• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home TOP NEWS

हां ऐसी ही हैं शारदा सिन्हा, स्वर कोकिला के लिए देश कर रहा ‘रतजगा’

वेंटिलेटर सपोर्ट पर बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा, बेटे अंशुमान सिंहा ने वीडियो बनाकर बताई हालत, छठी मैया से मां के लिए मांगा आशीर्वाद।

by Digital Desk
November 5, 2024
in TOP NEWS, दिल्ली, मनोरंजन
0
Sharda Sinha

Sharda Sinha

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार की लोकगायिका और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) पिछले कई दिनों से बीमार चल रही हैं। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया है। हालत गंभीर होने पर शारदा सिंहा को डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे से बातचीत कर तबियत के बारे में जानकारी ली है। बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। अंशुमान ने अपनी मां की हालत गंभीर बताते हुए लोगों से छठ मैया से प्रार्थना करने की अपील है। साथ ही छठ से पहले अपना नया गाना ’दुखवा मिटायिन छठी मैया’ रिलीज किया है।

वेंटीलेटर पर शारदा सिंहा

लोकगायिका शारदा सिंहा (Sharda Sinha) बीमार चल रही हैं। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा हुआ है। शारदा सिन्हा साल 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। मल्टीपल मायलोमा कैंसर का ही एक रूप है जो रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिंहा के बेटे अंशुमान को फोन लगाकर बातचीत की। पीएम ने अंशुमान से कहा कि आप बिल्कुल मजबूती से उनका इलाज कराएं। वहीं उनके स्वास्थ्य लाभ प्राप्ति को लेकर हर तरफ प्राथनाएं लोग कर रहे हैं। मंदिरों पर लोग जाकर शारदा सिंहा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

Related posts

smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

September 16, 2025

25 अक्टूबर से एम्स में भर्ती शारदा सिंहा

छठ पर्व के दौरान गीत गाने के लिए मशहूर शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) को बीमारी के कारण 25 अक्टूबर को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। 27 अक्टूबर को अंशुमन ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जहां शारदा सिन्हा का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं उनके बेटे ने छठ 2024 से पहले अपना नया गाना ’दुखवा मिटायिन छठी मैया’ जारी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। शारदा सिंहा के लिए जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक लोग प्रार्थना कर रहे हैं। छठ मैया और भगवान सूर्यदेव से शारदा सिंहा के लिए मन्नत मांग रहे हैं।

1952 को हुआ था शारदा सिंहा का जन्म

शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को हुआ था। उन्होंने साल 1980 में शारदा सिन्हा ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी। शारदा सिंहा की शादी ब्रज किशोर के साथ हुई थी। उनके दो संताने हैं। बेटी वंदना और बेटा अंशुमान। हाल ही में शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर का निधन हो गया। वो 80 साल के थे। वह शिक्षा विभाग में उप निदेशक के पद से रिटायर हो चुके थे।

यह भी पढ़े: मिलिए इस IPS से, जिन्होंने ‘जेहादी चोर’ को दी धमकी, ‘दोबारा की चोरी तो सिर पर मार दूंगा गोली’

पद्म भूषण और पद्मश्री से शारदा सिंहा सम्मानित

शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। वो एक भारतीय लोक गायिका हैं, जिन्हें भोजपुरी, मैथिली और मगही संगीत में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने बिहार के पारंपरिक संगीत को लोकप्रिय बनाने में बड़ा रोल प्ले किया है। उनके कुछ सबसे मशहूर गानों में ’काहे तो से सजना’ और ’पहले पहल हम कई’ शामिल हैं। भारतीय संगीत और संस्कृति में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें साल 1991 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

बॉलीवुड की फिल्मों में भी शारदा सिंहा ने गाए गीत

छठ पूजा महोत्सव के दौरान शारदा सिंहा आम तौर पर अपनी गायिकी की छटा बिखेरती रही हैं। मॉरिशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के समय भी शारदा सिन्हा ने अपनी स्वर साधना से समा बांध दिया था। लोकगीतों के अलावा शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ’मैंने प्यार किया’ में ’कहे तो से सजना…’ और ’गैंग्स आफ वासेपुर सीजन 2’ में ’तार बिजली…’ के अलावा ’चारफुटिया छोकरे’ फिल्म में ’कौन सी नगरिया…’ जैसे लोकप्रिय गाने गाए हैं।

Tags: Sharda Sinha admitted in AIIMSSharda Sinha on ventilator
Share196Tweet123Share49
Previous Post

UP News: यूपी DGP की नियुक्ति में बदलाव, अब राज्य सरकार करेगी चयन, जानें पूरी प्रक्रिया

Next Post

Mangalwar ke Upay : मंगलवार के इन उपाय से बरसेगी हनुमान जी की कृपा, मिलेगा अपार सुख-समृद्धि, घर में आएगी खुशहाली

Digital Desk

Digital Desk

Next Post
Mangalwar ke Upay : मंगलवार के इन उपाय से बरसेगी हनुमान जी की कृपा, मिलेगा अपार सुख-समृद्धि, घर में आएगी खुशहाली

Mangalwar ke Upay : मंगलवार के इन उपाय से बरसेगी हनुमान जी की कृपा, मिलेगा अपार सुख-समृद्धि, घर में आएगी खुशहाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP Textile Park

UP सरकार का बड़ा कदम: यूपी में हथकरघा और वस्त्रोद्योग के लिए 1531 करोड़ का निवेश, 22 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

September 17, 2025
Alwar

Alwar की दर्दनाक घटना: निःसंतान महिला को ससुरालवालों ने जला दिया, इंसानियत शर्मसार

September 17, 2025
Bareilly

विश्वास का हनन: Bareilly में इमाम ने किया युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण

September 17, 2025
E-Challan Cancellation, UP Transport Department, E-Challan Disposal, Old Challan Waiver, Vehicle Challan Relief, Court Pending Challan, Non-Tax Challan, Digital E-Challan Disposal, Uttar Pradesh RTO, Driver Relief Scheme, E-Challan Helpline 149

E-Challan कटने वाले ड्राइवरों के लिए बड़ी राहत, 2017 से 2021 तक के चालान होंगे रद्द

September 17, 2025
Aligarh

भैंस चोरी के शक में भीड़ की पिटाई से अधेड़ की मौत, भागते वक्त बिजली के पोल से टकराया

September 17, 2025
Indore Road Accident 2025

Indore Accident update: सीएम मोहन यादव ने दिए सख़्त निर्देश ,कई ज़िम्मेदार अफसर सस्पेंड, मृतकों के परिवारों को 4 लाख की सहायता

September 17, 2025
Meerut

Meerut में मछली विवाद या कुछ और? देर रात सरधना में बवाल, घायल, पुलिस भी निशाने पर

September 17, 2025
CM Yogi

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

September 17, 2025
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version