बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Hardoi News: CPR देकर भगवान बना पुलिस का जवान, समझदारी से बचाई हार्ट अटैक के मरीज की जान…

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में, मल्लावां थाना क्षेत्र के सिपाही रितेश ने सड़क किनारे घायल और बेहोश पड़े युवक की जान बचाकर मिसाल पेश की। वायरल वीडियो में सिपाही को CPR देते देखा गया, जिससे युवक की धड़कनें लौट आईं। लोगों ने सिपाही की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘मसीहा’ बताया।

by Mayank Yadav
नवम्बर 4, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Hardoi
Share on FacebookShare on Twitter

Hardoi Cop Save Life: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो में मल्लावां थाना क्षेत्र के नया गांव में तैनात सिपाही रितेश, सड़क किनारे बेहोश पड़े एक युवक की जान बचाते हुए नजर आते हैं। रोजाना की तरह गश्त पर निकले रितेश ने देखा कि सड़क किनारे एक युवक घायल और बेहोशी की हालत में पड़ा है। स्थिति की गंभीरता समझते हुए सिपाही ने बिना देरी किए युवक को सीपीआर देना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में युवक की धड़कनें फिर से चलने लगीं। सिपाही के इस साहसिक कदम की हर ओर सराहना हो रही है, और लोग उसे ‘मसीहा’ कहकर बुला रहे हैं।

पुलिसकर्मी की वजह से बची युवक की जान

घटना Hardoi जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के नया गांव की है, जहां शाम के समय पुलिसकर्मी रितेश अपनी रोज की पैदल गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक युवक को निर्जीव अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखा तो युवक, जिसकी पहचान मोईन के तौर पर हुई, पूरी तरह से बेहोश था। बिना वक्त गंवाए, सिपाही ने उसकी नब्ज टटोली और तुरंत CPR देना शुरू किया। कुछ मिनटों की कोशिश के बाद, युवक के शरीर में हरकत आने लगी और उसकी धड़कनें लौट आईं।

RELATED NEWS

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

अगस्त 13, 2026
Lightning Strike: पेड़ के नीचे खड़े गोल्फर पर गिरी बिजली, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

Lightning Strike: पेड़ के नीचे खड़े गोल्फर पर गिरी बिजली, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

अगस्त 12, 2026

लोगों ने बताया ‘भगवान का रूप’

सिपाही रितेश के इस कार्य की वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना ली और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने सिपाही की जमकर तारीफ शुरू कर दी। जहां कुछ लोगों ने इसे पुलिस की जिम्मेदारी कहा, वहीं कई अन्य ने रितेश को ‘भगवान का रूप’ बताया। घायल युवक मोईन ने खुद को खतरे से बाहर पाकर सिपाही का तहे दिल से धन्यवाद किया।

उत्तराखंड में भयानक बस दुर्घटना, कूपी में गहरी खाई में गिरी बस, अब तक 28 लोगों के शव बरामद

Hardoi के अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह ने इस मामले पर कहा, “पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग के दौरान ‘एबीसी’ यानी बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी जाती है। सिपाही रितेश ने इस ट्रेनिंग का सही उपयोग करते हुए सजगता और साहस दिखाया, जिससे युवक की जान बची। इस घटना ने पुलिस की छवि को और बेहतर बना दिया है और दिखा दिया है कि जरूरत पड़ने पर वे नागरिकों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।”

सिपाही रितेश के इस सराहनीय प्रयास से पुलिस महकमे में भी गर्व की लहर है।

Tags: constable RiteshCPRHardoiViral Video
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Viral Video: गांव-कस्बों से सामने आने वाले कई वीडियो अपनी अनोखी घटनाओं के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

Lightning Strike: पेड़ के नीचे खड़े गोल्फर पर गिरी बिजली, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

Lightning Strike: पेड़ के नीचे खड़े गोल्फर पर गिरी बिजली, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Lightning Strike: बारिश और गरज के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा होना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

PM Modi Remark Case: अभद्र टिप्पणी के बाद युवती की माफी का वीडियो आया सामने , बोली- ‘मुझसे बड़ी गलती हो गई’

PM Modi Remark Case: अभद्र टिप्पणी के बाद युवती की माफी का वीडियो आया सामने , बोली- ‘मुझसे बड़ी गलती हो गई’

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Apology Video Goes Viral: जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने...

Zomato Viral Story : महिला ने किया तीन रोटियों का अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने बताया कारण तो लोग हुए भावुक

Zomato Viral Story : महिला ने किया तीन रोटियों का अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने बताया कारण तो लोग हुए भावुक

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Viral Story: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ इंसानियत...

Next Post
Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 3

Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर चला भूल भुलैया 3 का जादू, 100 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Sonbhadra

Sonbhadra : रेलवे लाइन का हो रहा दोहरीकरण, करीब 25 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist