से जुड़ा बड़ा अपडेट

अयोध्या दीपोत्सव 2024: 25 लाख दीपों से रोशन होगी राम नगरी, भक्त जन रात 12 बजे तक कर सकते हैं राम नगरी के दर्शन

by Gulshan
October 28, 2024
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Gautam Gambhir : ​न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर 4 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।​ इस दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच 8 नवंबर को डरबन में करेगी। इसके बाद, टीमें 10 नवंबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए गकेबरहा जाएंगी। फिर, सेंचुरियन (13 नवंबर) और जोहानिसबर्ग (15 नवंबर) में बाकी के दो मैच खेले जाएंगे।

वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के कोच

अब साउथ अफ्रीका दौरे से संबंधित एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ​हेड कोच गौतम गंभीर इस टूर पर भारतीय टीम के साथ नहीं रहेंगे।​ भारतीय दल साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए 4 नवंबर के आसपास रवाना होगा। वहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रस्थान करेगी। ऐसे में गंभीर केवल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकेंगे।

RELATED NEWS

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

November 26, 2025

गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) की अनुपस्थिति में वीवीएस लक्ष्मण साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम के हेड कोच होंगे। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस निर्णय के बारे में जानकारी दी। चार मैचों की यह टी20 सीरीज पहले तय नहीं थी, लेकिन बीसीसीआई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के बीच बातचीत के परिणामस्वरूप इस दौरे को अंतिम रूप दिया गया है।

Teaam India New Coach

यह भी पढ़ें : मृतक के परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात, पुलिस हिरासत में हुई थी मोहित पांडेय की मौत

साईराज बहुतुले, ऋषिकेश कानितकर और सुभादीप घोष भी साउथ अफ्रीका दौरे पर कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। इन तीनों ने ओमान में आयोजित इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम को कोचिंग दी थी। इसके अलावा, सौराष्ट्र के सीतांशु कोटक और केरल के मजहर मोइदु भारत ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गए हैं।

राहुल द्रविड़ की छुट्टियों के दौरान वीवीएस लक्ष्मण हमेशा प्रभारी रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद जिम्बाब्वे सीरीज में भी यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। वीवीएस लक्ष्मण वर्तमान में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के निदेशक हैं और अंडर-19 पुरुष टीम के हेड कोच भी हैं। 2022 का अंडर-19 वर्ल्ड कप उन्होंने ही कोचिंग में जीताया था। लक्ष्मण ने अपने करियर में 134 टेस्ट मैचों में 45.97 के औसत से 8781 रन बनाए हैं, जबकि 86 वनडे में उनके नाम 2338 रन हैं।

टी 20 सीरीज़ में ये भारतीय खिलाड़ी होंगे शामिल

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैश्यक, अवेश खान यश दयाल।

साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

8 नवंबर (पहला टी20, डरबन)

10 नवंबर (दूसरा टी20, गकेबरहा)

13 नवंबर (तीसरा टी20, सेंचुरियन)

15 नवंबर (चौथा टी20, जोहानिसबर्ग)

Tags: Gautam Gambhir
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

by Vinod
November 26, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टेस्ट टीम में लगातार हार के बाद पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। फैंस की...

Next Post
Kushinagar

Kushinagar news: अजब गजब खेल, PWD की जमीन पर ईदगाह और मस्जिद

Mia Khalifa News: सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं एक्स पोर्न स्टार मिया खलीफा, देखें VIRAL VIDEO

Mia Khalifa News: सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं एक्स पोर्न स्टार मिया खलीफा, देखें VIRAL VIDEO

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist