शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : योगी सरकार का लाउडस्पीकर और डीजे पर रोक लगाने का सख्त रूख, करेगा खुश या बढ़ाएगा विवाद

सीएम योगी ने यूपी में लाउडस्पीकर और DJ के इस्तेमाल को लेकर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके तहत धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज़ को नियंत्रित किया जाएगा और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 5, 2024
in उत्तर प्रदेश
loudspeaker restrictions in up
Share on FacebookShare on Twitter

loudspeaker restrictions in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से loudspeakersऔर DJ के इस्तेमाल को लेकर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज़ को नियंत्रित किया जाए और निर्धारित समय के बाद उसे बंद किया जाए। इसके साथ ही, जिन स्थानों पर तय मानकों से अधिक आवाज़ हो, वहां तुरंत कार्रवाई की जाए।

RELATED NEWS

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

अगस्त 12, 2026
Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026

पुलिस का सख्त अभियान

सीएम योगी के आदेश के बाद यूपी के पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। राजधानी लखनऊ में 5 दिसंबर को सुबह-सुबह पुलिस अफसरों ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

लखनऊ के सीनियर पुलिस अफसरों ने हजरतगंज, महानगर और पश्चिम क्षेत्र में पुलिस के साथ भ्रमण किया। इस दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज़ की जांच की गई और बाइकिंग करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया।

साथ ही, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से संवाद किया गया और उनसे भी लाउडस्पीकर की आवाज़ के बारे में जानकारी ली गई।

सीएम योगी का आदेश लाउडस्पीकर से समस्या

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि धर्मस्थलों और गीत-संगीत के कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित समय और आवाज़ के स्तर तक ही किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि कानफोड़ू आवाज़ बुजुर्गों, रोगियों और बच्चों के लिए एक बड़ी समस्या बन जाती है। इसलिए, यदि कहीं लाउडस्पीकर की आवाज़ ज्यादा हो, तो तुरंत कार्रवाई की जाए और लाउडस्पीकर उतार दिए जाएं।

सीएम योगी का सार्वजनिक स्थलों पर सख्त रुख

इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सड़क सभी के लिए है और किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर निजी काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें –Uttarakhand : धार्मिक शहादत का सम्मान,बच्चों को मिला छुट्टी का तोहफा

इसका मतलब है कि सड़क पर निर्माण सामग्री रखने, निजी वाहन खड़ा करने या दुकानें बनाने की अनुमति नहीं होगी। सीएम योगी ने यह भी आदेश दिया कि जो लोग सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके पोस्टर लगाए जाएं।

पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश

सीएम योगी के आदेशों का पालन करते हुए यूपी के सभी मंडलायुक्त, पुलिस जोन एडीजी, जिलाधिकारी, पुलिस रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए और इस पर चर्चा की। इस बैठक के दौरान सीएम योगी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

Tags: loudspeaker restrictionsYogi Adityanath
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

UP Women Safety: योगी सरकार के इन कदमों से बदली महिलाओं की सुरक्षा की तस्वीर, जानें क्या हुआ बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 12, 2026

UP Women Safety: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर पिछले कुछ वर्षों में कई स्तरों...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक  होगी पढ़ाई

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक होगी पढ़ाई

by Sadaf Farooqui
अगस्त 4, 2026

UP Madarsa News:  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में बड़ा संशोधन करने की तैयारी में...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

Next Post
क्यों सारे shopping malls में नहीं होती खिड़कियाँ,क्या है इसके पीछे की marketing strategy.

क्यों सारे shopping malls में नहीं होती खिड़कियाँ,क्या है इसके पीछे की marketing strategy.

दादी नानी की बातें

Religous News:शाम को दहलीज़ पर बैठने से क्यों मना करते हैं घर के बुज़ुर्ग,क्या इससे माता लक्ष्मी होती हैं नाराज़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist