रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Meerut Lance Naik: मौज-मस्ती करता रहा जवान, गाडी में गयी बच्ची की जान, मेरठ में दर्दनाक हादसा

मेरठ के रोहटा रोड पर सेना के लांस नायक की तीन वर्षीय बेटी की दम घुटने से हुई मौत ने सभी को झकझोर दिया। पड़ोसी सैन्यकर्मी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ।

by Mayank Yadav
नवम्बर 6, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Meerut
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut Lance Naik: मेरठ के रोहटा रोड पर एक दर्दनाक घटना में सेना के लांस नायक की तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। बच्ची की मौत कार में दम घुटने से हुई। बताया जा रहा है कि बच्ची को पड़ोसी सैन्यकर्मी नरेश कुमार घर के बाहर से कार में बैठाकर ले गया और शराब ठेके पर पहुंचा। वहां, नरेश को सेना के अन्य जवान पकड़कर अपने साथ ले गए, जबकि बच्ची कार में ही बंद रह गई। इसके बाद बच्ची का दम घुट गया। परिवार ने बच्ची की तलाश के दौरान कार को ढूंढा और शीशा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पड़ोसी सैन्यकर्मी का नाम 

Meerut थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार, हरियाणा के जींद निवासी लांस नायक सोमवीर पुनिया मेरठ छावनी में तैनात हैं। उनके पड़ोसी, नायक नरेश कुमार, हिमाचल प्रदेश के विलासपुर से हैं। 30 अक्टूबर की सुबह, जब सोमवीर की बेटी वर्तिका अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, नरेश उसे अपनी कार में बैठाकर रोहटा रोड के शराब ठेके पर ले गया। नरेश ने कार लॉक कर दी और शराब खरीदने चला गया। इसी दौरान सेना की फोर्स ने नरेश को देखा और अपने साथ ले गई।

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

जनवरी 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

जनवरी 11, 2026

मेरठ में सेना का एक जवान 3 साल की बच्ची को घुमाने ले गया था. बच्ची को कार में लॉक कर वो एक शराब पार्टी में चला गया. बच्ची घंटों तड़पती रही और उसने दम तोड़ दिया pic.twitter.com/JUpoR10L4O

— पंकज झा (@pankajjha_) November 6, 2024

बच्ची का दर्दनाक अंत

दोपहर 12:40 पर नरेश ड्यूटी पर चला गया। वर्तिका के लापता होने पर परिजनों ने खोज शुरू की। कॉलोनी वालों ने बताया कि नरेश उसे कार में लेकर गया था। दोपहर 2 बजे के करीब ठेके के पास कार मिली, जिसमें बच्ची की हालत गंभीर थी। शीशा तोड़कर उसे निकाला गया, पर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

फॉरेंसिक जांच में पता चला कि वर्तिका ने दो घंटे तक संघर्ष किया था। कार के शीशों पर हाथ के निशान और सीट पर पसीना व आंसू पाए गए। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। सोमवीर ने नरेश पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करवाया है, लेकिन Meerut पुलिस अब भी जांच कर रही है कि नरेश बच्ची को कार में क्यों ले गया।

यहां पढ़ें: Supreme court का यूपी सरकार को आदेश: 25 लाख का मुआवजा दें जानें कारण

Tags: Lance NaikMeerut
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

by Mayank Yadav
जनवरी 22, 2026

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा में राज्य के...

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम कांड' के नाम से जाना जाता है, एक...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Next Post
Bantenge to Katenge

'Bantenge to Katenge' Poster wars: योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान पर सियासी तूफान, सपा ने दिया अनोखा जवाब

NSG commandos

शादी से पहले एनएसजी कमांडो ने दी जान, सुदर्शन कैंप में मच गया हड़कंप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist