गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Weather Update: ऐसा क्या हुआ कि थर्ड डिग्री की ठंड से यूपी बना शिमला, पाला और शीतलहर ने बिगाड़ा ‘हाजमा’

Today's UP Weather Update: नवंबर गर्म रहा पर दिसंबर के आगाज के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है, आने वाले दिनों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का जारी हुआ अलर्ट, रहें सावधान।

by Vinod
दिसम्बर 14, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। नवंबर गर्म रहा। दिसंबर का पहले सप्ताह में घरों पर एसी, कूलर और पंखे चले। लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदला और यूपी में ठंड ने दस्तक दी। जिसके कारण हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ। हैलट और हद्यरोग संस्थान में मरीजों की संख्या चार गुनी बढ़ गई। सर्दी के थर्ड डिग्री ने प्रदेश को शिमला बना दिया। कानपुर में 12 दिसंबर की तारीख सबसे सर्द रही। 20 साल के बाद पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मतलब अभी हाड़ कंपाने वाली ठंड बनी रहेगी। साथ ही शीतलहर और पाला में इजाफा होगा।

इस वजह से पड़ रही कड़ाके की ठंड

दरअसल, पिछले 6 दिनों के दौरान उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और कश्मीर तक के पहाड़ बर्फ से सफेद हो चुके हैं। कश्मीर घाटी में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिली है। हर जगह बर्फ की सफेद चादर ही दिख रही है। जिसका असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बर्फीली हवाओं के असर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यूपी के कई इलाकों में शीतलहर और पाले का प्रकोप जारी है। इसकी वजह से रात 10 बजे के बाद ही ज्यादातर सड़कें सूनी हो जाती हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक शीतलहर के साथ कोल्ड डे के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है।

RELATED NEWS

UP rain : जानिए कैसे कानपुर से गर्मी हुई ‘छूमंतर’, अब आंधी-ओलावृष्टि के साथ होगी झमाझम बारिश

UP rain : जानिए कैसे कानपुर से गर्मी हुई ‘छूमंतर’, अब आंधी-ओलावृष्टि के साथ होगी झमाझम बारिश

अप्रैल 27, 2025
UP Weather: कौन हैं वो ‘शक्तियां’ जिन्होंने सूर्यदेव की घेराबंदी, कोल्ड डे-बारिश के अलर्ट से बीच सर्दी के ’पुष्पा तेवर’ से कांपा यूपी

UP Weather: कौन हैं वो ‘शक्तियां’ जिन्होंने सूर्यदेव की घेराबंदी, कोल्ड डे-बारिश के अलर्ट से बीच सर्दी के ’पुष्पा तेवर’ से कांपा यूपी

जनवरी 4, 2025

अयोध्या रहा सबसे सर्द

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में शनिवार की सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेंगे। गुनगुनी धूप खुलेगी। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार को यूपी का अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम के समय कुछ शहरों में हल्का कोहरा छाया रहेगा.। शीतलहर का प्रकोप भी कुछ इलाकों में जारी रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। कुछ जनपदों में पाला भी पड़ना शुरू हो गया है।

तापमान में गिरावट का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान में तेज गिरावट आ सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. सुनीत द्विवेदी ने बताया कि तापमान में गिरावट का यह दौर अभी जारी रहेगा, और अगले कुछ दिनों में ठंड और सर्दी में इजाफा होने की संभावना है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम में वर्षा के चलते पछ़ुआ हवा में नमी बढ़ गई है। हवा की गति बढ़ने से ठंड का प्रभाव भी बढ़ गया है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में यूपी के कई जिलों में बारिश का भी अनुमान है। बारिश होने से कोहरा कम होगा और शीतलहर पर कुछ हद तक विराम लगेगा।

सावधानी बरतें लोग

इस बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना, ताजे गर्म पानी का सेवन करना और बाहर जाने से पहले मौसम का अनुमान लेना अत्यंत आवश्यक होगा। चिकित्सकों का कहना है कि दिन में तेज धूप, शाम के बाद तीव्र होती गलन से 24 घंटे में ही दो तरह का वातावरण बन रहा है, इसमें सावधान रहने की आवश्यकता है। इस मौसम में थोड़ी सी भी असावधानी से ठंड लग सकती है। चिकित्यकों का कहना है कि हार्ट के मरीज सावधानी बरतें। गर्म पानी से स्नान करें और गुनगुना पानी पिएं। रात के वक्त घर से बाहर न निकलें। ब्रेन और लाकवा के मरीज भी ठंड से बचाव करें।

इन जिलों में शीतलहर का कहर

यूपी के कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर के अलावा आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में शीतलहर की संभावना है।

इन जिलों में पड़ेगा पाला

यूपी के देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास इलाकों में पाला (तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहना या उससे नीचे जाने से पेड़-पौधों व वस्तुओं पर बर्फ की चादर का नजर आना) पड़ने का अनुमान है। कानपुर मंडल में भी पाला पड़ेगा। ऐसे में किसान सर्तक रहें। फसलों पर पानी दें।

Tags: aaj ka mausamTODAYS WEATHER FORECASTTODAYS WEATHER UPDATEआज का मौसम
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP rain : जानिए कैसे कानपुर से गर्मी हुई ‘छूमंतर’, अब आंधी-ओलावृष्टि के साथ होगी झमाझम बारिश

UP rain : जानिए कैसे कानपुर से गर्मी हुई ‘छूमंतर’, अब आंधी-ओलावृष्टि के साथ होगी झमाझम बारिश

by Vinod
अप्रैल 27, 2025

Uttar Pradesh Weather Update 27 April 2025:  उत्तर प्रदेश में एकाएक मौसम ने करवट बदला और सबसे गर्म शहर कानपुर...

UP Weather: कौन हैं वो ‘शक्तियां’ जिन्होंने सूर्यदेव की घेराबंदी, कोल्ड डे-बारिश के अलर्ट से बीच सर्दी के ’पुष्पा तेवर’ से कांपा यूपी

UP Weather: कौन हैं वो ‘शक्तियां’ जिन्होंने सूर्यदेव की घेराबंदी, कोल्ड डे-बारिश के अलर्ट से बीच सर्दी के ’पुष्पा तेवर’ से कांपा यूपी

by Vinod
जनवरी 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  UP MAUSAM News  पिछले शुक्रवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए थे। लेकिन शाम होते ही आसमान में...

UP WEATHER NEWS : ठंड, कोहरा और अब बारिश, यूपी में मौसम ने दिया अलर्ट, बढ़ेगी ठिठुरन

UP WEATHER NEWS : ठंड, कोहरा और अब बारिश, यूपी में मौसम ने दिया अलर्ट, बढ़ेगी ठिठुरन

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 21, 2024

UP WEATHER NEWS :  उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया...

Delhi weather : दिल्ली में सर्दियों का कहर, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी,  5 डिग्री से भी नीचे चला गया तापमान!

Delhi weather : दिल्ली में सर्दियों का कहर, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, 5 डिग्री से भी नीचे चला गया तापमान!

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 11, 2024

Delhi weather :  राजधानी दिल्ली में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तीव्र गिरावट आई है।...

UP Weather : यूपी में ठंड ने दी दस्तक, 35 जिलों में कोहरे की चादर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather : यूपी में ठंड ने दी दस्तक, 35 जिलों में कोहरे की चादर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 14, 2024

UP Weather :  उत्तर प्रदेश में अब मौसम में बदलाव हो रहा है, और दिन के साथ-साथ रात में भी...

Next Post
कहानी Prayagraj के लेटे हुए हनुमान जी की, जिनके दर पर PM नरेंद्र मोदी ने लगाई हाजिरी

कहानी Prayagraj के लेटे हुए हनुमान जी की, जिनके दर पर PM नरेंद्र मोदी ने लगाई हाजिरी

Sambhal

Sambhal loudspeaker fine: नहीं माना मौलाना, भरना पड़ेगा जुर्माना... लाउडस्पीकर बजाने की थी मनाही, अब हुई कार्यवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist