शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

रात को तीमारदार के भेष में DM ने हॉस्पिटल में की रेड, शिशुओं की हालत देख डॉक्टर पर ऑन-द-स्पॉट दर्ज करवाई FIR 

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड के बाद एक्शन में प्रशासन, कौशांबी के डीएम ने तीमारदार बनकर हॉस्पिटल में मारा छापा।

by Digital Desk
नवम्बर 19, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। झांसी मेडिकल कॉलेज में आग की चपेट में आने से 11 बच्चों की मौत के बाद सरकार और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर हैं। शहर-शहर अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार की रात कौशांबी के डीएम मधुसूदन हुल्गी तीमारदार बनकर कान्हा मेडिकेयर सेंटर पहुंचे। डीएम के साथ सीएमओ डॉक्टर संजय कुमार और एसडीएम सदर आकाश सिंह भी मौजूद थे। हॉस्पिटल पर नवजातों की स्थित देख डीएम का परा चढ़ गया और उन्होंने लेडी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। साथ ही तत्काल प्रभार से हॉस्पिटल को भी सील कर दिया।

डॉ. रेखा यादव खुद का चलाती थीं हॉस्पिटल

डॉ. रेखा यादव कौशांबी के ओसा रोड पर बस डिपो के निकट कान्हा मेडिकेयर सेंटर के नाम से अपना नर्सिंग होम चलाती हैं। जबकि वह मेडिकल कॉलेज में बतौर प्रसूति रोग विशेषज्ञ के तौर पर पदस्थ थीं। सोमवार की देर रात तीमारदार बनकर डीएम उनके अस्पताल पहुंच गए। वहां पर एक भी डॉक्टर नहीं था। जबकि, 12 प्रसूताएं व नवजात भर्ती थे। कई नवजातों की स्थिति खराब थी। डीएम ने बच्चों की हालत देख गुस्से से आगबबूला हो गए। हॉस्पिटल को सील कर दिया। डॉक्टर की संविदा समाप्त कर दी और एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश दिए।

RELATED NEWS

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Kaushambi

बंदर के हाथ से खाने में गिरा जहर: बहू ने घरवालों को परोसी जहरीली कढ़ी, सास की मौत, 3 की हालत नाजुक

अगस्त 20, 2025

9 नवंबर से अवकाश पर थीं डॉक्टर रेखा

डॉ. रेखा यादव के पति एनेस्थेटिस्ट डॉ. रमेश यादव भी मेडिकल कॉलेज में ईएमओ के पद पर तैनात हैं। डॉ. रेखा यादव ने मेडिकल कॉलेज से बीमार बताकर अवकाश लिया हुआ था। वह 9 नवंबर से मेडिकल कॉलेज नहीं आ रही थीं। मेडिकल कॉलेज की तरफ से उन्हें छुट्टी नहीं दी गई, बावजूद वह जॉब पर नहीं आ रही थीं। डीएम मधुसूदन हुल्गी अचानक सीएमओ डॉ. संजय कुमार और एसडीएम सदर आकाश सिंह के साथ कान्हा मेडिकेयर सेंटर पहुंचे। वह एक तीमारदार बनकर गए थे।

और अस्पताल सील कर दिया

अस्पताल में डीएम को करीब 12 प्रसूताएं व नवजात बच्चे भर्ती मिले। इनमें कुछ लो बर्थ वेट बीमारी से जूझ रहे थे। एक बच्चा महज 1800 ग्राम का था। लेकिन, मौके पर न तो कोई एमबीबीएस डॉक्टर था न बाल रोग विशेषज्ञ। जांच में पता चला कि इन प्रसूताओं का ऑपरेशन डॉ. रेखा यादव ने ही बीते तीन दिन के अंदर किया है। डीएम के बुलाने पर 15 मिनट बाद डॉ. रेखा अपने पति के साथ आईं। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार अनंतराम अग्रवाल व डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि कान्हा मेडिकेयर पहुंचे और अस्पताल सील कर दिया।

एफआईआर के आदेश

अस्पताल सील करने से पहले वहां पर भर्ती चार प्रसूताओं को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। वहीं, एक प्रसूता को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कराया गया। जिलाधिकारी की ओर से सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही व एनएचएम के नियमों के उल्लंघन पर डॉ. रेखा की संविदा समाप्त करने व उनके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। लेडी डॉक्टर से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। मंगलवार को लेडी डॉक्टर पर एफआईआर के आदेश जारी हो गए हैं।

Tags: DM raided the hospitalhospital sealedJhansi Medical College fire incidentKaushambi
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Kaushambi

बंदर के हाथ से खाने में गिरा जहर: बहू ने घरवालों को परोसी जहरीली कढ़ी, सास की मौत, 3 की हालत नाजुक

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

Kaushambi accident: कौशांबी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक परिवार के खाने में गलती से कीटनाशक...

Kaushambi

Kaushambi में दिनदहाड़े महिला दुकानदार से गैंगरेप, एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

by Mayank Yadav
जुलाई 17, 2025

Kaushambi gangrape: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अपराध का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के...

Kaushambi

चुनावी रंजिश में रचा गया दुष्कर्म का झूठा केस, पिता ने थाने में खाकर जहर दी जान, अब प्रधान पर इनाम घोषित

by Mayank Yadav
जून 10, 2025

Kaushambi rape false case: कौशांबी जिले के लोहंदा गांव में चुनावी रंजिश की चिंगारी ने एक बेकसूर युवक को जेल...

Kaushambi

Kaushambi के मंगल सरोज ने ड्रीम 11 पर जीते 4 करोड़, पर जुए की लत से बचना जरूरी!

by Mayank Yadav
मई 5, 2025

Kaushambi News: ड्रीम 11 पर महज 39 रुपये लगाकर कौशांबी जिले के मंगल सरोज ने 4 करोड़ रुपये की इनामी...

Next Post
Agra BJP MLA

'पंचायत सम्मेलन' में सीट न मिलने पर गुस्से में लाल हुए BJP विधायक, अधिकारियों की लगा दी क्लास

रुला देगी उर्सला और अल्बर्ट की love story 1921 वाली, ‘लैला’ की याद में खड़ा करवा दिया ताजमहल से बड़ा हॉस्पिटल

रुला देगी उर्सला और अल्बर्ट की love story 1921 वाली, ‘लैला’ की याद में खड़ा करवा दिया ताजमहल से बड़ा हॉस्पिटल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist