Sunday, November 15, 2026 8:52 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » खेल » IND vs AUS: बुमराह के ‘बदलापुर’ से 104 रन पर सिमटी आस्ट्रेलिया टीम, ओपनिंग 172 ‘नाट आउट’ के चलते पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की ‘जय-जय’

IND vs AUS: बुमराह के ‘बदलापुर’ से 104 रन पर सिमटी आस्ट्रेलिया टीम, ओपनिंग 172 ‘नाट आउट’ के चलते पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की ‘जय-जय’

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला पर्थ में चल रहा है, टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ बनाई। बुमराह ने 5 विकेट लिए।

by Vinod
23/11/2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आस्ट्रेलिया गेंदबाजों की घातक बॉलिंग के कारण ‘जस्सी एंड कंपनी’ महज 150 रन ही बना सकी। फिर क्या था बुमराह और उनके साथी बॉलर्स ने जबरदस्त पलटवार किया और कंगारूओं को 104 रनों पर समेट टीम इंडिया को 46 रनों की बढ़त दिला दी। दूसरी पारी का आगाज टीम इंडिया के ओपनर ने अपने तरीके से किया और यसश्वी जायसवाल-केएल राहुल ने 172 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम की बढ़त 218 रन तक पहुंचा दी।

जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए

टीम इंडिया के कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। तेज और उछाल भरी पिच पर बैटर्स संघर्ष करते नजर और टीम इंडिया 49.3 ओवर में सिर्फ 150 रन बना सकी। डेब्यू डन नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल देवदत्त पडिक्कल शून्य पर आउट हो गए। विराट कोहली का बल्ला भी नहीं चला और सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ध्रुव जुरेल 11 रन और वॉशिंगटन सुंदर 4 रन ही बना सके। हर्षित राणा सात रन और बुमराह आठ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया टीम 104 रन पर आलआउट

भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रनों पर ऑलआउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 2 चौकों की मदद से 26 रन स्कोर किए। भारत के खिलाफ 43 साल बाद घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर रहा। टीम इंडिया के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया की पारी पर और दबाव बनाया। उन्होंने स्टार्क (26) और जोश हेजलवुड (7’) के बीच आखिरी विकेट की साझेदारी को तोड़कर भारतीय टीम को राहत दी।

RELATED NEWS

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026

टीम इंडिया ने नाट आउट 172 रन

टीम इंडिया ने दूसरी पारी का आगाज शानदार तरीके से किया। ओपनर केएल राहुल और यसश्वी जायसवाल ने पचासे जड़े। दोनों ने पहले विकेट के लिए 180 रन की नाबाद साझेदारी की। इन दोनों के चलते टीम इंडिया की बढ़त 218 रनों की हो गई है। 20 साल के बाद भारत के ओपनर्स ने 150 रनों से ज्यादा रन की साझेदारी की। जायसवाल 90 रन पर नाबाद हैं। वहीं केएल राहुल 62 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। भारत के लिए ये सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज में टीम इंडिया का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भविष्य दांव पर लगा है।

 दिग्गज बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया

पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से मेजबान टीम की कमर तोड़ दी है। बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वानी और उस्मान ख्वाजा को पवेलियन की राह दिखाई। स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस को भी उन्होंने अपना शिकार बनाया। दूसरे दिन अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एलेक्स कैरी को आउट कर दिया।

खास लिस्ट में अपना नाम लिखवा लिया

कैरी का विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने कपिल देव की खास लिस्ट में अपना नाम लिखवा लिया। बुमराह ऑस्ट्रेलिया में एक से ज्यादा बार फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ये काम अभी तक सिर्फ कपिल देव और मोहम्मद शमी ने किया था। बुमराह भी अब इस लिस्ट में आ गए हैं। वहीं वह पर्थ में विकेट लेने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में भी आ गए हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में बिशन सिंह बेदी, अनील कुंबले का नाम था। बुमराह पर्थ में पांच विकेट लेने वाले मेहमान टीम के दूसरे ही कप्तान हैं।

अनुभवी प्लेयर्स की जगह दो युवाओं को मौका

जसप्रीत बुमराह ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चौंकाने वाले बदलाव करते हुए अनुभवी प्लेयर्स की जगह दो युवाओं को मौका दिया है। 21 साल के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और 22 साल के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा का टेस्ट डेब्यू हुआ है। दोनों अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। टॉस से पहले दोनों को टेस्ट कैप सौंपी गई। इस अहम मुकाबले से पहले भारत ने अपने अनुभवी हरफनमौला रविंद्र जडेजा और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं दिया है।

Related Posts

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

September 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

September 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

September 1, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

August 25, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

August 24, 2026
Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

August 24, 2026
नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

August 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

August 18, 2026
100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

August 18, 2026
Next Post
Allahabad High Court

Allahabad High Court: हाईकोर्ट ने 12 HJS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, आदेश जारी

Virat Kohli

Anushka Sharma Trolled : 'जब से ये मिली है, भाई का...', स्टेडियम में अनुष्का के आने पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल

Knee Pain Yoga

Knee Pain : घुटनों के दर्द से पाए छुटकारा, हड्डियों को बनाए मजबूत, डेली रूटीन में शामिल करें ये योगासनों

POPULAR POST

Pregnancy Alert : क्या गर्भावस्था में प्रदूषण बन रहा बच्चे का दुश्मन? नई रिसर्च में किसको लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Pregnancy Alert : क्या गर्भावस्था में प्रदूषण बन रहा बच्चे का दुश्मन? नई रिसर्च में किसको लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

November 13, 2026
Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

November 14, 2026
IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026
Mobile Apps: क्या आपके फोन में मौजूद कोई ऐप बन सकती है आपके नुकसान की वजह? जानिए पूरी डिटेल

Mobile Apps: क्या आपके फोन में मौजूद कोई ऐप बन सकती है आपके नुकसान की वजह? जानिए पूरी डिटेल

November 9, 2026
Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

November 11, 2026

LATEST

Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर?  दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर? दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

November 15, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India