शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कहानी संभल के प्राचीन बावड़ी की, जिसकी खुदाई में मिली राजाओं वाली टॉयलेट सीट के साथ चमत्कारी घड़ा

UP Sambhal News: संभल में मिली रानी-राजा की बावड़ी की खुदाई लगातार जारी है। खुदाई के दौरान मिली प्राचीन टॉयलेट सीट के साथ घड़ा।

by Vinod
जनवरी 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। शाही जामा मस्जिद हिंसा के बाद संभल के अंदर प्राचीन धरोहरें एक-एक कर बाहर आ रही हैं। चंदौसी में सैकड़ों साल पुरानी बावड़ी की खुदाई के दौरान टॉयलट शीट मिली है। बताया जा रहा है कि ये सीट राजाओं के जमाने की है। एसआईए ने सीट को अपने कब्जे मे ले लिया है। खुदाई के वक्त एक घड़ा भी मिला है, जो सैकड़ों वर्ष पूराना बताया जा रहा है।

मिट्टी में दबी थी टॉयलेट सीट

संभल में पिछले कईदिनों से बावड़ी की खुदाई का कार्य जारी है। फिलहाल बावड़ी से लगातार मिट्टी हटवाई जा रही है और खुदाई भी जारी है। अब जैसे-जैसे बावड़ी की गहराई में खुदाई हो रही है, वैसे-वैसे प्राचीन विरासत का इतिहास सामने आ रहा है। बावड़ी की खुदाई के दौरान प्राचीन जमाने की टॉयलट शीट मिली है। ये टॉयलट शीट पहली मंजिल पर मिली है, जो मिट्टी में दबी हुई थी। माना जा रहा है कि टॉयलट शीट का इस्तेमाल बावड़ी में आने वाले लोग या राजा-रानी किया करते होंगे।

RELATED NEWS

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

दिसम्बर 20, 2025
UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

अक्टूबर 4, 2025

मिला प्राचीन घड़ा

बावड़ी की खुदाई के वक्त एक घड़ा भी मिला है। जानकार बताते हैं कि जब राजा-रानी यहां पर ठहरते थे, तब इसी घड़े का वह इस्तेमाल किया करते थे। घड़ा करीब 150 से अधिक वर्ष पूराना बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बावड़ी में बने कुएं की भी तलाश की जा रही है। बावड़ी की पहली मंजिल देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बावड़ी अपने समय में कितनी भव्य और विशाल रही होगी। माना जा रहा है कि एएसआई सर्वे में और भी प्राचीन चीज बावड़ी से मिल सकती है।

ये विशालकाय भवन जमीन में दफ्न

माना जा रहा है कि बावड़ी को दबाने के लिए बावड़ी को अराजत तत्वों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। इतने सालों से ये विशालकाय भवन जमीन में दफ्न था। ऐसे में यहां खुदाई के दौरान काफी कुछ मिल सकता है। बता दें, संभल जिले में जो बावड़ी मिली है, वह 150 साल पुरानी बताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह बावड़ी लगभग कईएकड़ एरिया में फैली हुई है। अब तक मिली बावड़ी में यह सबसे अद्भुत और विशाल बावड़ी है। फिलहाल एएसआई के नेतृत्व में खुदाई का कार्य जारी है और एक-एक कर अनमोल रत्न बाहर आ रहे हैं।

फिर शुरू हुआ खुदाई का कार्य

स्थानीय लोग बताते है कि बिलारी के राजा के नाना के समय बावड़ी बनी थी। इसका सेकंड और थर्ड फ्लोर मार्बल से बना है। ऊपर का तल ईटों से बना हुआ है। इसमें एक कूप भी है और लगभग चार कक्ष भी बने हुए हैं। बावड़ी करीब 150 साल पूरानी है। सनातन सेवक संघ के राज्य प्रचार प्रमुख कौशल किशोर ने संभल जिला प्रशासन को इलाके में एक शाही बावड़ी के अस्तित्व के बारे में बताया था. जिसके बाद खुदाई शुरू की गई थी।

12 कमरे, एक कुआं और सुरंग

बावड़ी को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि इसका निर्माण 1857 में हुआ था। इसके अंदर 12 कमरे, एक कुआं वो सुरंग है। बता दें, संभल, उत्तर प्रदेश, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है, जिसमें कई प्राचीन धरोहरें मौजूद हैं। बावड़ी न केवल जल संरक्षण के लिए उपयोगी थी, बल्कि इसे एक धार्मिक और सामाजिक स्थल के तौर पर भी इसकी पहचान रही होगी। समय के साथ बावड़ी का रखरखाव कम हो गया और यह क्षतिग्रस्त स्थिति में पहुंच गई, बाद में इस पर अतिक्रमण कर लिया गया।

संभल के चारों कोनों पर श्मशान

गजेटियर के मुताबिक़ संभल में 19 कुंए थे। यहां तालाब या सरोवर को ही तीर्थ मानने की परंपरा रही है। गजेटियर के मुताबिक़ संभल में 68 तालाब थे। इन सबकी पहचान कर इनका जीर्णोद्धार करने की योजना है। कहते हैं कि जिसका अंतिम संस्कार संभल में होता हैं उसे मुक्ति मिलती है। संभल के चारों कोनों पर श्मशान है. जिन पर अतिक्रमण हो चुका है। इनका भी काया कल्प किया जाएगा। जो मंदिर संभल में हैं उन सबका विकास करने की योजना है।

कभी रूकती हैं यहां पर सेनाएं

कभी ये बावड़ी सहसपुर स्टेट की मिल्कियत हुआ करती थी। सैनिकों की टुकड़ियां इस बावड़ी में रुकती थीं। बावड़ी जमीन के इतने अंदर थी कि उस पर तोप-गोलों का असर भी संभव नहीं था। बाद में इस बावड़ी का इस्तेमाल आसपास खेतीबाड़ी के लिए किया जाने लगा। ये बावड़ी 150 साल से ज्यादा पुरानी है, जो बीते 29 साल से बंद पड़ी थी। राजा लल्ला बाबू ने 1990 में रियासत की ज्यादातर जमीनें किसी मेहंदीरत्ता नामक प्रॉपर्टी डीलर को बेच दीं। इसमें सिर्फ चंदौसी की बावड़ी वाला हिस्सा छोड़ दिया गया। बावड़ी के चारों तरफ मकान खड़े हो गए। धीरे-धीरे ये बावड़ी कूड़ा-करकट से पाट दी गई। फिर वो जमीन में दबती चली गई।

करीब 400 गांव आते थे

सहसपुर राजघराने की रियासत में यूपी के बदायूं, मुरादाबाद, संभल और बिजनौर जिले के करीब 400 गांव आते थे। इसका इतिहास सन 1500 से भी पुराना है। संभल जिले के कस्बा चंदौसी में जो बावड़ी मिली, वो इसी रियासत का हिस्सा है। इस पूरी रियासत के मालिक कस्बा बिलारी निवासी राजा जगत सिंह और उनकी पत्नी रानी प्रीतम कुंवर थे। साल 1934 में अलीगढ़ जाते वक्त एक कार दुर्घटना में राजा जगत सिंह की मौत हो गई। 1982 में रानी प्रीतम कुंवर का निधन हो गया। रानी प्रीतम कुंवर ने निधन से पहले ये पूरी रियासत अपनी बहू रानी सुरेंद्रबाला के नाम कर दी थी। बाद में ये संपत्ति सुरेंद्रबाला के दत्तक पुत्र विष्णु कुमार उर्फ लल्ला बाबू के हिस्से में आ गई

Tags: ASI TeamExcavation of Stepwellsambhal newsSambhal StepwellSambhal violenceToilet Seat
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुन्नौर...

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल स्थित सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद व मैरिज हाल के ध्वस्तीकरण पर इलाहाबाद...

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

by Vinod
अगस्त 10, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते आधी...

Sambhal News

इंस्टाग्राम पर अश्लीलता और गालियों का लगा रहे थे तड़का, महक-परी पर संभल पुलिस की ने कसा शिकंजा 

by Gulshan
जुलाई 15, 2025

Sambhal News :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महक और परी एक बार फिर...

Next Post
National Sports Awards 2024 winners

National sports awards 2024 : किसको मिला अर्जुन, द्रोणाचार्य और खेल रत्न अवॉर्ड, जानिए पूरी ख़बर

Sambhal News

संभल के शाही मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद पर कोर्ट में पेश हुई एडवोकेट कमिश्नर की रिपोर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist