मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी की एक और ‘गारंटी’, अब राशन की दुकानों में अलग से मिलेगा चावल, आटा और चीनी

Prayagraj Mahakumbh 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ को लेकर खासी तैयारियां की हैं, इसी कड़ी में भक्त और संतों के लिए खोली गई राशन की दुकानें, मिलेगा आठा, चावल और चीनी।

by Vinod
जनवरी 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Ration shops opened in Prayagraj Mahakumbh 2025 प्रयागराज महाकुंभ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ को लेकर सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं के भोजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। संगमनगरी में उचित मूल्य की 138 दुकानें खोली गई हैं। इन दुकानों से कल्पवासियों के लिए एक लाख बीस हजार सफेद राशन कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। महाकुंभ में सात उपनगर बसाए गए हैं। हर उपनगर में पूर्ति विभाग के दफ्तर संचालित हैं, जिसमें विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

मेला परिसर में खोली गई 138 राशन की दुकानें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ को लेकर खास इंतजाम इसबार किए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और पूरी सरकार महापर्व को लेकर सजग है। इसी कड़ी में महाकुंभ मेला परिसर पर 138 राशन की दुकानें खोली गई हैं। यहां कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को राशन के लिहाज से बेहद कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। महाकुंभ में अखाड़ों-कल्पवासियों को 5 रुपए प्रति किलो की दर से आटा और 6 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चावल उपलब्ध कराया जाना है। इसके अलावा कल्पवासियों को 18 रुपए प्रति किलो की दर से चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026

बनाए गए आनाज गोदाम

महाकुंभ में अखाड़ों-कल्पवासियों और संस्थाओं को भोजन के लिए किसी प्रकार की समस्या न आने पाए, इस लिहाज से मेला क्षेत्र में 138 दुकानों पर विशेष इंतजाम किया गया है। साथ ही अन्न भंडार के पांच गोदाम भी तैयार किए गए हैं। इन गोदामों पर 6000 मीट्रिक टन आटा और 4000 मीट्रिक टन चावल और 2000 मीट्रिक टन चीनी भी रहेगी.। मेला क्षेत्र में दी जा रही इस विशेष सुविधा के अंतर्गत हर कल्पवासी को 3 किलो आटा, 2 किलो चावल और एक किलो चीनी उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है। जनवरी से फरवरी अंत तक राशन की यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

गैंस सिलेंडर का भी इंतजाम

महाकुंभ में वन नेशन वन कार्ड की सुविधा भी प्राप्त होगी। 100 कुंतल सामान हर दुकान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। कल्पवासियों लिए पकाने के लिए भी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इस काम के लिए सभी 25 सेक्टर्स में एजेंसियां निर्धारित की गई हैं। ये एजेंसियां कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को नया गैस कनेक्शन प्रदान कर रही हैं। इसके साथ ही उन्हें रिफिल करने का भी पूरा इंतजाम है। इसके अलावा जिन कल्पवासियों के पास अपना खुद का खाली गैस सिलेंडर है, उन्हें भी यहां पर रीफिल करा सकते हैं। तीन विशेष प्रकार के सिलेंडर भरने की व्यवस्था महाकुंभ में की गई है। इनमें 5 किलो, 14.2 किलो और 19 किलो के सिलेंडर भरे जा सकेंगे।

संतों और भक्तों ने कहा शुक्रिया सरकार

दुनिया के सबसे बड़े महापर्व महाकुंभ में करीब 45 करोड़ भक्त और संत आएंगे। ऐसे में प्रदेश सरकार ने संगतट पर टेंट सिटी का निर्माण करवाया है। जिसमें भक्त और संत रूकेंगे। सभी को भोजन, इलाज के अलावा अन्य सुविधाएं मुहैया कराई हैं। महाकुंभ में पहुंचे संतों ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। संतों का कहना है कि जब से योगी सरकार आई तब से प्रदेश में रामराज आया है। जबकि इससे पहले कुंभ में क्या होता था, इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं।

Ration shops opened in Prayagraj Mahakumbh 2025

 

Tags: CM Yogi Adityanathmahakumbh 2025Prayagraj Mahakumbh
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

Next Post
यूपी के इस शहर में पूजी जाती है रावण की फैमिली की ये राक्षसी, मंदिर में भक्त चढ़ाते हैं बैंगन और मूली

यूपी के इस शहर में पूजी जाती है रावण की फैमिली की ये राक्षसी, मंदिर में भक्त चढ़ाते हैं बैंगन और मूली

Tirupati Stampede

तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भयानक भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist