सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आखिर डिम्पल यादव ने क्यों रूकवाया रोड शो, फिर ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सांसद डिंपल यादव सोमवार को पार्टी प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में रोड शो किया।

by Digital Desk
नवम्बर 18, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। सीसामऊ विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को वोटिंग है। ऐसे में सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया। बीजेपी की तरफ से कई दिग्गज नेता कानपुर पहुंचे और सुरेश अवस्थी के समर्थन में रैली-रोड शो किए। वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से डिम्पल यादव ने कमान थामी और लाव-लश्कर के साथ सीसामऊ की गलियों में अपना रथ घुमाया। करीब दो घंटे तक डिम्पल यादव का रोड शो चला। इस दौरान सपा समर्थक इरफान सोलंकी के फेस मास्क पहनकर पहुंचे। अजान होने पर कुछ देर के लिए डिंपल ने रोड शो को रोक दिया। अजान खत्म होने के बाद एक बार फिर रोड शो शुरू हो गया।

नसीम सोलंकी के समर्थन में रोड शो 

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को पार्टी प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में संगीत टॉकीज से रोड शो शुरू किया। संगीत सिनेमा के पास से रोड शो शुरू हुआ। इसके बाद चंद्रिका देवी चौराहा, हलीम कॉलेज होते हुए रूपम चौराहा पहुंचेगा। इसके बाद रोड शो समाप्त हो गया। रोड शो में सैकड़ों की संख्या में सपा समर्थक पहुंचे। इरफान सोलंकी मा मास्ब बनने कार्यकर्ता अखिलेश यादव-डिम्पल यादव के जयकारे लगा रहे थे। महिलाओं ने डिम्पल यादव का स्वागत किया। फूल की वर्षा भी की गई।

RELATED NEWS

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026
Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026

रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी  नसीम सोलंकी

इस दौरान डिम्पल यादव समाजवादी पीडीए रथ पर सवार रहीं। उन्होंने कहा कि जनता प्रत्याशी नसीम सोलंकी के साथ है। वह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी। उन्हें सभी वर्ग और समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है। डिम्पल ने कहा कि ये बात सही है कि लोग डरे हुए हैं। अधिकारियों की ड्यूटी होती है कि चुनाव सही तरीके से संपन्न कराएं। लोग जब वोट डालने जाते हैं तो उन्हें संविधान से अधिकार मिला हुआ है। लेकिन यहां प्रशासन नहीं चाहता कि वोट ढंग से पड़े। प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। बात सिर्फ सीसामऊ की नहीं है, प्रदेश के सभी उपचुनाव में प्रशासन अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रहा है।

उसी तरह से BJP फिर हारेगी

डिम्पल यादव ने कहा कि सरकार दबाव बना रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार चुकी है। तभी ये लोग प्रशासन को अपनी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ाने के लिए सामने ले आए हैं।। लेकिन जिस तरह 2024 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था उसी तरह से पार्टी फिर हारेगी। बंटेंगे तो कटेंगे के नारे को लेकर डिम्पल यादव ने कहा कि भारत की परंपरा नहीं है कि इस तरह के भाषण दिए जाएं। इस तरह की बातें सार्वजनिक मंच से नहीं बोलना चाहिए। ये लोग नहीं चाहते हैं कि देश में लोकतंत्र कायम रहे। ये नहीं चाहते कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से ये देश चले। इस वजह से ये लोग ऐसी बातें कर रहे हैं।

Tags: Akhilesh Yadavdimple yadavDimple Yadav's road showKanpur NewsNaseem SolankiSisamau SeatUP By-electionUP News
Share198Tweet124Share49

Digital Desk

Related Posts

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav UP Politics 86 SDM Recruitment Claim

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Delhi students Protest : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी...

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

Jyoti Murder Case: कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका ज्योति...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Next Post
Kushinagar News

मंत्री की नहीं सुन रहे थानेदार, कुशीनगर में पीड़ित दर दर भटकने को मजबूर

UP Board 2024 : क्या संगम नगरी में महाकुंभ की वजह से मार्च में होंगे बोर्ड एग्जाम? जानें लेटेस्ट टाइम टेबल?

UP Board 2024 : क्या संगम नगरी में महाकुंभ की वजह से मार्च में होंगे बोर्ड एग्जाम? जानें लेटेस्ट टाइम टेबल?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist