रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Uttar Pradesh: सीएम योगी को मिली थी जान से मारने की धमकी, जानें कौन है धमकी देने वाली महिला?

महाराष्ट्र एटीएस ने उल्हासनगर से फातिमा खान को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि 24 वर्षीय फातिमा ने आईटी विषय में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 3, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: महाराष्ट्र एटीएस ने उल्हासनगर से फातिमा खान को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि 24 वर्षीय फातिमा ने आईटी विषय में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फातिमा की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है।

रविवार (3 नवंबर) को यह खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाबा सिद्दीकी जैसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। धमकी में कहा गया था कि यदि योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया, तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

RELATED NEWS

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जुलाई 5, 2026
UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026

सीएम योगी को मिली धमकी

महाराष्ट्र पुलिस को यह धमकी भरा संदेश मिला जिसके बाद तुरंत उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। सीएम योगी को मिली इस धमकी ने हड़कंप मचा दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू की, जिसमें महाराष्ट्र एटीएस, ठाणे पुलिस और मुंबई की वर्ली पुलिस शामिल हुईं।

एटीएस ने महिला का पता लगाया और यह पता चला कि वह ठाणे के उल्हासनगर में रहती है। जब एटीएस वहां पहुंची, तो उन्हें जानकारी मिली कि महिला मानसिक रूप से स्थिर नहीं है। नियमानुसार, उसे स्थानीय थाने लाकर पूछताछ की गई, फिर वर्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े: यूनुस चौधरी की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने लिया सख्त एक्शन

आरोपी मानसिक रुप से बीमार

वर्ली पुलिस ने फातिमा को मुंबई ले आई। चूंकि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि उसकी मानसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद नोटिस दिया। फातिमा के पिता एक कारोबारी हैं। पुलिस के अनुसार फातिमा शिक्षित है लेकिन मानसिक रूप से स्थिर नहीं है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी क्यों दी।

बाबा सिद्दीकी गोली मारकर हत्या

मुंबई में महाराष्ट्र सरकार की सहयोगी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व के निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। बाबा सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर दो से तीन लोगों ने घात लगाकर हमला किया। उन्हें दो से तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक गोली उनके सीने में लगी। हमलावर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए, और इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मामले की जिम्मेदारी ली थी।

Tags: cm yogi death threatUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

School Vehicles: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान...

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

Dekho UP Campaign: मुंबई में रोड शो करने की तैयारी में योगी सरकार,’देखो यूपी अभियान’ को मिलेगा नया विस्तार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन और निवेश को नई गति देने के लिए 'देखो यूपी अभियान' का विस्तार करने...

Next Post
UP

यूपी में बंद होंगे 27 हजार स्कूल, मायवती ने उठाये सवाल, क्या बच्चों और मास्टरों का हाल

Chandrashekhar Azad

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव से सांसद चंद्रशेखर आजाद बाल-बाल बचे, सीएम योगी पर कसा तंज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist