मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में तेज आंधी और बारिश के दौरान निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी और बारिश के बीच बेतवा नदी पर बन रहा एक निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया। पुल का बड़ा हिस्सा गिरने से उसके नीचे सो रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह हादसा थाना लालपुर क्षेत्र में मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार गांव को जोड़ने वाले पुल निर्माण स्थल पर हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

पुल के नीचे सो रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार और शुक्रवार की रात करीब 3 बजे हुआ। उस समय तेज बारिश और आंधी चल रही थी। बताया जा रहा है कि पुल के नीचे कई मजदूर सो रहे थे। ये सभी मजदूर सुबह उठकर फिर निर्माण कार्य में लग जाते थे।

अचानक पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और नीचे सो रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी कई मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इसी वजह से राहत कार्य लगातार जारी है। प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा है।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के बावजूद मजदूरों को निर्माण स्थल के पास ही रुकना पड़ता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते, तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है और हालात पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार, यह पुल राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद की पहल के बाद मंजूर हुआ था। यह पुल उनके पैतृक गांव मोरकंदर परसानी के पास बनाया जा रहा था।

Tags: Hamirpur Bridge CollapseUP News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
NEET UG Re Exam: नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारी तेज, पेपर सुरक्षा के लिए क्या वायु सेना का इस्तेमाल कर सकती है मोदी सरकार

NEET UG Re Exam: नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारी तेज, पेपर सुरक्षा के लिए क्या वायु सेना का इस्तेमाल कर सकती है मोदी सरकार

Weather Update: यूपी में बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से मिली राहत, तापमान में आई भारी गिरावट

Weather Update: यूपी में बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से मिली राहत, तापमान में आई भारी गिरावट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist