Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दो सगी और एक मौसेरी बहन ने एक युवक से शादी की, जबकि रामपुर में पंचायत ने दो पत्नियों वाले पति को दोनों के साथ तीन-तीन दिन रहने का फैसला सुनाया।

by SYED BUSHRA
23/07/2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अमरोहा में दो सगी और एक मौसेरी बहन ने एक ही युवक को अपना पति मानते हुए मंदिर में शादी कर ली। शादी के दौरान की रस्मों का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए इस शादी पर सवाल उठाए। मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है।

बचपन का रिश्ता, साथ रहने का फैसला

बताया जा रहा है कि अमरोहा की तीनों युवतियां बचपन से एक-दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों सगी बहनों के साथ उनकी मौसेरी बहन का भी गहरा लगाव बताया जाता है। परिवार की ओर से जब शादी को लेकर दबाव बढ़ा और एक युवती का रिश्ता तय होने की बात सामने आई, तब तीनों को एक-दूसरे से अलग होने का डर सताने लगा। इसी के बाद उन्होंने एक साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद तीनों ने एक ही युवक के साथ मंदिर में शादी कर ली। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

पुलिस तक पहुंचा मामला

शादी का वीडियो वायरल होने के बाद व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता शिकायत लेकर हसनपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उनकी शिकायत ले ली है। हसनपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक, पुलिस को मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक शादी करने वाले किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। इस बीच चारों के गांव से बाहर होने और उनके मोबाइल फोन बंद होने की भी चर्चा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक के दोस्तों ने शादी की खुशी में आतिशबाजी भी की थी, जबकि युवतियों के परिजन इस पूरे मामले से नाराज बताए जा रहे हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि चारों पहले से सोशल मीडिया के लिए कॉमेडी रील बनाते थे और युवक वीडियोग्राफी करता था।

RELATED NEWS

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026

रामपुर में दो पत्नियों के बीच बंटा पति

अमरोहा की घटना से एक दिन पहले रामपुर से भी ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां दो पत्नियों के बीच विवाद के बाद पंचायत ने पति के रहने को लेकर अनोखा फैसला सुनाया। पंचायत के निर्णय के मुताबिक, पति को सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहना होगा। बचा हुआ एक दिन वह अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी रह सकता है। यह मामला दढ़ियाल चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। विवाद तब सामने आया जब पहली पत्नी ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसका पति उसकी उपेक्षा कर रहा है और उसके खर्च के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद नहीं दे रहा।

बेटे की चाहत में की थी दूसरी शादी

जानकारी के अनुसार, युवक की पहली शादी करीब 14 साल पहले उत्तराखंड की एक युवती से हुई थी। पहली पत्नी से उसकी दो बेटियां हैं। बताया जाता है कि शादी के करीब 10 साल बाद बेटे की चाहत में युवक ने पहली पत्नी की सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली। हालांकि, दूसरी पत्नी से भी चार साल के दौरान दो बेटियां ही हुईं। इसके बाद भी युवक पहली पत्नी से दूरी बनाकर दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा। इससे पहली पत्नी आर्थिक परेशानियों और पारिवारिक उपेक्षा का सामना करने लगी।

पंचायत ने सुनाया तीन-तीन दिन का फैसला

आर्थिक तंगी और पति की उपेक्षा से परेशान होकर पहली पत्नी सोमवार को न्याय की गुहार लगाने दढ़ियाल पुलिस चौकी पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, तभी दोनों पक्षों के परिजन और गांव के कुछ गणमान्य लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद मामले को पुलिस के बजाय आपसी सहमति से सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पति को दोनों पत्नियों के साथ सप्ताह में तीन-तीन दिन रहने का फैसला सुनाया गया। साथ ही पहली पत्नी के भरण-पोषण के लिए आर्थिक मदद देने की बात भी कही गई। अमरोहा और रामपुर के ये दोनों मामले अब अपने-अपने तरीके से चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी उपलब्ध रिपोर्टों और पुलिस के प्रारंभिक बयानों पर आधारित है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

September 2, 2026
UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

September 1, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

August 30, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

August 26, 2026
Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

August 23, 2026
UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

August 23, 2026
Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

August 11, 2026
Next Post
HMD ने लॉन्च किया Nokia 123 Shield, दमदार बैटरी और वाटर-डस्ट रेजिस्टेंट डिजाइन के साथ नया किफायती फीचर फोन

HMD ने लॉन्च किया Nokia 123 Shield, दमदार बैटरी और वाटर-डस्ट रेजिस्टेंट डिजाइन के साथ नया किफायती फीचर फोन

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

Mobile Manufacturing: मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बना उत्तर प्रदेश, देश के इतने प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट का हो रहा उत्पादन

Mobile Manufacturing: मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बना उत्तर प्रदेश, देश के इतने प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट का हो रहा उत्पादन

POPULAR POST

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India