मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: आखिर क्या है अखिलेश यादव का ऑपरेशन मिल्कीपुर प्लान, कौन है वह विदेशी ‘नारद’ जो उपचुनाव पर रखेंगे नजर

Milkipur Assembly seat by-election: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट को लेकर उपचुनाव होने हैं, ऐसे में सपा ने जीत के लिए खास रणनीति बनाई है।

by Vinod
जनवरी 6, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सूबे में एक और सियायी महासंग्राम को लेकर मंथन शुरू हो गया है। प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आने वाले दिनों में उपचुनाव होगा। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने खास प्लान तैयार किया है। खुद अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में 2 घंटे तक सपा फ्रंटल की बैठक की। इस बैठक में शिवपाल यादव, सपा सांसद अवधेश प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीटिंग में मिल्कीपुर के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

अखिलेश यादव ने की बैठक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मिल्कीपुर विधानसभा सीट को लेकर खास प्लान बनाया गया। साथ ही अखिलेश यादव ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मिल्कीपुर उपचुनाव पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा, ‘मिल्कीपुर में सपा की जीत सुनिश्चित है। मुख्यमंत्री 6 बार वहां जा चुके हैं। क्या वोट का बोरा लेकर गए हैं?। मिल्कीपुर की जीत 2027 विधानसभा चुनाव का रास्ता तय करेगी और अखिलेश यादव दूसरी बार यूपी के सीएम बनेंगे।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

अंतरराष्ट्रीय मीडिया का आह्वान

मिल्कीपुर पर कब्जा बरकरार रखने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोक दी है। सपा सूत्रों के मुताबिक, बूथ स्तर पर संपर्क के लिए टीमें लगा दी गई हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया का भी आह्वान किया जाएगा कि उसके लोग यहां चुनाव की कवरेज के लिए आएं। सपा सूत्रों का कहना है कि इस बार सपा की कोशिश रहेगी की देश-दुनिया के प्रमुख मीडिया हाउस यहां चुनाव कवरेज के लिए आएं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कह चुके हैं कि दुनिया को पता लगना चाहिए कि यहां चुनाव में क्या होता है। हालांकि इस पूरे मामले पर सपा की तरफ से अधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया।

कुछ इस तरह से बोले अखिलेश

सपा कार्यालय में बैठक के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी नकारात्मक राजनीति करती है। दूसरे दलों और नेताओं को बदनाम करती है। इसके लिए मोटा बजट भी खर्च करती है। उसकी प्रवृत्ति तानाशाही भरी है, लेकिन इतिहास गवाह है हर तानाशाह को अपमानित होकर ही जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र और संविधान विरोधी काम करती है। चुनावों में पुलिस-प्रशासन को अपने पक्ष में अनुचित इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ईमानदारी से कार्य करें।

बीजेपी का रास्ता विनाशकारी

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहती है। समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र बचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। सपा नए विजन और लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन दोगुना किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाकर देश का सबसे बेहतरीन हाईवे दिया। मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कराकर एमबीबीएस की सीटें बढ़ाईं। बीजेपी सरकार ने राजनीतिक द्वेष भावना के चलते तमाम विकास कार्य रोक दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सराकर बिजली समेत तमाम सार्वजनिक संस्थाओं को निजी हाथों में सौप रही है। बीजेपी का रास्ता विनाशकारी है।

Tags: Akhilesh YadavMilkipur Assembly Seat
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

Next Post
Weather Update

दिल्ली में कोहरे की चादर, कश्मीर में बर्फ का कहर, जानें यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में मौसम का कैसा है असर ?

कौन है सलीम, जिसने  सीओ अनुज चौधरी को मारी थी गोली, पुलिसवालों से लूटे कारतूस फिर ऐसे पकडा गया उपद्रवी

कौन है सलीम, जिसने  सीओ अनुज चौधरी को मारी थी गोली, पुलिसवालों से लूटे कारतूस फिर ऐसे पकडा गया उपद्रवी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In