Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्राइम » 1924 में अंग्रेजों ने बनाई ‘स्पेशल 10 सुपरकॉप’, भारत में पहली बार इस शख्स का किया एनकाउंटर

1924 में अंग्रेजों ने बनाई ‘स्पेशल 10 सुपरकॉप’, भारत में पहली बार इस शख्स का किया एनकाउंटर

देश के इतिहास में पहला पुलिस एनकाउंटर हैदराबाद राज्य में हुआ, ब्रिटिश पुलिस ने विद्रोही आदिवासियों के नेता अल्लूरी को पकड़ा और गोली मार दी।

by Vinod
30/12/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद पुलिस ऑपरेशन क्लीन चलाए हुए है। पिछले पांच सालों के दौरान 210 से अधिक अपराधी एनकाउंटर में मारे गए, जबकि 6 से अधिक पुलिस की गोली से लंगड़े हुए। यूपी एसटीएफ ने सूबे में दो बड़े एनकाउंटर किए, जिसमें अतीक अहमद का बेटा असद और कानपुर का विकास दुबे बड़े नाम रहे। जिसको लेकर सियासत भी हुई। विपक्ष दल पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर के आरोप अक्सर लगाकर सरकार को घेरते रहते है। अगर एनकाउंटर की बात करें तो इसका आगाज भारत में ही हुआ था। पहली बार रिकार्डेड एनकाउंटर हैदराबाद और ब्रिटिश फौजों ने करने के साथ ही सरकारी दस्तावेज में दर्ज भी किया। निजाम और अंग्रेजों ने फिर कई लोगों को मुठभेड़ में मारा।

1924 में हुआ पहला एनकाउंटर

एनकाउंटर के इतिहास पर नजर डालें तो इसका आगाज भारत में ही हुआ। अंग्रेज और निजामों ने स्पेशल 10 सुपरकॉप की टीम का गठन किया। 10 अफसरों के साथ 50 पुलिसकर्मी शामिल किए गए, जिन्हें विद्रोह को कुचलने का आदेश दिया गया। फिर क्या था इस टीम ने 1946 से 1951 तक एनकाउंटर्स में 3000 से ज्यादा लोग मारा। अगर पहले एनकाउंटर की बात करें तो वह 1924 में हुआ था। हैदराबाद रियासत की पुलिस ने जिस शख्स का एनकाउंटर किया था, वह आदिवासियों के हीरो थे और उनका नाम अल्लूरी सीताराम राजू था।

रंपा विद्रोह के नायक थे अल्लूरी

अल्लूरी सीताराम राजू उस समय वहां चर्चित हुए रंपा विद्रोह के नायक, जिसने अंग्रेजों के साथ हैदराबाद निजाम की भी नींदें उड़ा दी थीं। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहले रिकॉर्डेड एनकाउंटर में शहीद हुए अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। अल्लूरी के बारे में जानने से पहले ये भी जान लेते हैं कि किस तरह देश की आजादी के आसपास जब हैदराबाद रियासत में अलग तेलंगाना के लिए संघर्ष शुरू हुआ तो हैदराबाद राज्य की पुलिस को खुला आदेश था कि तेलंगाना के समर्थक क्रांतिकारियों का चुन-चुनकर सफाया कर दिया जाए। इसमें बहुत से बेगुनाहों का भी कत्लेआम हुआ।

RELATED NEWS

‘अजब-गजब’ की है कानपुर के घंटाघारों की कहानी, अंग्रेजों के ‘टन-टन’ की आवाज से दौड़ पड़ता था शहर

‘अजब-गजब’ की है कानपुर के घंटाघारों की कहानी, अंग्रेजों के ‘टन-टन’ की आवाज से दौड़ पड़ता था शहर

March 17, 2025
जानिए कैसे मात्र 2 पैसे में हुआ था कुंभ का आयोजन, प्रयागराज में जमघट को देख ‘लंदन का बाबू’ रह गया सन्न

जानिए कैसे मात्र 2 पैसे में हुआ था कुंभ का आयोजन, प्रयागराज में जमघट को देख ‘लंदन का बाबू’ रह गया सन्न

February 21, 2025

कौन थे अल्लूरी

अल्लूरी आंध्र प्रदेश के गोदावरी क्षेत्र के निवासी थे। 20 साल की उम्र में वह आदिवासियों के नेता बने। अल्लूरी अच्छे परिवार से थे। उनके पिता फोटोग्राफर थे, जो उस जमाने और तकनीक के लिहाज से एक नया और अनोखा काम था। चाचा तहसीलदार थे। अल्लूरी जब कक्षा दसवीं में पढ़ते थे तो घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाया करते थे। वह जब विशाखापट्टनम पढ़ने गए, तभी एक लड़की सीता से उन्हें प्यार हो गया। दुर्भाग्य से सीता का निधन हो गया और अल्लारी का दिल टूट गया। जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

1922 में अल्लूरी ने थामा हथियार

पढ़ाई छोड़ने के बाद उनका ध्यान ज्योतिष, हस्तरेखा और घुड़सवारी में रमने लगा। जिस लड़की से उन्होंने प्यार किया था, उसका नाम अपने नाम से जोड़ लिया। 18 साल की उम्र में अल्लूरी संन्यासी बन गए। इसी दौरान अंग्रेजों ने जब गोदावरी इलाके के जंगलों में जब आदिवासियों की खेती पर पाबंदी लगाकर खुद बड़े पैमाने पर वन काटना शुरू किया तो उन्होंने आदिवासियों को इकट्ठा करना शुरू किया। तब 1922 के आसपास अल्लूरी ने जो विद्रोह शुरू किया, उसको रम्पा विद्रोह कहा गया। अल्लूरी ने आदिवासियों को शस्त्रकला में दक्ष किया।

अल्लूरी चमत्कारी पुरुष

आदिवासी अल्लूरी को भगवान मानते थे। ये माना जाता था कि वह चमत्कारिक पुरुष हैं। उनके पास कुछ ऐसी शक्तियां हैं, जो मानवों में नहीं होतीं। अल्लूरी की अगुवाई में गुरिल्ला युद्ध 700 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैल गया। इस इलाके में 28000 से ज्यादा आदिवासी रहते थे। उन्होंने इलाके से पुलिस थानों पर हमला करना शुरू किया। हमले के दौरान वह थाने का शस्त्रागार लूट लेते थे। फिर जाते समय लूट का विवरण देने वाली चिट्टी जरूर छेड़ जाते थे। कई पुलिस वाले भी इस दौरान मारे गए।

फिर पुलिस ने पकड़ कर मारी थी गोली

अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ने के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। रिकार्ड बताते हैं कि पुलिस वाले उन्हें तलाशने के लिए जाते थे और वह नहीं मिलते थे। दो सालों में अंग्रेजों और हैदराबाद रियासत ने उन्हें ढूंढने के अभियान में 40 लाख रुपए खर्च कर दिये थे। वह अबूझ पहेली बने हुए थे। घने जंगलों में वह अपनी सेना के साथ कहां रहते हैं किसी को पता नहीं चलता था। आखिरकार अंग्रेजों ने उन्हें 7 मई 1924 को चिंतापाले के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया गया। फिर उन्हें गोली मार दी गई। अल्लूरी के साथ इस मुठभेड़ को एनकाउंटर के तौर पर हैदराबाद पुलिस द्वारा बकायदा दर्ज किया गया।

60 के दशक के बाद बड़ा ट्रेंड

60 के दशक के बाद से तेलंगाना के गठन तक एनकाउंटर आम ट्रेंड में रहा। आजादी के पहले आंध्र में एनकाउंटर हुआ करते थे। पंजाब में जब आतंकवाद पनप रहा था तो उस दौर में एनकाउंटर शब्द काफी चर्चा में रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 20 मार्च, 2017 से लकर 5 सितंबर, 2024 के बीच 12,964 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें से 210 अपराधियों को मार गिराया गया। मुठभेड़ में पुलिस के भी 17 लोगों को भी जान गंवानी पड़ी थी। औसतन हर 13 दिन में एक अपराधी को एनकाउंटर में मौत की नींद सुलाया गया। इन सात सालों से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है।

813 लोगों का हुआ एनकाउंटर

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयो के अनुसार, भारत में बीते 6 साल में 813 लोगों के एनकाउंटर हुए यानी उन्हें पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया। अप्रैल, 2016 के बाद से 2022 तक औसतन हर तीन दिन पर एक एनकाउंटर को अंजाम दिया गया। कोरोना काल के दौरान मुठभेड़ के मामले कम देखे गए। 2019-20 में यह 112 था, जो 2020-21 में घटकर 82 रह गया। हालांकि, इसके बाद एनकाउंटर में 69.5 फीसदी यानी 139 केस की बढ़ोतरी हुई। जानकार बताते हैं कि एनकाउंटर किलिंग 20वीं सदी से ज्यादा चलन में आया। खासतौर पर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और गाजियाबाद शहरों में हुई पुलिसिया मुठभेड़ के बाद से यह ज्यादा सुना और देखा गया। ज्यादातर एनकाउंटर अंडरवर्ल्ड और बेरहम हत्यारों के ही होते थे।

Related Posts

‘अजब-गजब’ की है कानपुर के घंटाघारों की कहानी, अंग्रेजों के ‘टन-टन’ की आवाज से दौड़ पड़ता था शहर

‘अजब-गजब’ की है कानपुर के घंटाघारों की कहानी, अंग्रेजों के ‘टन-टन’ की आवाज से दौड़ पड़ता था शहर

March 17, 2025
जानिए कैसे मात्र 2 पैसे में हुआ था कुंभ का आयोजन, प्रयागराज में जमघट को देख ‘लंदन का बाबू’ रह गया सन्न

जानिए कैसे मात्र 2 पैसे में हुआ था कुंभ का आयोजन, प्रयागराज में जमघट को देख ‘लंदन का बाबू’ रह गया सन्न

February 21, 2025
‘थ्री-नाॅट-थ्री’ का पैकअप पर महाकुंभ में घुड़सवार पुलिस मुस्तैद, जानिए कब अस्तित्व में आई ये फोर्स और कैसे करती है काम

‘थ्री-नाॅट-थ्री’ का पैकअप पर महाकुंभ में घुड़सवार पुलिस मुस्तैद, जानिए कब अस्तित्व में आई ये फोर्स और कैसे करती है काम

December 25, 2024
Next Post
Money saving rule: नये साल में बस पैसे कमाए ही नहीं बचाए भी, कुछ आसान से टिप्स को अपनाए

Money saving rule: नये साल में बस पैसे कमाए ही नहीं बचाए भी, कुछ आसान से टिप्स को अपनाए

police uniform importance

Police uniform Importance: पुलिस की वर्दी में यह रस्सी जैसी चीज क्या काम करती है?जानिए इसके पीछे की हकीकत

top batsmen and centuries in 2024

Year End Highlights 2024 : किस खिलाड़ी ने लगा दी शतकों की झड़ी,कौन से क्रिकेटरों ने बिखेरा अपना जलवा

POPULAR POST

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India