Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » संभल के DM-SP का ऑन ड्यूटी शिव की ‘भक्ति’ का वीडियो वायरल, क्या अफसर वर्दी में कर सकते हैं पूजा-अर्चना, जानिए क्या कहता है नियम

संभल के DM-SP का ऑन ड्यूटी शिव की ‘भक्ति’ का वीडियो वायरल, क्या अफसर वर्दी में कर सकते हैं पूजा-अर्चना, जानिए क्या कहता है नियम

संभल हिंसा, संभल के डीएम, संभल के एसपी, संभल शिव मंदिर, सोशल मीडिया पर दोनों अफसरों का वीडियो हो रहा वायरल, क्या है नियम, जानें।

by Vinod
16/12/2024

RELATED NEWS

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

June 18, 2025
Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

March 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल के डीएम और एसपी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों अफसर भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हुए देखे जा सकते हैं। जिसके बाद यूजर्स अपने-अपने तरीके से तर्क देने के साथ कमेंट लिख रहे हैं। ऐसे में हम आपको कानूनी पहलू से रूबरू कराने जा रहे हैं। क्या अफसर वर्दी में पूजा कर सकते हैं?। क्या कहता है नियम। … तो आइए जानते हैं कि कानून और सरकारी मैनअल क्या कहता है।

पहले जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, संभल हिंसा के बाद डीएम-एसपी ने बिजली चोरों के खिलाफ बडा ऑपरेशन लांच किया। तभी ं जामा मस्जिद के पास नखासा थाना क्षेत्र के खग्गू सराय इलाके में एक शिव-हनुमान मंदिर मिला, जो 46 सालों से बंद था। डीएम-एसपी की मौजूदगी में मंदिर के कपाट खोले गए। पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अगले दिन डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार मंदिर पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। मंदिर के पुजारी ने दोनों के तिलक लगाया और प्रसाद भी दिया।

मंदिर का नाम कार्तिक महादेव मंदिर

डीएम और एसपी ने इस मंदिर के पुजारी से और जानकारी हासिल की। पूछा कि क्या इस मंदिर के बारे में किसी पुस्तक में जिक्र मिलता है। इस पर पुजारी ने उन्हें बताया कि इस मंदिर का नाम कार्तिक महादेव मंदिर है। कार्तिक महादेव मंदिर के बारे में संभल महादेव नामक पुस्तक में जिक्र है मिलता है। दोनों क ऑन ड्वूटी भगवान की भक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स अपने-अपने कमेंट भी लिख रहे हैं। कुछ लोग सवाल खड़ा करने के साथ कानूनन इसे गलत भी बता रहे हैं।

धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

इस पूरे प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अश्विनी कुमार दुबे ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 अपने धर्म का पालन करने की अनुमति हर व्यक्ति को देता है। चाहे वह किसी भी पद पर हो या सामान्य आदमी हो। भारत के हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। अनुच्छेद 25 वास्तव में धार्मिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है। इसमें कहा गया है कि किसी धर्म को स्वतंत्र रूप से मानने, अभ्यास करने और प्रचार करने का अधिकार हर भारतीय के पास है।

धार्मिक पूजा में मौजूद होने की स्वतंत्रता

एडवोकेट अश्विनी कुमार दुबे ने आगे बताया, इसी तरह से संविधान का अनुच्छेद 26 यह धार्मिक मामलों के लिए प्रबंधन की स्वाधीनता का अधिकार देता है। अनुच्छेद 27 किसी धर्म विशेष के प्रचार के लिए कर के भुगतान के रूप में आजादी निर्धारित करता है और अनुच्छेद 28 कुछ शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक शिक्षा या धार्मिक पूजा में मौजूद होने की स्वतंत्रता देता है। एडवोकेट अश्विनी कुमार दुबे ने कहा कि दोनों ने कानून का उल्लंघन नहीं किया। मुस्लिम समुदाय के अफसर भी ड्यूटी के दौरान नवाज पढ़ते हैं।

मान्यता का पालन करने के लिए स्वतंत्र

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि अफसरों के सार्वजनिक रूप से जब अपनी धार्मिक मान्यता का सवाल आता है, तो इसके बारे में आईएएस-आईपीएस की सर्विस बुक में आचरण नियमावली मौन है। हालांकि, वे एक व्यक्ति के रूप में अपने परिसर में पूजा-पाठ या अपनी किसी भी धार्मिक मान्यता का पालन करने के लिए स्वतंत्र हैं। अफसरों की आचरण नियमावली इस बारे में कोई रोक नहीं लगाती है। फिर भी नीतिगत स्तर पर जब कोई अफसर वर्दी में होता है तो उससे अपेक्षा की जाती है कि वह तटस्थ रूप से अपनी धार्मिक भावनाओं पर संयम रखते हुए काम करेगा। ऐसे में किसी वर्दीधारी अफसर को सार्वजनिक रूप से किसी मंदिर आदि में पूजा से बचना चाहिए।

तब आईपीएस प्रशांत किशोर ने की थी पुष्प वर्ष

बता दें, उत्तर प्रदेश के वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार का भी वीडियो साल 2018 में खूब वायरल हुआ था। संयोग से तब वह मेरठ जोन के एडीजी थे। उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की थी। इस वीडियो को लेकर तब खूब चर्चा की गई थी। इसके अलावा दूसरे राज्यो में भी अफसर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए देखे गए। कानून के जानकार इसे गलत नहीं बताते। उनका कहना है कि संविधान में सबको पूजा-अर्चना की छूट दी गई है।

Related Posts

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

June 18, 2025
Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

March 26, 2025
हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

March 23, 2025
Sambhal

‘ऐसे लोगों को जेल भेजेंगे…’, संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद राम गोपाल यादव

March 7, 2025
Sambhal violence

संभल हिंसा मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल, गैंगस्टर शारिक साठा का गुर्गा गिरफ्तार

February 21, 2025
Sambhal Violence

Sambhal Violence : पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सोहेल, अब तक 73 गिरफ्तारियों के बाद जेल भेजे गए

January 28, 2025
Sambhal Violence

संभल की जामा मस्जिद में गूंजे “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे, नमाजियों ने लहराया तिरंगा

January 25, 2025
Akhilesh Yadav

Sambhal violence: सपा ने जारी की रिपोर्ट, अखिलेश यादव ने सरकार पर उठाए सवाल

January 7, 2025
कौन है सलीम, जिसने  सीओ अनुज चौधरी को मारी थी गोली, पुलिसवालों से लूटे कारतूस फिर ऐसे पकडा गया उपद्रवी

कौन है सलीम, जिसने  सीओ अनुज चौधरी को मारी थी गोली, पुलिसवालों से लूटे कारतूस फिर ऐसे पकडा गया उपद्रवी

January 6, 2025
Sambhal violence

Sambhal violence: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

January 3, 2025
Next Post
Eye Care: सर्दियों में लेंस लगाने से पहले आप भी इन बातों का रखें ख़ास ध्यान

Eye Care: सर्दियों में लेंस लगाने से पहले आप भी इन बातों का रखें ख़ास ध्यान

Tecno Phantom V Flip 5G

Tecno Phantom V Flip 5G:फोल्डेबल फोन का सपना हुआ सच,जानिए कहां से खरीदें इसे बंपर डिस्काउंट के साथ

Aaj Ka Rashifal :  क्या कहता है मंगलवारा का राशिफल? जानिए कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली, किन पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Rashifal : क्या कहता है मंगलवारा का राशिफल? जानिए कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली, किन पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा

POPULAR POST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026

LATEST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India