मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

इस गर्ल से बेइंतहा LOVE करता है लॉरेंस बिश्नोई, जानें कहां है डॉन की ‘प्रियसी’

चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज कैंपस में एक लड़की को जिंदा जला दिया गया था। कहा जाता है कि यह लड़की देश के लॉरेंस बिश्नोई की गर्लफ्रेंड थी।

by Digital Desk
नवम्बर 11, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Lawrence Bishnoi
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

अगस्त 6, 2026
Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

जुलाई 30, 2026

लखनऊ डिजिटल डेस्क। अपराध की दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) पिछले कई माह से सुर्खियों में हैं। गैंगस्टर की जिंदगी से जुड़े किस्से आएदिन मीडिया की हेडलाइन बनते हैं। 700 सौ से अधिक शूटर्स की फौज रखने वाला डॉन लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल साबरमती की जेल में बंद है। बताया जाता है कि वह जेल से गैंग को संचालित करता है और अपने भाई अनमोल बिश्नोई के जरिए उसने मुम्बई के राजनेता बाबा सिद्दकी की हत्या करवाई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस भगवान बजरंगबली का भक्त है और दिन में सिर्फ एक बार ही अन्न ग्रहण करता है। वह ब्रम्हचर्य का पालन करता है। ऐसे में हम आपको डॉन की ‘प्रियसी’ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे वह बेइतंहा मोहब्बत करता था। गर्ल की मौत के बाद लॉरेंस बिगड़ गया और जरायम की दुनिया में कदम बढ़ा दिए।

कौन है लॉरेंस बिश्नोई

लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का जन्म 22 फरवरी 1992 को पंजाब के फाजिल्का (अबोहर) में हुआ था। लॉरेंस के पिता किसान थे और उनके पास तीन सौ एकड़ जमीन है। लॉरेंस ने स्कूली शिक्षा अपने गांव से पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आ गया। एक मीडिया रिपोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई को करीब से जानने वालों के हवाले से कहा गया है कि शुरूआत में लॉरेंस बिश्नोई अपराधी किस्म का लड़का नहीं था और न ही वह किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा करता था। वह हमेशा से रईसी की लाइफ जीता था। छात्र राजनीति में आने के बाद उस पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ। जेल जाने के बाद लॉरेंस ने अपने जीने के तरीके को बदल लिया।

10वीं की छात्रा पर आया लॉरेंस का दिल

लॉरेंस के करीबियों की मानें तो वह एक लड़की के कारण अपराधी हो गया। उसके अपराधी बनने के पीछे उसकी बेइंतहा मोहब्बत है। बात तब की है जब लॉरेंस स्कूल में पढ़ता था। लॉरेंस उन दिनों अबोहर के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ता था। वह 10वीं में रहा होगा कि इसी दौरान यहां उसके साथ पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार हो गया। लेकिन यह एकतरफा प्यार था। बाद में वह लड़की भी लॉरेंस से प्यार करने लगी और इस तरह दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों यहीं नहीं रुके। लॉरेंस और उसकी प्रेमिका ने एक साथ चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में 12वीं में एडमिशन लिया। दोनों ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई भी साथ-साथ की। आगे की पढ़ाई के लिए दोनों ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में ही एडमिशन लिया।

लॉरेंस के दबदबा से गैंगवार

लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने डीएवी कॉलेज की राजनीति में दखल देना शुरू कर दिया। उसने स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम का एक छात्र संगठन बनाया। जब कॉलेज में छात्र संघ चुनाव हुए, तो लॉरेंस ने भी अपनी किस्मत आजमाई और छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा। लेकिन वह चुनाव हार गया। विरोधी गुट चुनाव जीत गया। जिसके बाद लॉरेंस बौखला गया और रिवॉल्वर खरीद ली। हार के बाद भी लॉरेंस बिश्नोई कॉलेज में अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया। चुनाव के बाद आए दिन लॉरेंस के गुट और विरोधियों के बीच झड़पें होने लगीं।

यह भी पढ़े: खतरे में आई जज की जान, चौकी में घुसकर बचाई जान, सुंदर भाटी केस में नाम

लॉरेंस की प्रेमिका का मर्डर

2011 में दोनों गुटों में जमकर फायरिंग भी हुई। दोनों गुटों में आपस में काफी तनातनी हो गई। इसी दौरान विरोधी गुट ने लॉरेंस की गर्लफ्रेंड को निशाना बना लिया। कहा जाता है कि विरोधियों ने लॉरेंस की गर्लफ्रेंड को आग के हवाले कर दिया और उसकी प्रेमिका को जिंदा जला दिया। हालांकि इसे बाद में हादसे का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन इसी घटना ने लॉरेंस की दुनिया पलट कर रख दी। प्रेमिका की मौत के बाद लॉरेंस अपराध की दुनिया में चला गया। उसने अपनी खरीदी रिवॉल्वर से कई छात्रनेताओं की हत्याएं की। फिर क्या था लॉरेंस दुनिया का सबसे खूंखार डॉन बन गया। जेल में बैठकर रंगदारी वसूलना और लोगों की हत्या करवाना उसका पेशा बन गया।

लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क

अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की उम्र अभी 32-33 साल ही है। लॉरेंस बिश्नोई के पास अब अपराधियों का इतना बड़ा नेटवर्क हो चुका है कि वह जेल में बैठकर ही सारे काम कराता है। वर्तमान में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र और यूपी तक फैल चुका है। इसके साथ ही बिश्नोई का नेटवर्क कनाडा, जर्मनी और अमेरिका में भी अपनी जड़ें जमाई हुई हैं। लॉरेंस के शूटर्स ने पंजाबी गायब सिद्दू मूसेवाला का मर्डर किया था। मुम्बई के राजनेता बाबा सिद्दकी की हत्या में भी लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था। लॉरेंस ने एक्टर सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी हुई है। लॉरेंस के शूटर्स ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी की थी।

Tags: Baba Siddiqui murder caseGangster Lawrence BishnoiLawrence BishnoiLawrence Bishnoi's Love StorySalman Khan
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Being Human Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला...

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सलमान खान,शुरू किया राहत अभियान

Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सलमान खान,शुरू किया राहत अभियान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

Assam Floods: असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड अभिनेता सलमान...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Salman Khan Matrubhoomi Release: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Bollywood News: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा में है।...

Next Post
Sana Sultan

Sana Sultan : सना सुल्तान ने पति संग किया पहला उमराह, बुरखा पहने नजर आई एक्ट्रेस, फैंस ने लुटाया प्यार

Sopore

बारामूला के सोपोर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, एक आतंकी ढेर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist