Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Byelection: कुंदरकी में इतिहास बदलने की तैयारी में बीजेपी, मुस्लिम वोटरों पर नजर

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। हर सीट पर बीजेपी अपने वरिष्ठ नेताओं से प्रचार करवा रही है। इसी के तहत आज कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने अपने डिप्टी सीएम को उतारा है।

by Akhand Pratap Singh
November 15, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव 2024
UP Byelection
Share on FacebookShare on Twitter

UP Byelection: उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। हर सीट पर बीजेपी अपने वरिष्ठ नेताओं से प्रचार करवा रही है। इसी के तहत आज कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र (UP Byelection) में बीजेपी ने अपने डिप्टी सीएम को उतारा है। बीजेपी मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा में मुस्लिम वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है।

इसी के चलते यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज कुंदरकी में अल्पसंख्यक सम्मेलन करेंगे और बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह ठाकुर के लिए मुस्लिम समुदाय से समर्थन की अपील करेंगे। रामवीर सिंह ठाकुर उपचुनाव में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें मुस्लिम सभा के दौरान जालीदार टोपी और अरबी स्कार्फ पहनकर वोट मांगते देखा गया। इन दिनों मुस्लिम बहुल इलाकों में उनके प्रचार के दौरान यह नारा भी गूंज रहा है, “ना दूरी है, ना खाई है, रामवीर हमारा भाई है।”

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

June 27, 2026
Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026

मुस्लिम बहुल क्षेत्र है कुंदरकी 

गौरतलब है कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जहां करीब 3.95 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 2.4 लाख मुस्लिम वोटर हैं, जो कुल मतदाताओं का करीब 60% हैं। बीजेपी इस सीट पर 1993 से जीत दर्ज नहीं कर पाई है और अब इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश में जुटी है। यहां उपचुनाव समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने के कारण हो रहे हैं।

यह पढ़ें: UPPSC Protest: छात्रों का आंदोलन 5वें दिन भी जारी, UPPSC कार्यालय के बाहर थाली पीटकर नारेबाजी

सपा के उम्मीदवार हाजी मोहम्मद रिजवान तुर्क समुदाय से हैं। कुंदरकी में अब तक 13 विधायक चुने जा चुके हैं, जिनमें 9 तुर्क मुस्लिम रहे हैं। इस क्षेत्र में ढाई लाख मुस्लिम वोटरों में से लगभग 30 हजार तुर्क मुसलमान, 1 लाख से ज्यादा पसमांदा मुसलमान, और लगभग 50 हजार राजपूत मुसलमान हैं।

सपा से नाराज हैं मुस्लिम समुदाय

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा कुंदरकी में तुर्क मुस्लिम बिरादरी के उम्मीदवारों को ही टिकट दिया है, जिससे अन्य मुस्लिम समुदायों में असंतोष है। उनका मानना है कि सभी मुस्लिम बिरादरियों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इसी कारण वे तुर्क मुस्लिम उम्मीदवार हाजी मोहम्मद रिजवान को हराकर बीजेपी के उम्मीदवार ठाकुर रामवीर सिंह को विजयी बनाएंगे।

Tags: UP ByelectionUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

Next Post
The Sabarmati Report

The Sabarmati Report OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट

Saharanpur

Saharanpur snake bite: नागिन का कहर—गांव के युवक को चार बार डसा, सपेरे को भी बनाया शिकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist