Thursday, March 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

सपा सांसद इकरा हसन ने इमरान प्रतापगढ़ी संग अफवाहों पर लगाई रोक, शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। देश की युवा नेताओं में शामिल इकरा हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 26, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Politics
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Politics: उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन (UP Politics) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। देश की युवा नेताओं में शामिल इकरा हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी के साथ नाम जोड़े जाने पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इकरा हसन की राजनीतिक सफर

30 वर्षीय इकरा हसन ने कम उम्र में ही राजनीति को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। पॉलिटिकल साइंस में रुचि रखने वाली इकरा ने अपनी पढ़ाई से लेकर संसद तक का सफर तय किया है। राजनीति में कदम रखने के बाद से उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी कई चर्चाएं होती रही हैं। इनमें से एक चर्चा उनके और इमरान प्रतापगढ़ी के रिश्ते को लेकर रही है। कुछ लोगों ने यहां तक दावा किया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इन अफवाहों पर इकरा ने हाल ही में अपनी चुप्पी तोड़ी।

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

February 9, 2026

इकरा हसन ने अफवाहों का किया खंडन

एक पॉडकास्ट में इकरा हसन ने इमरान प्रतापगढ़ी के साथ नाम जोड़े जाने और शादी की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह की झूठी अफवाह फैलाना बहुत गलत है। इससे मुझे और मेरे परिवार को काफी तकलीफ होती है। मैं सभी से निवेदन करती हूं कि ऐसी बातें बनाना और वीडियो बनाना बंद करें।”

यह भी पढ़े: लखनऊ में देर रात दो जगहों पर ताबड़तोड़ एनकाउंटर, गोली लगने के बाद चार लोग गिरफ्तार

शादी को लेकर क्या बोली इकरा हसन?

जब उनसे शादी को लेकर (UP Politics) सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता भविष्य में क्या होगा, लेकिन अभी मेरा पूरा ध्यान कैराना के लोगों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों पर है। बाकी चीजों के लिए न मेरे पास समय है और न ही रुचि। अगर शादी होगी तो समय आने पर हो जाएगी, लेकिन अभी मैं अपने काम पर फोकस कर रही हूं।”

राजनीति में पारिवारिक विरासत

इकरा हसन को राजनीति विरासत में मिली है। उनके दादा, पिता, मां और भाई सभी राजनीति से जुड़े रहे हैं। कैराना सीट पर शानदार जीत दर्ज करते हुए इकरा ने 528,013 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी, बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार, को 458,897 वोट मिले। इस तरह, उन्होंने 69,116 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इकरा हसन ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता राजनीति और जनता की सेवा है, न कि व्यक्तिगत जीवन से जुड़े मसलों पर ध्यान देना।

Tags: Imran PratapgarhiIqra HasanUP Politics
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी...

Maurya rebukes Yadav on US India deal

Ind US Trade deal: केशव प्रसाद मौर्या ने किसको कहा बगैर जानकारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ना बोले

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

US India Trade Deal:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव...

Aparna yadav haridwar controversy

Aparna Yadav Controversy:गंगा स्नान के दौरान मीडिया से क्यों हुआ टकराव, तलाक की अफवाहों ने बढ़ाई सियासी हलचल

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Aparna Yadav Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उभरता नाम और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा...

Aparna Yadav Prateek Yadav dispute

Yadav Dispute: किसके इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा सियासी और पारिवारिक बवाल, क्या अकाउंट हुआ था हैक

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

Prateek yadav instagram post:उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ा एक निजी मामला इन दिनों चर्चा में है। अपर्णा यादव और...

Next Post
कौन थी 14 साल की वो Girl  जिसे अमजद खान ने बोला I love you, जानिए ‘गब्बर सिंह’ ने सेट पर क्यों बंधवाई 2 भैंस

कौन थी 14 साल की वो Girl  जिसे अमजद खान ने बोला I love you, जानिए ‘गब्बर सिंह’ ने सेट पर क्यों बंधवाई 2 भैंस

Baby John First Day Collection

वरुण धवन की 'बेबी जॉन' की ओपनिंग रही ठंडी, 21 दिन पुरानी 'पुष्पा 2' से भी पीछे रहा कलेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist