शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kaushambi में दिनदहाड़े महिला दुकानदार से गैंगरेप, एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

कौशांबी जिले के गुलामीपुर गांव में दिनदहाड़े एक महिला दुकानदार से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात हुई। शोर मचाने पर एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by Mayank Yadav
जुलाई 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Kaushambi
Share on FacebookShare on Twitter

Kaushambi gangrape: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अपराध का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव में दिनदहाड़े दो युवकों ने एक महिला दुकानदार से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दोनों युवक गुटखा खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे और मौका पाकर महिला के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे, लेकिन कीचड़ में बाइक फिसलने से एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

गुटखा खरीदने के बहाने दुकान में घुसे आरोपी

घटना बुधवार दोपहर की है जब गुलामीपुर गांव में गुटखा-पान की दुकान चलाने वाली एक महिला दुकान पर अकेली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक गुटखा खरीदने के बहाने वहां पहुंचे। महिला को अकेला पाकर एक युवक दुकान के भीतर घुस गया और दूसरे की मदद से उसे दबोच लिया। फिर दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह खुद को छुड़ाकर चीखने लगी जिससे दोनों आरोपी डरकर भागने लगे।

RELATED NEWS

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Kaushambi

बंदर के हाथ से खाने में गिरा जहर: बहू ने घरवालों को परोसी जहरीली कढ़ी, सास की मौत, 3 की हालत नाजुक

अगस्त 20, 2025

कीचड़ में फिसले आरोपी, एक पकड़ा गया

भागने के प्रयास में दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार होने लगे लेकिन कुछ ही दूरी पर कीचड़ भरे रास्ते में बाइक फिसल गई और दोनों गिर पड़े। एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दूसरा ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और फिर उसे Kaushambi पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को तत्काल मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी की तलाश जारी

सैनी कोतवाली Kaushambi पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Chhangur Baba धर्मांतरण रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: यूपी से मुंबई तक 14 ठिकानों पर छापेमारी

Tags: Kaushambi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Kaushambi

बंदर के हाथ से खाने में गिरा जहर: बहू ने घरवालों को परोसी जहरीली कढ़ी, सास की मौत, 3 की हालत नाजुक

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

Kaushambi accident: कौशांबी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक परिवार के खाने में गलती से कीटनाशक...

Kaushambi

चुनावी रंजिश में रचा गया दुष्कर्म का झूठा केस, पिता ने थाने में खाकर जहर दी जान, अब प्रधान पर इनाम घोषित

by Mayank Yadav
जून 10, 2025

Kaushambi rape false case: कौशांबी जिले के लोहंदा गांव में चुनावी रंजिश की चिंगारी ने एक बेकसूर युवक को जेल...

Kaushambi

Kaushambi के मंगल सरोज ने ड्रीम 11 पर जीते 4 करोड़, पर जुए की लत से बचना जरूरी!

by Mayank Yadav
मई 5, 2025

Kaushambi News: ड्रीम 11 पर महज 39 रुपये लगाकर कौशांबी जिले के मंगल सरोज ने 4 करोड़ रुपये की इनामी...

Kaushambi

Kaushambi News: वाराणसी से दिल्ली जा रही लग्जरी बस कौशांबी में पलटी, 1 की मौत, 14 घायल

by Mayank Yadav
नवम्बर 24, 2024

Kaushambi News: कौशांबी में शनिवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब वाराणसी से दिल्ली जा रही एक...

Next Post
SP MP Iqra Hasan

SP MP Iqra Hasan ने ADM पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग, जांच के आदेश जारी

Gold Rate Today

आज सुबह कितना चमका सोना-चांदी? जानें 24K, 22K, 18K और 14K गोल्ड का ताजा भाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist