बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान की इस खूंखार फोर्स का ‘बदलापुर’, घर के अंदर घुसकर मार गिराए 19 PAK के सैनिक

एयर स्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान का पलटवार, तालिबान की इस खूंखार ब्रिगेड ने घर पर घुसकर हमला कर मार गिराए 19 पाकिस्तान के सैनिक।

by Vinod
दिसम्बर 28, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Afghanistan attacked Pakistan and killed 19 soldiers पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को अफगानिस्तान के अंदर एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें करीब 45 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। अब तालिबान की फोर्स ने बडा पलटवार किया है। पाक के अंदर घुसकर तालिबानी की खूंखार बिग्रेड ने 19 सैनिकों को मार गिराया है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है। वहीं अफगानिस्तान के हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

तालिबान का पाकिस्तान पर हमला

अफगानिस्तान की फोर्स ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और हिंसा में 3 अफगान नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई को तालिबान की स्पेशल फोर्स के कमांडो ने अंजाम दिया है। तालिबान के कमांडो पाकिस्तान बार्डर को पार करते हुए दाखिल हुए और ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि इस हमले में पाकिस्तान के कई सैनिक घायल भी हुए हैं।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

अगस्त 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026

तालिबान के रक्षा मंत्रालय का बयान

तालिबान के रक्षा मंत्रालय की ओर से शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उसकी सेनाओं ने पाकिस्तान के उन स्थानों को निशाना बनाया, जिन्हें अफगानिस्तान पर हमलों की योजना और समन्वय से जुड़े तत्वों और उनके समर्थकों के लिए ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि, मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारजामी ने हमलों के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने हमले से हुए नुकसान और हताहत होने को लेकर भी कुछ नहीं बताया। इनसब के बीच पाक मीडिया की तरफ से भी सैनिकों के बारे जाने को लेकर कुछ नहीं बताया गया है। जबकि सोशल मीडिया पर 19 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

पाक ने की थी एयर स्ट्राइक

बता दें, पाकिस्तान ने मंगलवार को अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत में एक ट्रेनिंग सेंटर को नष्ट करने और विद्रोहियों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक में कई लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। पाकिस्तान की इस एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एयर स्ट्राइक में 45 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। हमले के बाद तालिबान की तरफ से बदला लिए जाने की बात भी कही गई थी।

दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर

दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर आपस में सटे हुए हैं.। अफगानिस्तान अक्सर पाकिस्तान पर घुसपैठ का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान अपने देश में आतंकी हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराता रहा है। इससे पहले भी दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हुई थी, लेकिन इस बार मामला एयर स्ट्राइक तक पहुंच गया है। जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में दोनों देशों में और हालात खराब हो सकते हैं।

Tags: AfghanistanPAKISTANtaliban
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Next Post
Weather Update

नए साल में बर्फीली सर्दी का देशभर में दिखेगा प्रकोप , शीतलहर से UP-दिल्ली में मचेगा हाहाकार

South Korea Plane Crash

South Korea Plane Crash : दक्षिण कोरिया प्लेन क्रैश ने मचाया कोहराम, 10 सेकंड में उसमें सवार 85 यात्रियों की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In