शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

विकास दुबे का नाम लेकर Akhilesh Yadav ने किया पलटवार, CM योगी आदित्यनाथ भी करवाएं अपने DNA की जांच

Akhilesh Yadav said in Kanpur: अखिलेश यादव 5 दिसंबर को कानपुर पहुंचे, इस मौके पर वह नसीम सोलंकी से मिले और फिर मीडिया से मुखातिब हुए।

by Digital Desk
दिसम्बर 5, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। मुझे नहीं पता कि वो कितना बायोलॉजी जानते हैं। मैं निवेदन करना चाहता हूं कि वो बार-बार डीएनए जांच कराने की बात करते हैं। इसलिए मैं भी ये बात कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री भी अपना डीएनए चेक कराएं और मैं भी अपना डीएनए चेक कराऊंगा। ऐसे बातें उन्हें शोभा नहीं देती। एक संत होने के चलते सीएम योगी को इस तरह डीएनए की बात नहीं करनी चाहिए। ये बातें अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपने कानपुर दौरे के दौरान कही।

मतदाताओं ने लोकतंत्र बचाने का काम किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार को कानपुर पहुंचे। वह सीसामऊ सीट से निर्वाचित हुई सपा विधायक नसीम सोलंकी से मुलाकात की। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए और बीजेपी पर तीखा जुबानी हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी के लोग खोखले हैं, इसी के कारण उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिल रहा। तमाम रुकावटों के बाद भी नसीम सोलंकी को जनता ने जिताने का काम किया। मतदाताओं ने लोकतंत्र बचाने का काम किया।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

नंगी रिवॉल्वर का अखिलेश यादव ने किया जिक्र

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इससे पहले कभी भी नंगी रिवॉल्वर निकालकर वोट डालने से रोका गया। बीजेपी के लोग खोखले हो गए हैं। वो खोखले नहीं होते तो जनता का समर्थन उन्हें मिलता। परिणाम जो भी आए, लेकिन हम लोग जानते हैं कि बीजेपी हारी है। प्रशासन और पुलिस ने उन्हें जिताया है। जिन्होंने बूथ को लूटा। कानपुर में भी वह गेम करना चाहते थे पर नसीम सोलंकी और सपा के कार्यकर्ताओं ने धैर्य बनाए रखा और जनता ने हमारा खुलकर साथ दिया।

संभल में बीजेपी ने करवाई हिंसा

अखिलेश यादव ने कहा कि संभल की घटना प्रशासन की देन है। पहले सर्वे में जिम्मेदार लोगों ने कोई रुकावट पैदा नहीं की। दोबारा सर्वे लगाने पर नारेबाजी की गई। ये बीजेपी के लोगों ने कराया। अखिलेश यादव ने कहा, उपचुनाव में प्रशासन ने जिस तरह बूथ लूटा उस पर कोई चर्चा न हो, इसलिए संभल की हिंसा कराई। संभल में विपक्ष के नेताओं को जाने से रोका जा रहा है। अखिलेश ने कहा, संभल के लोगों की मदद हो, इसके लिए लोकसभा में भी सवाल उठाएंगे और उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।

लोग सेल्फी लेकर भूल गए।

अखिलेश यादव ने कहा, कानपुर बड़ा शहर है। समाजवादियों ने कानपुर को मेट्रो दी, विकास कराया। गंगा में आज गंदगी जा रही है। लोग सेल्फी लेकर भूल गए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सीसामऊ नाले के आगे सेल्फी खिंचाने आए थे, लेकिन आज ये नाला महाकुंभ से पहले भी गंगा में समा रहा है। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बेशुमार गड्ढे हैं कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। पेड़ों पर धूल जमी है। सरकार बेरोजगारी पर बातचीत नहीं करना चाहती। सरकार की कोई योजना ठीक नहीं चल पा रही है।

विकास दुबे का भी किया जिक्र

अखिलेश यादव ने विकास दुबे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विकास दुबे की कानपुर में गाड़ी पलटी थी या पलटाई गई थी। उन्होंने कहा, यूपी के मुखिया दिल्ली का रास्ता खोज रहे हैं। क्योंकि जो दिल्ली में है, आज वो इसी रास्ते से दिल्ली पहुंचे हैं। ये लखनऊ और दिल्ली की लड़ाई है। इस लड़ाई में आम जनता पिस रही है। आप किसी के दुख दर्द में भी न जा पाएं, इसलिए सरकार डराना चाहती है। यही कारण है कि उपचुनाव में कितना डर दिखाया, ये सभी देख रहे हैं।

ये चीन के खिलाफ नहीं बोलेंगे

अखिलेश यादव ने कहा, सरकार चीन से नहीं, आम लोगों से लड़ रही बीजेपी वाले हमारी फ्री कोचिंग करा रहे हैं। अखिलेश ने कहा, सरकार संविधान को भी नहीं मान रही। बीजेपी को कैलाश पर्वत और मानसरोवर नहीं दिखाई दे रहा। वहां जाने की हिम्मत नहीं है। चीन इसके आगे नहीं जाने देगा। केवल 12 किमी सड़क बनी थी। चीन ने नेपाल को देश के खिलाफ खड़ा कर दिया था। ये चीन के खिलाफ नहीं बोलेंगे। ये आम जनता के साथ खेलेंगे। क्योंकि बीजेपी के बड़े लोग चीन से कारोबार कर रहे हैं।

Tags: Akhilesh YadavCM Yogi AdityanathDNAkanpurVikas Dubey
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कानपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात देने...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Next Post
Ghaziabad News

कैबिनेट मंत्री समेत चार जनप्रतिनिधियों पर बार एसोसिएशन की बड़ी कार्रवाई, रद्द होगी इन लोगों की सदस्यता

loudspeaker restrictions in up

Uttar Pradesh : योगी सरकार का लाउडस्पीकर और डीजे पर रोक लगाने का सख्त रूख, करेगा खुश या बढ़ाएगा विवाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist