शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Aligarh Dog Attack on Baarati: बारातियों की गाड़ियों से हुआ परेशान… शख्स ने अपने कुत्ते से के साथ किया ये काम, अस्पताल पहुंचे मेहमान

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक अजीबोगरीब घटना घटी, जब रास्ते में गाड़ियां खड़ी करने पर गुस्साए व्यक्ति ने बारातियों पर अपने पालतू कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने कई बारातियों और घरातियों को काट कर 6 लोगों को घायल कर दिया।

by Mayank Yadav
नवम्बर 15, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Aligarh
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

जनवरी 12, 2026
Aligarh

‘जीभ काट दूंगा!’ अखिलेश यादव को हिंदूवादी नेता मोहन चौहान की खुली धमकी, बयान हुआ वायरल

नवम्बर 7, 2025

Aligarh Dog Attack on Baarati: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रास्ते में गाड़ियां खड़ी करने पर गुस्साए एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते को बारातियों पर छोड़ दिया। कुत्ते ने कई बारातियों और घरातियों को काट लिया, जिससे 6 लोग घायल हो गए। यह घटना 12 नवंबर को अलीगढ़ के महगौरा गांव में हुई, जब एक शादी समारोह में यह विवाद हुआ। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अलीगढ़ के महगौरा गांव के माजरा मढ़ी में 12 नवंबर को अशोक कुमार यादव की शादी थी। हरियाणा के बल्लभगढ़ से बारात आई थी और घर पर देर रात करीब दस बजे जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान, बारातियों और रिश्तेदारों ने घर के बाहर गली में गाड़ियां खड़ी कर रखी थीं। गली में वाहनों के खड़े होने को लेकर गांव के हरेंद्र यादव ने गाड़ी हटाने के लिए कहा, लेकिन जब गाड़ियां नहीं हटीं, तो वह गुस्से में आकर बारातियों और घरातियों से गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद, उसने धमकी दी और ट्रैक्टर लेकर घर चला गया।

कुछ देर बाद हरेंद्र घर से अपने पालतू कुत्ते को लेकर वापस आया और बारातियों पर छोड़ दिया। कुत्ते ने तुरंत हमला कर दिया और दुल्हन के पिता, चाचा, जीजा, भतीजे, भांजे समेत कई बारातियों को काट लिया। इस बीच, आरोपी के पिता रामबाबू भी कुत्ते को उकसा रहे थे, जिससे कुत्ता और आक्रामक हो गया और अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया।

यहां पढ़ें: UPPSC Protest: छात्रों का आंदोलन 5वें दिन भी जारी, UPPSC कार्यालय के बाहर थाली पीटकर नारेबाजी

घटना के बाद, पीड़ित पक्ष ने तुरंत Aligarh पुलिस को सूचित किया। Aligarh पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर अरुण के अनुसार, कुत्ते के हमले में छह लोग घायल हुए थे। इस मामले में आरोपी हरेंद्र यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

यह घटना लोगों में कानून व्यवस्था और सामाजिक बर्ताव पर सवाल खड़े करती है, और ऐसे हिंसक व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

Tags: aligarh
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गौरांग तिवारी और एक युवती के...

Aligarh

‘जीभ काट दूंगा!’ अखिलेश यादव को हिंदूवादी नेता मोहन चौहान की खुली धमकी, बयान हुआ वायरल

by Mayank Yadav
नवम्बर 7, 2025

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक विवादित बयान का मामला सामने आया है, जिसने सूबे की राजनीति...

Aligarh

Aligarh के 7000 करोड़ के हलाल मीट एक्सपोर्ट पर बवाल: वियतनाम, मिस्र सहित इन 10 देशों में होती है सप्लाई

by Mayank Yadav
अक्टूबर 24, 2025

Aligarh Halal Certification Meat Export: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हलाल सर्टिफिकेशन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी,...

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में लुटरी दुल्हनों ने हैरतअंगेज वारदात को अंजाम दे डाला। यहां के...

Aligarh

Aligarh-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा: कार-कैंटर की टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

by Mayank Yadav
सितम्बर 23, 2025

Aligarh accident: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। अकराबाद थाना क्षेत्र में...

Next Post
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को मिला तेलंगाना सरकार का नोटिस, माननी पड़ेंगी ये शर्ते....

Sarai Kale Khan Chowk

150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, दिल्ली का Sarai Kale Khan चौक अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist