सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Road Accident: हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में दो बड़े सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

हापुड़ के गंगा एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दो अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026
in उत्तर प्रदेश
Hapur Road Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Hapur Road Accident:हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सिंभावली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास हुआ। बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

दिल्ली जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के पालपुर गांव निवासी जोगिंदर सिंह दिल्ली में पॉलिथीन का काम करते थे। रविवार देर रात वह अपने पड़ोसी रवि ठाकुर निवासी प्रदालपुर, सुखविंदर और जसवंत सिंह निवासी नेवली गांव तथा विष्णु के साथ थार कार से दिल्ली के लिए निकले थे। सभी लोग बदायूं से दिल्ली की ओर जा रहे थे। रात करीब 12:30 बजे उनकी कार सिंभावली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंची। इसी दौरान चालक जोगिंदर सिंह का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया। कुछ ही पल में तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

RELATED NEWS

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026
Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

अगस्त 16, 2026

चार की मौत

कार के पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि जोगिंदर सिंह, रवि ठाकुर, सुखविंदर और जसवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

एक्सप्रेसवे पर दूसरी मौत

इसी तरह ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भी रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। जेवर थाना क्षेत्र में नोएडा से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने पहले एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ी और इसके बाद सामने जा रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही जेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और संबंधित टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर कार सवार चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान सभी चारों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक चालक का नियंत्रण किस वजह से बिगड़ा। दोनों हादसों में कुल आठ लोगों की मौत के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: Greater Noida Newshapur NewsROAD ACCIDENT
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 16, 2026

 Lucknow Road Accident:लखनऊ में रविवार देर शाम जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा...

Raebareli Car Fire

Raebareli Car Fire: नीलगाय से टकराई कार, देखते ही देखते बनी आग का गोला, सवार लोग बाल बाल बचे

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Raebareli Car Fire: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज से...

Atiq Ahmed Son Car Accident Video

Road Accident: अतीक के बेटे की कार डिवाइडर से टक्कर खाकर कैसे पलटी? VIDEO में दिखा पूरा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Car accedent Video: अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की कार के एक्सीडेंट का करीब छह दिन बाद वीडियो सामने...

Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Chamba Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला...

Next Post
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Delhi Sleeper Bus Gangrape Case

Delhi Sleeper Bus Gangrape Case: मदद के बहाने नाबालिग को बस में बैठाया, 47 किलोमीटर तक की दरिंदगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist