बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Amroha News : आग से बचाव के इंतजाम का संकट, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से खतरे में आई मरीजों की जान

अमरोहा जनपद के बछरायूं के सरकारी अस्पताल में आग से बचाव के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस अस्पताल में न तो अग्निशमन उपकरण हैं, और न ही अन्य किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए कोई एहतियात बरती गई है।

by Gulshan
नवम्बर 20, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Amroha News
Share on FacebookShare on Twitter

Amroha News : झांसी में हुए अग्निकांड के बाद, जहां अस्पताल में आग लगने से कई जानें चली गईं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में आग से बचाव की व्यवस्था को सख्ती से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, अमरोहा जिले में सरकारी अस्पतालों में आग से बचाव की व्यवस्था राम भरोसे छोड़ दी गई है।

अमरोहा जनपद के बछरायूं के सरकारी अस्पताल में आग से बचाव के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस अस्पताल में न तो अग्निशमन उपकरण हैं, और न ही अन्य किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए कोई एहतियात बरती गई है। यह भी सामने आया है कि यहां पर स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) भी नहीं लिया है, जिसके कारण आग से बचाव के इंतजाम पूरी तरह से नदारद हैं।

RELATED NEWS

Amroha Ek Dulha Teen Dulhan Viral Video

Amroha News: ‘एक दूल्हा-तीन दुल्हन’ का कौन सा सच आया सामने, असली शादी थी या वायरल होने के लिए बनाया प्रैंक वीडियो

जुलाई 28, 2026
Amroha Three Sisters Marriage

Viral Wedding: अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई अनोखी शादी, बोलीं- मर जाएंगे लेकिन अलग नहीं होंगे

जुलाई 24, 2026

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर पर्दा डालने का आरोप

इस गंभीर मामले पर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सत्यपाल सिंह से प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने इसे दबाने की कोशिश की और मामले को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद यह सवाल उठता है कि क्या स्वास्थ्य विभाग गंभीर परिस्थितियों से बचने के लिए उचित कदम उठाने के बजाय, जानबूझकर लापरवाही बरत रहा है।

अस्पतालों में वेंटीलेटर भी नहीं 

अमरोहा के अस्पतालों में वेंटीलेटर भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे मरीजों को गंभीर स्थिति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में अगर आपातकालीन स्थिति में आग बुझाने के उपकरण नहीं हैं और वेंटीलेटर भी फॉल्ट है, तो यह स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें : अखिलेश ने लगाए उपचुनाव में गड़बड़ी के आरोप, CEC को कॉल करते ही कुछ पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड

अमरोहा जिले के सरकारी अस्पतालों में इस तरह की लापरवाही न केवल स्वास्थ्य विभाग की विफलता को दर्शाती है, बल्कि यह जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ भी है। अगर समय रहते इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी अप्रिय घटना के घटने से इंकार नहीं किया जा सकता। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो।

Tags: Amroha News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Amroha Ek Dulha Teen Dulhan Viral Video

Amroha News: ‘एक दूल्हा-तीन दुल्हन’ का कौन सा सच आया सामने, असली शादी थी या वायरल होने के लिए बनाया प्रैंक वीडियो

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Ek Dulha Teen Dulhan Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए ‘एक...

Amroha Three Sisters Marriage

Viral Wedding: अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई अनोखी शादी, बोलीं- मर जाएंगे लेकिन अलग नहीं होंगे

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Viral Wedding: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तीन सगी...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Amroha Road Accident : दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत, पुलिस मृतकों की पहचान और परिजनों से संपर्क में जुटी

Amroha Road Accident : दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत, पुलिस मृतकों की पहचान और परिजनों से संपर्क में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Amroha Road Accident News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंडी...

Fast Food का शौक कैसे बना छात्रा की मौत की वजह, खानपान पर खड़े हुए सवाल

Fast Food का शौक कैसे बना छात्रा की मौत की वजह, खानपान पर खड़े हुए सवाल

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 24, 2025

Fast Food Took a Young Life:उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई...

Next Post
Viral Video

Viral Video : तोलिया बांध इंडिया गेट के सामने किया डांस, देखकर हुई पब्लिक हैरान, की जा रही गिरफ्तारी की मांग

Akhilesh Yadav ने इन अफसरों की पोस्ट की सूची तो एक्शन में आया EC, 2 दरोगा समेत कईयों पर गिरा दी गाज

Akhilesh Yadav ने इन अफसरों की पोस्ट की सूची तो एक्शन में आया EC, 2 दरोगा समेत कईयों पर गिरा दी गाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In