शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mainpuri News: मैनपुरी में दलित युवती के मर्डर पर छिड़ा घमासान, ‘सपा को वोट नहीं देने पर लाल टोपी वालों ने बिटिया को काट डाला’

मैनपुरी के करहल में वोटिंग से पहले दलित युवती की हत्या के बाद मचा बवाल, मृतका के माता-पिता ने सपा समर्थकों पर बेटी की हत्या का लगाया आरोप।

by Vinod
नवम्बर 21, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

मैनपुरी ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान संपन्न हो गया। इन्हीं में से मैनपुरी की करहल सीट थी। जहां वोटिंग के बाद एक दलित लड़की की हत्या कर दी गई। मृतका के माता-पिता का आरोप है कि बीजेपी को वोट देने पर सपा के लोगों ने बेटी का मर्डर कर दिया। शव को बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया। मामले के वीडियो सामने आने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को वोट देने पर ‘लाल टोपी’ वालों ने दलित बिटिया की हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।

मृतका के पिता का आरोप

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

अगस्त 7, 2026
Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

अगस्त 6, 2026

मैनपुरी के करहल के मोहल्ला जाटवान निवासी एक लड़की का शव बरनाहल मार्ग पर बोर में बंद मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतका के पिता ने प्रशांत यादव समेत अन्य के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। पिता का आरोप है कि, आरोपी प्रशांत यादव और उसका एक अन्य साथी सपा में वोट देने के लिए दबाव बना रहा था। जब बेटी ने सपा को वोट देने से मना किया कर दिया। जिससे गुस्साए आरोपी प्रशांत यादव अपने साथी के साथ बेटी को घर से अपने साथ ले गया और उसको नशा देकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

हत्याकांड के बाद बीजेपी हमलावर

लड़की की हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव को एक बोरी में बंद करके बंबे में फेंक दिया गया। मृतक युवती के परिजनों ने बताया है कि आरोपी युवती पर सपा में वोट देने के लिए दबाव बना रहा था। मंगलवार को 12 बजे आरोपी युवक युवती को घर से ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रशांत यादव और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बीजेपी ने करहल में दलित लड़की की हत्या मामले को जोरदार तरीके से उठाया है।

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर साझा किया बयान

बीजेपी ने इस मामले में सोशल मीडिया एक्स पर पिता का बयान जारी किया गया। इसमें वे बेटी की हत्या को लेकर सपा पर आरोप लगाते दिख रहे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि करहल में सपाई प्रशांत यादव और उसके साथियों ने एक दलित बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने साइकिल पर वोट देने से मना कर दिया था। बीजेपी की ओर से इस मामले में कहा गया है कि मैनपुरी में सैफई परिवार और अखिलेश यादव के गुंडे फिर से आंतक का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मतदान करने से पहले एक पिता की पीड़ा सुनकर घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अमित मालवीय ने बोला हमला

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस मामले में समाजवादी पार्टी पर जबर्दस्त हमला बोला है। उन्होंने मृतका की मां का बयान जारी करते हुए कहा कि लाल टोपी वाले गुंडों का कुकृत्य एक बार फिर सबके सामने है। पीडीए का नारा देने वाले अखिलेश यादव के लाल टोपी वाले गुंडों ने करहल में दलित बेटी की निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के गुंडों को नियंत्रण में रखना चाहिए नहीं तो कानून और प्रशासन तो है ही।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आया बयान

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को वोट देना एक दलित बेटी को भारी पड़ गया। लाल टोपी वाले गुंडों ने उसकी हत्या कर दी। बीजेपी की इसकी घोर निंदा करती है। हमारी मांग है कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदेश अध्यक्ष के अलावा यूपी के दोनों डिप्टी सीएम की तरफ से हत्याकांड पर प्रतिक्रिया आई है। वहीं मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का कहना है कि दलित बेटी की हत्या निदंनीय है। हमारी मांग है कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और आरापियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Tags: BJPmurder of Dalit girl in Karhalmurder of Dalit girl in MainpuriSamajwadi PartyUP By-election
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post
Basti News : पहले यूरिन मिलाई अब केमिकल वाला जूस, जूस वाली दुकान पर जाएं बचके

Basti News : पहले यूरिन मिलाई अब केमिकल वाला जूस, जूस वाली दुकान पर जाएं बचके

Strict Ban on Social Media

Strict Ban on Social Media for Kids: बच्चों का सोशल मीडिया इस्तेमाल अब मोबाइल कंपनियों को पड़ेगा भारी, किस देश ने बनाए सख्त नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist