गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

ना टेस्ट ना कोई ट्रेनिंग… 17 हजार में हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, खुफिया कैमरे में कैद परिवहन विभाग का खेल

Operation Yamraj: न्यूज वन इंडिया के खुफिया कैमरे में परिवहन विभाग का ऐसा ही खेल कैद हुआ है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि हापुड़ में हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए सिर्फ आपके पास पैसा होना चाहिए, ट्रेनिंग नहीं। कैसे चल रहा है ये पूरा खेल देखिए इस रिपोर्ट में

by Manish Pandey
नवम्बर 14, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
operation yamraj
Share on FacebookShare on Twitter

मोहम्मद ताहिर, हापुड़: अगर आपके पास कोई हैवी वाहन है और आपको चलाना नहीं आता तो भी हापुड़ में आपका लाइसेंस आसानी से बन जाएगा। वो भी बिना ट्रेनिंग के….जी हां ये हम नहीं कह रहे बल्कि हमारे कैमरे में ये काला सच कैद हुआ है। जो ये बताता है कि हाईवे पर दौड़ रहे बड़े वाहन कभी भी किसी की मौत की वजह बन सकते हैं।

हमारी टीम को खबर मिली थी कि हापुड़ में कागजों में चल रहे ट्रेनिंग स्कूलों में धड़ल्ले से दलालों के जरिए हैवी लाइसेंस बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। जिसके बाद हमारी एसआईटी की टीम ने सच जानने के लिए ट्रेनिंग स्कूलों और उनसे जुड़े दलालों से बात की और जो सच सामने आया वो हैरान करने वाला था।

RELATED NEWS

Hapur News: कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू, जानिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक क्या प्रशासन का प्लान

Hapur News: कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू, जानिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक क्या प्रशासन का प्लान

जुलाई 18, 2026
Hapur Bride Lover Marriage Case

Hapur News: कहानी पूरी फ़िल्मी है, सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी मौत की धमकी, पति ने तीन दिन बाद प्रेमी को बुलाकर सौंपा

जुलाई 6, 2026

हाथों-हाथ लाइसेंस

सबसे पहले हमारी टीम ने हापुड़ मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के एक दलाल से सम्पर्क किया। जिससे बातचीत में जो खुलासा हुआ उससे आप भी हैरान रह जाएंगे। खुफिया कैमरे में दलाल ने दावा किया वो 17 हजार रूपये में हाथों-हाथ लाइसेंस बनाकर दे देगा। रिपोर्टर के पूछने पर दलाल ने बताया कि हम अपनी गाड़ी से तीस दिन की ट्रेनिंग दिलाते हैं। उसके लिए आपको 45 हजार रुपए देने पड़ेंगे और बिना ट्रेनिंग के लाइसेंस चाहिए तो उसमें 17 हाजर रुपए देने होंगे।

सिर्फ 17 हजार में हैवी लाइसेंस

तो आपने देखा कि कैसे दलाल ने साफ साफ कहा कि बिना ट्रेनिंग के सिर्फ 17 हजार रुपए में काम चल जाएगा। हमारी टीम ने थोड़ा बारगेनिंग करने की कोशिश की लेकिन दलाल कोई भी रियायत करने को तैयार नहीं था।

कागजों पर हापुड़ ट्रेनिंग सेंटर

यानी गाड़ी चलानी नहीं आती तो भी पैसे देकर आसानी से लाइसेंस बनवा देने का दावा कर रहे हैं ट्रेनिंग सेंटर वाले। हमारी टीम ने हापुड़ ट्रेनिंग सेंटर के बताए हुए लोकेशन का भी दौरा किया और पाया कि वहां ट्रेनिंग सेंटर के नाम पर कुछ भी नहीं था। यानी ट्रेनिंग सेंटर कागजों में चल रहा है और पैसे लेकर लाइसेंस बनाया जा रहा है।

कहां से आता है इतना हौसला?

अब हमने ये जानने की भी कोशिश की कि आखिर इन दलालों के पास इतना हौसला कहां से आता है और इनके दावों में कितना दम है। दलाल ने हमारे रिपोर्टर को बताया कि हम तो खाली पीली बदनाम हैं माल तो सारा अंदर ही जा रहा है। अभ सवाल उठता है कि क्या ये पूरा खेल बिना एआरटीओ के कर्मचारियों की शह के चल सकता है।

प्रशासन की नाक के नीचे

न्यूज वन इंडिया के कैमरे में कैद सच बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि अगर बिना ट्रेनिंग के कोई भी बड़े वाहन लेकर सड़कों पर निकलता है तो हादसों की गुंजाइश ज्यादा बढ़ जाती है। सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इस काले खेल पर लगाम कैसे लगेगी। सवाल ये भी बड़ा है कि एआरटीओ में बैठे दलालों के मददगारों पर कार्रवाई कब होगी।

Tags: Driving licencehapur News
Share198Tweet124Share49

Manish Pandey

Related Posts

Hapur News: कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू, जानिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक क्या प्रशासन का प्लान

Hapur News: कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू, जानिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक क्या प्रशासन का प्लान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Hapur News:  हापुड़। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने...

Hapur Bride Lover Marriage Case

Hapur News: कहानी पूरी फ़िल्मी है, सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी मौत की धमकी, पति ने तीन दिन बाद प्रेमी को बुलाकर सौंपा

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Bride Leaves Husband for Lover: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां...

Hapur Deepanshu Sharma Attack Case

Hapur Attack: युवक पर हमले ने लिया सांप्रदायिक रंग, हालत स्थिर इलाज जारी, पुलिस की कई टीमें कर रही आरोपियों की तलाश

by SYED BUSHRA
जून 8, 2026

Hapur Attack:हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में हुए जानलेवा हमले के बाद इलाके में लोगों के...

Hapur News

ढाबे पर थाली से पहले मिला सम्मान.. फौजियों का जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत

by Akhand Pratap Singh
मई 10, 2025

Hapur News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। देश की रक्षा के लिए हमारी भारतीय...

Hapur news

Mayawati की भतीजी हुई दहेज़ उत्पीड़न का शिकार… हुई मारपीट, पति समेत 7 के खिलाफ FIR

by Mayank Yadav
अप्रैल 10, 2025

Hapur news: बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में अपने पति, सास-ससुर और अन्य परिवारजनों के...

Next Post
Make Child Study Easy

Make Child Study Easy : क्या आप अपने बच्चों को दे रहे हैं पढ़ाई का सही माहौल जानिए उनकी पढ़ाई को बेहतर बनाने के टिप्स

Karan Aujla

15 लाख का कॉन्सर्ट टिकट: कौन है ये सिंगर जिस पर फैंस ने लुटाया बेशुमार प्यार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist