शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Raksha Bandhan Tragedy: दमोह में बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने भी दी जान, एक घंटे में उजड़ गया पूरा परिवार

मध्य प्रदेश के दमोह में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार में तीन मौतों से मातम छा गया। बेटे की ट्रेन से कटकर मौत के बाद माता-पिता ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026
in राज्य
Damoh Family Suicide Case
Share on FacebookShare on Twitter

Damoh Family Suicide Case:मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन बन गया। यहां करीब एक घंटे के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय मुकेश अहिरवार ने दमोह-कटनी रेल मार्ग पर ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना फुटेरा मोहल्ले के धर्मपुरा क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है।

सदमे में माता-पिता

बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद उसके माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, भारत अहिरवार (58) और उनकी पत्नी उमा अहिरवार (55) बेटे की मौत से बेहद सदमे में थे। कुछ देर बाद दोनों वहां से करीब दो किलोमीटर दूर करैया फाटक की ओर चले गए। इसके बाद दंपति रेलवे पटरी पर लेट गया और चलती ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

RELATED NEWS

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

अगस्त 29, 2026

BJP MLA Controversy: बीजेपी विधायक ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान, मंच पर किसने कड़ी आपत्ति जताई

अगस्त 27, 2026

एक घंटे में तीन मौत

पुलिस के मुताबिक, तीनों मौतें लगभग एक घंटे के अंदर हुईं। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मुकेश ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परिवार में छाया मातम

जानकारी के अनुसार मुकेश जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। रक्षाबंधन के मौके पर परिवार में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुई इन मौतों से खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

बहन को लेने गया था भाई

घटना के वक्त मुकेश का छोटा भाई दौलत अपनी बहन को रक्षाबंधन के लिए सागर से घर लाने गया हुआ था। जब तक वह वापस पहुंचता, परिवार में ऐसी त्रासदी हो चुकी थी, जिसने पूरे घर को तोड़कर रख दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों तथा पारिवारिक विवाद से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक संकट या आत्महत्या के विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें। भारत में Tele-MANAS हेल्पलाइन 14416 या 1800-891-4416 पर सहायता ली जा सकती है।

Tags: Damoh Newsmadhya pradesh newsRaksha Bandhan Tragedy
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

BJP MLA Controversy: बीजेपी विधायक ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान, मंच पर किसने कड़ी आपत्ति जताई

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Pannalal Shakya: मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Madhya Pradesh News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, निकाली भव्य एकता पदयात्रा

by Gulshan
नवम्बर 11, 2025

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार (11 नवंबर) को भोपाल में लौह पुरुष सरदार...

Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 23, 2025

M P News: दीपावली की खुशियों के बीच इस बार एक खतरनाक खेल ने कई परिवारों की मुस्कान छीन ली।...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist