Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » Year End Highlights 2024 : किस खिलाड़ी ने लगा दी शतकों की झड़ी,कौन से क्रिकेटरों ने बिखेरा अपना जलवा

Year End Highlights 2024 : किस खिलाड़ी ने लगा दी शतकों की झड़ी,कौन से क्रिकेटरों ने बिखेरा अपना जलवा

2024 में क्रिकेट का रोमांच हर फॉर्मेट में दिखा। जो रूट ने 6 शतक लगाकर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। हैरी ब्रूक और कामिंदु मेंडिस ने 5, 5 शतक लगाए, जबकि केन विलियमसन और ट्रेविस हेड ने 4, 4 शतक जड़े। यह साल बल्लेबाजों के अद्भुत खेल के लिए याद रखा जाएगा।

by SYED BUSHRA
30/12/2024
top batsmen and centuries in 2024

Top batsmen and centuries : 2024 का साल क्रिकेट के लिहाज से बेहद रोमांचक रहा। इस साल भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ भी पूरे साल चर्चा में रही। हालांकि, वनडे क्रिकेट में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं हुआ, लेकिन खिलाड़ियों ने तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया। इस साल के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के जो रूट सबसे ऊपर हैं। आइए जानते हैं कि 2024 में किन खिलाड़ियों ने सबसे अधिक शतक लगाए।

जो रूट (इंग्लैंड) 6 शतक

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 2024 में सिर्फ टेस्ट मैच खेले और शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 मैचों में 1556 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी लगातार अच्छी फॉर्म ने उन्हें साल का सबसे सफल बल्लेबाज बनाया। रूट ने दिखा दिया कि टेस्ट क्रिकेट में उनकी क्षमता बेजोड़ है।

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) 5 शतक

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है। इस साल उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 1100 रन बनाए और 4 शतक लगाए। इसके अलावा, उनकी एक सेंचुरी वनडे क्रिकेट में भी आई। कुल मिलाकर, ब्रूक ने 2024 में 5 शतक लगाए और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे।

RELATED NEWS

No Content Available

कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका) 5 शतक

श्रीलंका के प्रतिभाशाली बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 74 का रहा और उन्होंने 17 पारियों में 1100 से ज्यादा रन बनाए। इस साल मेंडिस ने 32 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 5 शतक के साथ 5 अर्धशतक भी लगाए। उनका प्रदर्शन श्रीलंका के लिए बेहद अहम साबित हुआ।

केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 4 शतक

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 2024 में टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी। इस साल उनके सभी 4 शतक टेस्ट क्रिकेट में आए। विलियमसन ने 1000 से अधिक रन बनाए और दिखाया कि वह अब भी दुनिया के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनके टेस्ट शतकों की कुल संख्या अब 33 हो चुकी है।

ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) 4 शतक

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 2024 में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 29 मैचों में 1398 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। खास बात यह रही कि उनके दो शतक भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में आए। हेड ने अपनी टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

2024 में बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

2024 का साल बल्लेबाजों के लिए शानदार रहा। जो रूट ने सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए, जबकि हैरी ब्रूक और कामिंदु मेंडिस ने 5,5 शतक जड़े। केन विलियमसन और ट्रेविस हेड ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए 4,4 शतक लगाए। इस साल खिलाड़ियों का प्रदर्शन क्रिकेट फैंस के लिए यादगार बन गया। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा

Related Posts

No Content Available
Next Post
How often to clean bed

Health tips : गंदा बिस्तर बन सकता है बीमारियों का घर जानें कितने दिनों में धोना चाहिए गद्दा, तकिया और चादर

Sambhal Kashyap

जामा मस्जिद के सामने खाली जमीन पर फिर से होगी पूजा-पाठ, कश्यप समाज का जोरदार दावा

Health News: क्यों छोटी उम्र में बन रहे लोग डायबिटीज़ के मरीज़,आप भी जानिए इससे जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें

Health News: क्यों छोटी उम्र में बन रहे लोग डायबिटीज़ के मरीज़,आप भी जानिए इससे जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India