गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पदयात्रा का शंखनाद के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने कर दी बड़ी घोषणा, ‘शादी के बाद हम भी बनेंगे 4 बच्चों के पिता’

Dhirendra Shastri Hindu Ekta Padyatra News: धीरेंद्र शास्त्री ने 21 नवंबर से 160 किमी की हिंदू एकता पदयात्रा शुरू कर दी। उनकी यह यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक जाएगी।

by Vinod
नवम्बर 21, 2024
in Latest News, धर्म, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद से 160 किमी की हिंदू एकता पदयात्रा का शंखनाद कर दिया। धीरेंद्र शास्त्री इस दौरान गांव-गांव, शहर-शहर जाएंगे और :हम एक हैं तो सेफ हैं’ के साथ हिन्दू एकता की बात जन-जन तक पहुंचाएंगे। उनकी यह यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक जाएगी। बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में उनके भक्त पहुंचे। रथ पर हनुमान जी को बैठाया और कारवां चल पड़ा। इस मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब ये नहीं चलेगा। वह 13 बच्चे पैदा करें और हम दो। अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून आता और हमारा विवाह हो जाता है तो हम भी चार संतानों के पिता बनेंगे।

बंद हो जाएगा हिंदुओं पर अत्याचार

बागेश्वर धाम से ओरछा तक जाने वाली यात्रा का नेतृत्व कर रहे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, इसे रोकने के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत है। धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा में आई भीड़ को लेकर कहा, ‘ये बजरंगवली के भक्तों की भक्ति का यह उबाल है, यह हिंदुओं की जागृति का उबाल है। हमें बजरंगबली की कृपा पर भरोसा है। आज हमें हिंदुओं पर भी भरोसा बढ़ रहा है। जब एक आवाज में हिंदू एक दिन धर्म विरोधियों के खिलाफ सड़कों पर उतर जाएंगे तो उसी दिन इस देश में हिंदुओं पर होने वाला अत्याचार बंद हो जाएगा।

RELATED NEWS

Entertainment News: हनुमान अंश की सफलता के बाद अब उसकी प्रोड्यूसर बनाएंगी किस पर मूवी? जानिए क्या होगा ख़ास

Entertainment News: हनुमान अंश की सफलता के बाद अब उसकी प्रोड्यूसर बनाएंगी किस पर मूवी? जानिए क्या होगा ख़ास

सितम्बर 20, 2026
Damoh Family Suicide Case

Raksha Bandhan Tragedy: दमोह में बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने भी दी जान, एक घंटे में उजड़ गया पूरा परिवार

अगस्त 29, 2026

कल को यहां भी दावा ठोंक देंगे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। ⁠2005 तक वक्फ के पास कुछ सौ एकड़ ही जमीन थी, लेकिन आज साढ़े आठ लाख एकड़ जमीन है। संसद पर तो दावा ठोक ही रहे हैं। कल को यहां भी दावा ठोंक देंगे। उन्होंने आगे कहा, इस यात्रा में शामिल हुए कई लोगों की बेटियों को लव जिहाद के नाम पर ले गए, वो सब हमारे पास रोते हुए आते हैं। इसलिए हमनें हिंदुओं को एक करने का प्रण ठान लिया। वह सिर तन से जुदा का नारा लगाते हैं और मौका मिलने पर सिर को तन से अलग भी कर रहे हैं। पर अब ऐसा नहीं होगा। हर मुकाबले के लिए हिन्दू तैयार है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म किसी का विरोध नहीं करता पर जो हमें छेड़ेगा उसे हम अब छोड़ेंगे नहीं।

हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है और

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है और उनकी बढ़ रही है। यह चिंता का विषय है। इसी चक्कर में तो हम शादी कर रहे हैं। हम जल्द शादी कर रहे है तुम टेंशन ना लो। अगर हमारी शादी से पहले सरकार जनसंख्य नियंत्रण कानून बिल लेकर आती है तो हम दो ही संतानों के पिता बनेंगे। पर अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम चार संतानों के पिता बनेंगे। उन्होंने हिन्दू समाज से कहा कि वह 13 बच्चे पैदा कर रहे हैं और आप दो। अब ऐसा नहीं होगा। आपको भी अब चार बच्चे पैदा करने होंगे। तभी संतुलन बना रहेगा।

‘जातियों में बंटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे’

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा में आई भीड़ नहीं है, हमारे परिवार के सदस्य हैं। यह मेला तो बागेश्वर धाम पर रोज लगता है। शनिवार और मंगलवार को आओगे तो कहोगे बड़ा पागलपन है। यहां इतने तो भूत ही वाले मिलेंगे। जातियों में बंटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे। इसलिए तो प्रण लिया है कि हिन्दुओं को एक करेंगे। जाति-पाति को मिटाना है यही हमनें प्रण ठाना है। ’जाति-पाति और भेदभाव को जड़ से मिटाना है।

ये पदयात्रा 29 नवंबर तक चलेगी

धीरेंद्र शास्त्री की ’हिंदू एकता’ आगाज 21 नवंबर से शुरू हो गया। ये पदयात्रा 29 नवंबर तक चलेगी। इन 9 दिनों में वह बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किमी की दूरी तय करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि हिंदुओं को एकजुट करने और सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए वो ये पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में बाबा बागेश्वर के साथ हजारों भक्त भी चलेंगे। इस दौरान वह रोजाना 20 किमी पैदल चलेंगे। धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में संत भी शामिल हैं। महिलाएं, युवतियां और युवक भी धीरेंद्र शास्त्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

Tags: Bageshwar DhamDhirendra Shastri's Padyatrahindi newsHindu Ekta Padyatramadhya pradesh newsPeethadhishwar Dhirendra Shastri
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Entertainment News: हनुमान अंश की सफलता के बाद अब उसकी प्रोड्यूसर बनाएंगी किस पर मूवी? जानिए क्या होगा ख़ास

Entertainment News: हनुमान अंश की सफलता के बाद अब उसकी प्रोड्यूसर बनाएंगी किस पर मूवी? जानिए क्या होगा ख़ास

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 20, 2026

Entertainment News: ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर अब एक और आध्यात्मिक कहानी को पर्दे पर...

Damoh Family Suicide Case

Raksha Bandhan Tragedy: दमोह में बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने भी दी जान, एक घंटे में उजड़ गया पूरा परिवार

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

Damoh Family Suicide Case:मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक...

BJP MLA Controversy: बीजेपी विधायक ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान, मंच पर किसने कड़ी आपत्ति जताई

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Pannalal Shakya: मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Madhya Pradesh News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, निकाली भव्य एकता पदयात्रा

by Gulshan
नवम्बर 11, 2025

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार (11 नवंबर) को भोपाल में लौह पुरुष सरदार...

Next Post
Vastu Shastra : आपके घर का मेन गेट तय करता है आपकी किस्मत! जानें, कौन सी दिशा है शुभ

Vastu Shastra : आपके घर का मेन गेट तय करता है आपकी किस्मत! जानें, कौन सी दिशा है शुभ

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेले में पहली बार AI कैमरों का इस्तेमाल, अब मिनटों में मिलेगा बिछड़ा भाई

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेले में पहली बार AI कैमरों का इस्तेमाल, अब मिनटों में मिलेगा बिछड़ा भाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In