मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IPL Auction 2026 : आखिर कौन हैं IPL 2025 के वो 5 ‘बाहुबली’, जिनकी ‘धनकुबेरों’ ने मुंहमांगी कीमत देकर की ‘खरीदारी’

आईपीएल 2025 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत श्रेयस अय्यर अर्शदीप सिंह युजवेंद्र चहल और जोस बटलर।

by Vinod
नवम्बर 25, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ डिजिटेल खेल डेस्क। आईपीएल 2025 कुछ खास होने वाला है। 22 गज की पिच पर जब धुरंधर आपस में टकराएंगे तो नए रिकार्ड बनेंगे तो पुराने रिकार्ड धराशाही होंगे। टीमों की टक्कर से पहले आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का जोरदार तरीके से शंखना हुआ। 17 साल के आईपीएल के इतिहास में रविवार को बड़ा उलटफेर हो गया। धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा। दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर रहे। श्रेयस को पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

सबसे महंगे खिलाड़ी बने पंत

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी को लेकर सऊदी अरब के जेद्दाह में टीमों के ऑनर की बड़ी बैठक हुई। जिसमें ऑनर ने खिलाड़ियों की बोली लगानी शुरू की। नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। इस बार नीलामी में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, जोस बटलर और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल थे। इन खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिटेन नहीं करने का फैसला किया था। इसी के बाद बोली का सिलसिला शुरू हुआ और टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा। पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बने।

RELATED NEWS

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

अगस्त 25, 2026

पंत के लिए दो टीमों के बीच रही होड़

ऋषभ के लिए हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी। लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रुपये की लगाई और दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। दरअसल, ऋषभ पंत कप्तान होने के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं। पंत के प्लेइंग इलेवन में होने से किसी भी टीम का एक विदेशी स्लॉट बच सकता है। पंत अपने आक्रामक, निडर और बेखौफ स्टाइल के लिए पहचाने जाते हैं। पंच एक गेम-चेंजर प्लेयर हैं जो अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। दबाव में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें खास तौर पर टी-20 क्रिकेट में अहम बनाती है।

श्रेयस कीमत के मामले पर दूसरे नंबर पर

श्रेयस अय्यर को पंजाब ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। दिल्ली और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही, लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी। श्रेयस अय्यर नेतृत्व क्षमता वाले एक धाकड़ बल्लेबाज हैं। श्रेयस अय्यर तकनीकी रूप से एक मजबूत बल्लेबाज हैं। वह पहली गेंद से बड़े शॉट नहीं लगा पाते। अय्यर आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अहम मुकाबलों में वह पंत जितने प्रभावी फिनिशर नहीं बन पाते।

पंत से पहले इनके नाम था रिकार्ड

आईपीएल 2024 के लिए पिछले साल हुई मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस और स्टार्क पर जमकर पैसों की बारिश हुई थी। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के ही तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क नीलामी टेबल पर आए और उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हुआ था और वह भी एक साथ दो खिलाड़ियों पर।

पांच क्रिकेटर्स को मिला सबसे ज्यादा पैसा

1-ऋषभ पंत को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा, जो आईपीएल के इतिहास के बसे महंगे खिलाड़ी बने।

2-2024 में कोलकाता की तरफ से खेलने वाले श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा।

3-टीम इंडिया के स्विंग के किंग अर्शदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ देकर खरीदा।

4-टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल की भी किस्मत चमकी। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा

5- इंग्लैंड टीम के कैप्टन जोस बटलर भी नीलामी में टीम के ऑनर को भाए। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 15.75 में खरीदा।

आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

1- 2025 में ऋषभ पंत को मिले 27 करोड़, बने आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर।

2-2025 में श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने दिए 26.75 करोड़, अय्यर ने भी रचा कीर्तिमान।

3-2024 में मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिए थे 24.75 करोड।

4-2024 में पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा।

5-2023 में सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा।

6-2023 में कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा।

7-2023 में बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 में खरीदा।

8- 2021 में क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था।

9- 2023 में निकोलस पूरन को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 16.00 में खरीदा था।

10- 2015 में युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने 16.00 में खरीदा था।

11- 2020 में पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में खरीदा था।

12-2022 में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा था।

13-2021 में काइल जेमी को सनरॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 15 करोड़ में खरीदा।

Tags: 2025 IPLCricket NewsIPL 2025IPL 2025 AuctionIPL 2025 Newsrishabh pantshreyas iyer
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

Next Post
weather

यूपी में 24 घंटे बाद बढ़ेगी ठंड, तापमान में गिरावट के संकेत, जानिए मौसम

Delhi weather update

Delhi weather update: दिल्ली की हवा साफ, सर्दी ने दी दस्तक, जानें दिल्ली और यूपी-बिहार का ताज़ा मौसम हाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist