बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मिलिए इस IPS से, जिन्होंने ‘जेहादी चोर’ को दी धमकी, ‘दोबारा की चोरी तो सिर पर मार दूंगा गोली’

संभल में पुलिस ने मंदिर में घंटा चुराने वाले चोर का हॉफ एनकाउंटर कर उसे अरेस्ट कर लिया। घायल चोर से पूछताछ करने संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई अस्पताल पहुंचे। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल।

by Digital Desk
नवम्बर 4, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाए हुए है। 200 से अधिक अपराधी एनकाउंटर में ढेर किए जा चुके हैं तो वहीं पांच हजार से अधिक ‘विलेन’ हॉफ एनकाउंटर में घायल हुए। कुछ ऐसा ही एक और मामला संभल जनपद में सामने आया है। यहां पर एक जेहादी चोर ने मंदिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस की गोली से लंगड़ा हो गया। घायल चोर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिले के एसपी सीधे चोर से मिले और कहा कि अगर तुमने दोबारा चोरी की तो पैर के बजाए गोली तुम्हारे सिर पर मार दी जाएगी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, संभल जनपद के रात सीता आश्रम स्थित श्मशान घाट के मंदिरों में 26 अक्टूबर को लाखों रुपए की चोरी हुई थी। जेहादी चोर ने अपने साथी के वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी शौकीन इस्लामनगर बदायूं का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि उसने ही मंदिर से घंटे चोरी किए थे। शौकीन ने पहले भी कई मंदिरों से घंटे चोरी किए थे। आरोपी को पुलिस जेल भी भेज चुकी है। मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस शौकीन की तलाश कर रही थी। तभी सटीक सूचना पर उसे मढैया चौराहे के पास पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शौकीन के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा।

RELATED NEWS

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026
UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

अगस्त 14, 2026

एसपी और चोर की बातचीत का वीडियो वायरल

पुलिस ने घायल चोर शौकीन को दबोच लिया और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल चोर से पूछताछ करने संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई अस्पताल पहुंचे। इस दौरान स्ट्रेचर पर लेटे चोर और एसपी के बीच लंबी बातचीत हुई। कुछ ही देर बाद इसका वीडियो भी सामने आ गया। इसमें एसपी चोर से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर अगली बार चोरी की तो पैर में नहीं, सीधे भेजे में गोली मारेंगे। वहीं, चोर कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहा है। पूरे घटनाक्रम का वीडयो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स भी जांबाज आईपीएस अफसर के बारे में कमेंट लिखकर उनकी पीठ थपथपा रहे हैं।

कौन हैं संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह राजस्थान के वार्मर जिले के रहने वाले हैं। बिश्नोई का जन्म किसान सुजानाराम के घर 1 जनवरी, 1994 को हुआ था।कृष्ण कुमार बिश्नोई अपने 6 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। पिता सुजानाराम संपन्न किसान हैं और मां गंगा देवी गृहिणी। ग्रेजुएशन के बाद उन्हें फ्रांस सरकार की तरफ से 40 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी। कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विश्व के चौथी सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी से राष्ट्रीय सुरक्षा में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी की थी। 2018 में वह सिविल यूपीएससी क्वालीफाई कर आईपीएस बने। आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई कई जनपदों में एसपी रहे और माफिया-अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन को लांच कर यूपी के सुपरकॉप कहलाए।

बदन सिंह बद्दो की ढहा दी कोठी

कृष्ण कुमार बिश्नोई की पहली पोस्टिंग मेरठ में हुई। उन्हें परतापुर का थाना प्रभारी बनाया गया। तब मेरठ में बाहुबली बदन सिंह बद्दो की तूती बोलती थी। वो वेस्ट यूपी का बड़ा माफिया है। पुलिस ने बद्दो को अरेस्ट किया। पर माफिया पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। बदन सिंह बद्दो पर 5 लाख रुपए का इनाम है। जांच में पता चला कि बद्दो ने टीपीनगर में जमीन कब्जाई थी। इसी जमीन पर उसने कोठी खड़ी की है। दूसरी जगह जमीन पर कब्जा कर मार्केट बनाई है। आईपीएस बिश्नोई ने सरकारी जमीन पर बनी माफिया की कोठी गिराने के लिए कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर से बद्दो की कोठी और मार्केट को मलबे में तब्दील कर दिया। आईपीएस ने बद्दो की कोठी के मलबे को इसलिए नहीं उठने दिया, ताकि लोग याद रखें कि यह कुख्यात बद्दो की कोठी का मलबा है।

मूंछ के साथ इन अपराधियों पर एक्शन

मेरठ में ही तैनाती के समय आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कुख्यात योगेश भदौड़ा, जिसने गैंगवार में 20 से अधिक लोगों को मारा, उस पर भी एक्शन लिया। उसकी करोड़ों की जमीनें कब्जा मुक्त कराईं। योगेश ने अपने भदौड़ा गांव में तालाब, जोहड़ की जमीन कब्जा ली थी। यहां भी बुलडोजर चलवा दिया। एनएच- 58 पर 40 करोड़ की सरकारी जमीन भी माफियाओं से कब्जा मुक्त कराई। मुजफ्फरगनर में सुशील मूंछ सबसे बड़ा कुख्यात माफिया था। उसकी दहशत वेस्ट यूपी के कई जिलों तक थी। 20 साल पुराने गैंगस्टर केस में सुशील मूंछ को अरेस्ट कर जेल भेजा। मुजफ्फरनगर में ही कुख्यात संजीव जीवा, विक्की त्यागी की प्रॉपर्टी चिह्नित करने का काम किया। यहां सबसे बड़े माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के साथ सरकार से अटैच की गई।

गोरखपुर में माफिया पर चला बुलडोजर

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई की तीसरी पोस्टिंग गोरखपुर जनपद में 2022 में हुई। बतौर एसपी सिटी गोरखपुर रहते हुए उन्होंने यहां सबसे पहले ऐसे माफियाओं का रिकार्ड खंगालना शुरू किया, जिन्होंने दूसरों की जमीन और संपत्ति पर कब्जा किया था। इनमें एक लाख के इनामी विनोद उपाध्याय का नाम भी था। उसका जब रिकॉर्ड खंगाला, तो पता चला कि यह माफिया अलग-अलग जिलों में क्राइम करता है। उसने क्राइम की बदौलत अकूत संपत्ति अर्जित की। विनोद की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलवाया। माफिया और गैंगस्टर जवाहर यादव की 416 करोड़ की संपत्ति जब्त की। माफिया कमलेश बीनानाथ की 195 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जब्त की।

Tags: half encounter with thiefIPS Krishna Kumar BishnoiUP NewsUP Police
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Next Post
Hardoi

Hardoi News: CPR देकर भगवान बना पुलिस का जवान, समझदारी से बचाई हार्ट अटैक के मरीज की जान...

Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 3

Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर चला भूल भुलैया 3 का जादू, 100 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist