रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ राजा भैया का बड़ा कदम, दूतावास के बाहर करेंगे प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदू संतों की गिरफ्तारी की घटनाओं को लेकर भारत में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने इस पर चिंता व्यक्त की है और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 29, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदू संतों की गिरफ्तारी की घटनाओं को लेकर भारत में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों (Uttar Pradesh) ने इस पर चिंता जताई है और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।

प्रतापगढ़ की भदरी रियासत के राजा और कुंडा के विधायक राजा भैया ने अपनी पार्टी को निर्देश दिया है कि वे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास के बाहर विशाल धरना-प्रदर्शन करें।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

बांग्लादेश दूतावास के बाहर करेंगे प्रदर्शन 

राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (Uttar Pradesh) ने इस प्रदर्शन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के हजारों कार्यकर्ता और नेता उत्तर प्रदेश से दिल्ली की ओर रवाना हो चुके हैं। इस प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजावत और चर्चित एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह भी हिस्सा लेंगे। पार्टी का उद्देश्य बांग्लादेशी हिंदुओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करना है।

यह भी पढ़े: कौन है ओडिशा की ‘वो लेडी’, जिसके कारण हेमंत सोरेन को मिली ‘टाइगर ऑफ झारखंड’ की कुर्सी

राजा भैया ने एक्स पर क्या ट्वीट किया

हाल ही में राजा भैया ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश की कट्टरपंथी सरकार हिंदुओं पर अत्याचार की सभी हदें पार कर चुकी है। वहां हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है उनके घरों और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। हिंदुओं की आवाज़ उठाने वाले स्वामी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और इसके बावजूद वैश्विक शक्तियां चुप हैं क्योंकि यह अत्याचार हिंदुओं पर हो रहा है।

सनातन पदयात्रा में राजा भैया ने दिया नया नारा

राजा भैया ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से अपील करते हुए कहा कि वे इस मामले का संज्ञान लें। उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए पूरे विश्व के हिंदुओं को एकजुट होना होगा। राजा भैया ने हाल ही में बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा में भाग लेते हुए एक नया नारा दिया, “जुड़ोगे तभी बचोगे” इस अवसर पर उन्होंने सनातन समाज को सशक्त और एकजुट करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Tags: Bangladeshi HindusRaja BhaiyaUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post
Bigg Boss 18 Eviction

Bigg Boss 18 Eviction: इस हफ्ते डबल एविक्शन का धमाका, ये वाइल्डकार्ड हुई इविक्ट, फैंस ने जताई नाराजगी

Maharastra News

नागपुर से बंटी-बबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लैपटॉप की करते थे चोरी, कर चुके हैं 15 लाख तक की लूट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist